Bijethua Mahaviran Seva Kunj

Bijethua Mahaviran Seva Kunj बीजथुआ धाम सेवा कुंज Mahaviran is a community to help devotees for darshan and information about how to reach.

14/02/2026
कहानी नहीं, असल घटना है। ज़िला सुल्तानपुर की। एक पंडित जी और एक बाबू साहब (ठाकुर साहब) जिगरी दोस्त थे-  #दो_जिस्म_एक_जान...
30/01/2026

कहानी नहीं, असल घटना है। ज़िला सुल्तानपुर की। एक पंडित जी और एक बाबू साहब (ठाकुर साहब) जिगरी दोस्त थे- #दो_जिस्म_एक_जान। बचपन से चालीसवें तक। फिर जाने क्या हुआ कि दुश्मनी हो गई।

अब पूरब गवाह है कि जिगरी दोस्त दुश्मन हों जाय तो दुश्मनी भी पनाह माँगने लगती है। सो वही हुआ। हर दूसरे दिन गोली चलना- लठैत छोड़िये ही, दोनों के कई बेटे तक #दुश्मनी_की_आग का ईंधन बन गये मगर दुश्मनी चलती रही।

ख़ैर, ये होते हवाते बाबू साहब की बेटी की शादी का वक़्त आ गया और पूरब इसका भी गवाह है कि दुश्मनी जितनी भी बड़ी हो- बहन बेटियों की शादी ब्याह की बात आये तो बंदूक़ें ख़ामोश हो जाती हैं। एकदम ख़ामोश। और किसी ने यह #परंपरा तोड़ी तो वो ज़िंदगी और पूरब दोनों की नज़र से गिर जाता है।

सो उस गाँव में भी वक्ती सही, सुकून उतर आया था। और फिर उतरी बारात। ठाकुरों की थी तो गोलियाँ दागती, आतिशबाज़ी करती, तवायफ़ के नाच के साथ। परंपरा थी तब की।

पंडित जी उस दिन अजब ख़ामोश थे। और लीजिये- अचानक उनकी नाउन चहकती हुई घर में- (गाँव में सारे संपन्न परिवारों के अपने नाऊ ठाकुर होते थे और नाउन भी- अक्सर एक ही परिवार के हिस्से।)

पंडिताइन को चहकते हुए बताईं कि ए भौजी- #बरतिया लौटत बा। कुल हेकड़ई ख़त्म बाबू साहब के।

पंडिताइन स्तब्ध और पंडित जी को तो काटो तो ख़ून नहीं। बहुत मरी आवाज़ में पूछा कि ‘भवा का’?

नाउन ने बताया कि समधी अचानक कार माँग लिहिन- माने दाम। बाबू साहब के लगे ओतना पैसा रहा नाय तो बरात लौटे वाली है। पंडित जी उठे- दहाड़ पड़े। निकालो जीप। मतलब साफ- बाकी बचे बेटे, लठैत सब तैयार।

दस मिनट में पूरा अमला बाबू साहब के दरवाज़े पर- कम से कम दर्जन भर दुनाली और पचासों लाठियों के साथ। बाबू साहब को ख़बर लगी तो वो भागते हुए दुआर पे- एतना गिरि गया पंडित। आजे के दिन मिला रहा। पंडित जी ने बस इतना कहा कि दुश्मनी चलत रही, बहुत हिसाब बाकी है बकिल आज बिटिया के बियाह हा। गलतियो से बीच मा जिन अइहा। बाबू साहब चुपचाप हट गये।

पंडित जी पहुँचे समधी के पास- पाँव छुए- बड़ी बात थी, पंडित लोग पाँव छूते नहीं बोले कार दी- पीछे खड़े कारिंदे ने सूटकेस थमा दिया। #द्वार_चार पूरा हुआ। शादी हुई। अगले दिन शिष्टाचार/बड़हार। (पुराने लोग जानते होंगे- मैं शायद उस अंतिम पीढ़ी का हूँ जो शिष्टाचार में शामिल रही है)।

अगली सुबह विदाई के पहले अंतिम भोज में बारात खाने बैठी तो पंडित जी ने दूल्हा छोड़ सबकी थाली में 101-101 रुपये डलवा दिये- दक्षिणा के। ख़याल रहे, परंपरानुसार थाली के नीचे नहीं, थाली में।

अब पूरी बारात सदमे में क्योंकि थाली में पड़ा कुछ भी जो बच जाये वह जूठा हो गया और जूठा जेब में कैसे रखें।

समधी ने पंडित जी की तरफ़ देखा तो पंडित जी बड़ी शांति से बोले। बिटिया है हमारी- देवी। पूजते हैं हम लोग। आप लोग बारात वापस ले जाने की बात करके अपमान कर दिये देवी का। इतना दंड तो बनता है। और समधी जी- पलकों पर रही है यहाँ- वहाँ ज़रा सा कष्ट हो गया तो दक्ष प्रजापति और बिटिया सती की कहानी सुने ही होंगे। आप समधी बिटिया की वजह से हैं। और हाँ दूल्हे को दामाद होने के नाते नहीं छोड़ दिये- इसलिये किये क्योंकि अपने समाज में उसका हक़ ही कहाँ होता है कोई!

ख़ैर बारात बिटिया, मने अपनी बहू लेकर गई- पंडित जी वापस अपने घर। बाबू साहब हाथ जोड़े तो बोले बस- दम निकरि गय ठाकुर। ऊ बिटिया है, गोद मा खेलाये हन, तू दुश्मन। दुश्मनी चली।

ख़ैर- बावजूद इस बयान के फिर दोनों ख़ानदानों में कभी गोली न चली। पंडित जी और बाबू साहब न सही- दोनों की पत्नियाँ गले मिल कर ख़ूब रोईं, बच्चों का फिर आना जाना शुरु हुआ।

क्या है कि असल हिंदुस्तानी और हिंदू बेटियों को लेकर बहुत भावुक होते हैं, उनकी बहुत इज़्ज़त करते हैं। फिर चाहे बेटी दुश्मन की ही क्यों न हो।

जो नहीं करते वे और चाहे जो हों, न हिंदू हो सकते हैं न हिंदुस्तानी।

#साभार

रीपोस्ट

महावीर हनुमान जी की मंगला आरती सुबह मंगलवार को।।। सीताराम
13/01/2026

महावीर हनुमान जी की मंगला आरती सुबह मंगलवार को।।। सीताराम

05/01/2026

🦚आज की कहानी🦚🌳*


‎*💐💐नर्तकी का दोहा💐💐*



‎एक राजा को राज भोगते हुए काफी समय हो गया था । बाल भी सफ़ेद होने लगे थे । एक दिन उसने अपने दरबार में एक उत्सव रखा और अपने गुरुदेव एवं मित्र देश के राजाओं को भी सादर आमन्त्रित किया । उत्सव को रोचक बनाने के लिए राज्य की सुप्रसिद्ध नर्तकी को भी बुलाया गया ।

‎राजा ने कुछ स्वर्ण मुद्रायें अपने गुरु जी को भी दी, ताकि यदि वे चाहें तो नर्तकी के अच्छे गीत व नृत्य पर वे उसे पुरस्कृत कर सकें । सारी रात नृत्य चलता रहा । ब्रह्म मुहूर्त की बेला आयी । नर्तकी ने देखा कि मेरा तबले वाला ऊँघ रहा है, उसको जगाने के लिए नर्तकी ने एक दोहा पढ़ा -

‎ "बहु बीती, थोड़ी रही, पल पल गयी बिताय।
‎ एक पलक के कारने, क्यों कलंक लग जाय ।"

‎अब इस दोहे का अलग-अलग व्यक्तियों ने अपने अनुरुप अलग-अलग अर्थ निकाला । तबले वाला सतर्क होकर बजाने लगा ।
‎जब यह बात गुरु जी ने सुनी तो उन्होंने सारी मोहरें उस नर्तकी के सामने फैंक दीं ।

‎ वही दोहा नर्तकी ने फिर पढ़ा तो राजा की लड़की ने अपना नवलखा हार नर्तकी को भेंट कर दिया ।

‎उसने फिर वही दोहा दोहराया तो राजा के पुत्र युवराज ने अपना मुकट उतारकर नर्तकी को समर्पित कर दिया ।

‎नर्तकी फिर वही दोहा दोहराने लगी तो राजा ने कहा - "बस कर, एक दोहे से तुमने वैश्या होकर भी सबको लूट लिया है ।"

‎जब यह बात राजा के गुरु ने सुनी तो गुरु के नेत्रों में आँसू आ गए और गुरु जी कहने लगे - "राजा ! इसको तू वैश्या मत कह, ये तो अब मेरी गुरु बन गयी है । इसने मेरी आँखें खोल दी हैं । यह कह रही है कि मैं सारी उम्र संयमपूर्वक भक्ति करता रहा और आखिरी समय में नर्तकी का मुज़रा देखकर अपनी साधना नष्ट करने यहाँ चला आया हूँ, भाई ! मैं तो चला ।" यह कहकर गुरु जी तो अपना कमण्डल उठाकर जंगल की ओर चल पड़े ।

‎राजा की लड़की ने कहा - "पिता जी ! मैं जवान हो गयी हूँ । आप आँखें बन्द किए बैठे हैं, मेरी शादी नहीं कर रहे थे और आज रात मैंने आपके महावत के साथ भागकर अपना जीवन बर्बाद कर लेना था । लेकिन इस नर्तकी ने मुझे सुमति दी है कि जल्दबाजी मत कर कभी तो तेरी शादी होगी ही । क्यों अपने पिता को कलंकित करने पर तुली है ?"

‎युवराज ने कहा - "पिता जी ! आप वृद्ध हो चले हैं, फिर भी मुझे राज नहीं दे रहे थे । मैंने आज रात ही आपके सिपाहियों से मिलकर आपका कत्ल करवा देना था । लेकिन इस नर्तकी ने समझाया कि पगले ! आज नहीं तो कल आखिर राज तो तुम्हें ही मिलना है, क्यों अपने पिता के खून का कलंक अपने सिर पर लेता है । धैर्य रख ।"

‎जब ये सब बातें राजा ने सुनी तो राजा को भी आत्म ज्ञान हो गया । राजा के मन में वैराग्य आ गया । राजा ने तुरन्त फैसला लिया - "क्यों न मैं अभी युवराज का राजतिलक कर दूँ ।" फिर क्या था, उसी समय राजा ने युवराज का राजतिलक किया और अपनी पुत्री को कहा - "पुत्री ! दरबार में एक से एक राजकुमार आये हुए हैं । तुम अपनी इच्छा से किसी भी राजकुमार के गले में वरमाला डालकर पति रुप में चुन सकती हो ।" राजकुमारी ने ऐसा ही किया और राजा सब त्याग कर जंगल में गुरु की शरण में चला गया ।

‎यह सब देखकर नर्तकी ने सोचा - "मेरे एक दोहे से इतने लोग सुधर गए, लेकिन मैं क्यूँ नहीं सुधर पायी ?" उसी समय नर्तकी में भी वैराग्य आ गया । उसने उसी समय निर्णय लिया कि आज से मैं अपना बुरा धंधा बन्द करती हूँ और कहा कि "हे प्रभु ! मेरे पापों से मुझे क्षमा करना । बस, आज से मैं सिर्फ तेरा नाम सुमिरन करुँगी ।"

‎समझ आने की बात है, दुनिया बदलते देर नहीं लगती । एक दोहे की दो लाईनों से भी हृदय परिवर्तन हो सकता है । बस, केवल थोड़ा धैर्य रखकर चिन्तन करने की आवश्यकता है ।
‎प्रशंसा से पिघलना नहीं चाहिए, आलोचना से उबलना नहीं चाहिए । नि:स्वार्थ भाव से कर्म करते रहें । क्योंकि इस धरा का, इस धरा पर, सब धरा रह जायेगा।।

‎*💐💐सेवक की बुद्धि ने बदल दी राजा की सोच💐💐*पंडित श्री प्रदीप अवस्थी,9548492070

30/12/2025

30/12/2025

I got over 1,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

जय श्री राम
30/12/2025

जय श्री राम

जय बजरंगबली
30/12/2025

जय बजरंगबली

मंगला आरती सुबह मंगलवार विजय गुरु जी, सोनू द्वारा
16/12/2025

मंगला आरती सुबह मंगलवार विजय गुरु जी, सोनू द्वारा

Address

Bijethua Mahaviran
Kadipur
228161

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bijethua Mahaviran Seva Kunj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Bijethua Mahaviran Seva Kunj:

Share

Category