05/03/2024
भारतवर्ष वर्तमान समय में सामाजिक,आर्थिक और धार्मिक समस्याओं से जूझ रहा हैं इसके शाश्वत समाधान हेतु सदविप्र समाज सेवा एवं सदगुरू कबीर सेना गुजरात प्रदेश द्वारा सदगुरुदेव स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज की शुक्ष्म उपस्थिति में गुजरात के मेहसाना जिले के कड़ी शहर के पास कल्याणपुरा गांव के कल्याण संकुल में प्रखर राष्ट्र वाद से अनंत वैश्विकवाद हेतु प्रशिक्षण शिविर दिनांक:- 03/03/2024 रविवार को आयोजित किया गया था जिसमें 35 जितने प्रखर कार्यकर्ता भाई - बहनें उत्साहपूर्ण भाव से सम्मिलित हुए । जिसमें गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश पटेलजी ने मानवता के कल्याण हेतु हर जिले में ध्यान सत्संग केंद्र शुरू करने का महान संकल्प लेकर परिणाम की चिंता किए बिना आयोजन बनाकर प्रचंड पुरुषार्थ में लग जाने के लिए आह्वाहन किया और सचिव श्री मौलिकजी ने सदगुरुदेव के चरणों में अगाध श्रद्धा रखके निष्काम कर्मयोग से जन जन की सेवा मे जुट जाने के लिए कार्यकर्ताओं को सूचित किया। युवती अध्यक्ष श्री जानकी पटेलजी ने सच्चा सदविप्र बनने के लिए मुख्य नाइन बिंदु जीवनमे उतारने के लिए आकृष्ठ किया तदुप्रांत चेयरमैन SVSS अल्काजी ने मेडिटेशन करने से मानसिक और शारीरिक डिसिज दूर होते है,जिसके बारेमें उनकी ओर से पूरा विवरण किया गया। चेयरमैन मीडिया प्रबंधक श्री हरिश्चंद्र सिंह ने हेल्थ, एजुकेशन और एनवायरनमेंट जैसी सोसियल एक्टिविटी कैसे सक्सेसफुल कि जाति है उसके बारेमे बताया। पालनपुर से उपस्थित रहे कपिलभाई ने जातिवाद और धर्म के बारे में कट्टरतावाद से लोगों को दूर करने के लिए लोगों के दिलो को जोड़ने के लिए समाधान देने वाले सदगुरुदेव के दिए गए सूत्र के बारेमे जानकारी हेतु गांव गांव शहर शहर में सूत्रलेखन के लिए युवाओं को जागृत किया गया। सदगुरु कबीर सेना के सचिव श्री मेहुलभाई ने कबीर सैनिको की युवा टीमको आत्मरक्षा की प्रणाली का प्रशिक्षण दिया और सोसियल मीडिया टीम के सदस्य रोनक पटेल ने यूट्यूब,फेसबुक,X, इंस्टाग्राम से सदविप्र की आइडियोलॉजी को अपने सच्चे मानव धर्म को निभा कर राष्ट्र के लिए कैसे प्रचार प्रसार किया जा सकता हैं उसके बारेमें जानकारी दी और युवा सदस्य रोनक प्रजापति ने फिजिकल मेंटल हेल्थ के लिए योग मुद्रा की उपयोगिता बताई। समग्र कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री मनुभाई कुमादरा,अरविंदगिरी गोस्वामीजी, अशोकभाई,शैलेशभाई, का मार्गदर्शन , अहमदाबाद टीम हितेशभाई,जिमितभाई,सतिशभाई,जयेशभाई,वैशालीजी का उत्साह और गुजरात युवा टीम का जोश महत्वपूर्ण रहा। समग्र कार्यक्रम का मंच संचालन युवा अध्यक्ष श्री महर्षि खावडिया ने आकर्षक ढंग से किया और प्रशिक्षण में प्रस्तुत किए गए सारे बिंदुओ का मार्च - अप्रैल 2024 में अच्छे तरीके से Implementation करने के संकल्प को साकार करने के लिए निर्देशित किया।