जिन्दल दादी महाराणी

जिन्दल दादी महाराणी समस्त जिन्दल गोत्र (अग्रवाल ) की कुलदादी महाराणी कल्याणी दादीजी का मंदिर "

जय दादी महाराणी कीसभी कुटुम्ब जन अधिक से अधिक शेयर करें ( https://www.facebook.com/Scibhajanofficial/ ) जिससे देश‌ व विद...
11/06/2020

जय दादी महाराणी की
सभी कुटुम्ब जन अधिक से अधिक शेयर करें ( https://www.facebook.com/Scibhajanofficial/ ) जिससे देश‌ व विदेश मे बेठे हमारे समस्त जिन्दल परिवार जो कि दादी महारानी जी के वंशज हैं , अपनी जिन्दल‌ दादी महाराणी जी के प्रत्येक कार्यक्रम से जुडे और माताराणी के भजनों का एवं मां के पर्चे जिसके है दुनिया भर मे चर्चे का आनंद ले और आशीर्वाद प्राप्त करे 🙏🏻

11/09/2018

महाराणी कल्याणी दादीजी की पुष्पांजली

जय जय जय माँ कल्याणी, महाराणी दादी मात ।
कुल कुटुम्ब है शरण तिहारी, चरण नवाये माथ ।।

हम सब जन सन्तान आपकी, आपका है परिवार ।
तन मन धन सुख वारिये, महक उठै सँसार ।।

आप हमारी कुल देवी, कुल की हैं महाराणी ।
कुल हित कारण प्रगट भई, बन गई कुल पटराणी ।।

भव भय बाधा दुःख सँकट, मेटो हर संताप ।
रोग व्याधि सगरे काटो, महर लुटावो आप ।।

हम सबके मन परहित के, भाव भरें भरपूर ।
निर्बल के हम बनें सहाई, अरज़ करें मन्जूर ।।

पाप अधर्म बुराई से, सदा रहें हम दूर ।
धन मद मोह माया सारे, मेटो क्रोध गुरुर ।।

हिलमिल कर हम सब रहें, ऐसा दें वरदान ।
राग द्वेष ईर्ष्या मिटे, सबका बढ़ै सम्मान ।।

हे महाराणी कुल कल्याणी, लजवाना थारा धाम ।
हर मुख पर निश दिन रहे, माता आपका नाम ।।

जिन्दल कुल करे विनती, अरज़ करें माँ स्वीकार ।
कहत "रवि" माँ हृदय विराजो, बरसावो निज़ प्यार ।।

11/09/2018

महाराणी कल्याणी दादीजी की आरती

ॐ जय कल्याणी दादी, मईया, जय महाराणी दादी
लजवाना में विराजो, रजत सिंहासन साजो
जन जन गुण गाता, ॐ जय कल्याणी दादी

गोयल कुल में जनम लियो माँ, ज़िन्दल कुल ब्याहि
माँ दुर्गा प्रतिरुपा, शक्ति रूप स्वरूपा
ज़िन्दल कुल ध्याता, ॐ जय कल्याणी
दादी
भव्य विशाल है, भवन आपका, मन्दिर अति प्यारा
शिखर ध्वजा लहरावै, कुल परचम फहरावै
गौरव बढ़ जाता, ॐ जय कल्याणी दादी

घण्टा घनन घड़ावल बाजै, शंखनाद गूँजे
ढ़ोल नगाड़े बजते, सब जन गायन करते
सुमिरन मन भाता, ॐ जय कल्याणी दादी

कुलदेवी माँ कुल कल्याणी, आप ही कुलमाता
कुल रक्षक कहलाती, कुल का मान बढ़ाती
नाम है विख्याता, ॐ जय कल्याणी दादी

कुल गोती सब कुटुम कबीला, आपके दर आता
करता जात जड़ूला, भोग प्रसादी पूजा
महर कृपा पाता, ॐ जय कल्याणी दादी

पान सुपारी ध्वजा नारियल रोली मोली काजल मेंहदी, चूड़ा चूनड़ी भेंट चढ़े
गूँजै मँगल वन्दन, सुख पाये प्राणी जन
हर दुःख कट जाता, ॐ जय कल्याणी दादी

कहत रवि माँ सबके हिरदय, आप ही वास करो
मन के विकार हटावो, सद विचार मन लावो
हर मन यही चाहता, ॐ जय कल्याणी दादी

11/09/2018

"जिन्दल कुलदेवी महाराणी कल्याणी दादी माँ चालीसा"

श्री गणपति गुरु ध्याय कर, सिमरूँ मात भवानी ।
कुलदेवी कुल धणियाणी, महाराणी कल्याणी ।।
तन मन धन अर्पण करुँ, धरूँ चरण में माथ ।
हम सब जन माँ शरण तिहारी, सिर पर धरियो हाथ ।।

जय दादी जय जग कल्याणी ।
जिन्दल कुल गोती महाराणी ।।1
आप ही हो कुल की पटराणी ।
कुल वँशज की आप धिराणी ।।2
माँ दुर्गा का अँश रूप हो ।
ममता करुणा का स्वरूप हो ।।3
दयामयी माँ महरा वाली ।
कहलाती लजवाना वाली ।।4
जींद जिला प्रान्त हरियाणा ।
वँही धाम पावन लजवाना।।5
मकराणै का मन्दिर प्यारा ।
गोलाकार है अद्भुत न्यारा ।।6
मन्दिर शिखर पे ध्वज लहराता ।
जिन्दल कुल परचम् फहराता ।।7
घण्टा घनन घड़ावल बाजै ।
ढोलक शंखत् नगाड़े गाजै ।।8
निज़ मन्दिर में आप विराजो ।
रजत सिंहासन बैठी साजो ।।9
उच्च कोटि के परम पुजारी ।
कुल परिपाटी निभाते सारी ।।10
नित्य नियम से करते वन्दना ।
पूजा आरती नित्य प्रार्थना ।।11
धूप दीप और ज्योत जगाते ।
श्लोक मन्त्र और स्तुति गाते ।।12
देवी माँ का करे आहवान ।
तब ही गूँज रहा गुणगान ।।13
नवरातें में होते पारायण ।
हवन आहुति पवित्र पावन ।।14
होता वाता-वरण सुगन्धित ।
जन जीवन होता उल्लासित ।।15
कुलदेवी कुल की सती माता ।
हम भक्तों की भाग्य विधाता ।।16
गोयल गिरिराज जी घर जाई ।
जिन्दल कुल में आप बियाहि ।।17
श्री गिरिधर जी सँग परणाई ।
दो दो कुल को धन्य बनाई ।।18
सम्वत ग्यारह सौ अठारह ।
भादौ बदी पँचमी दिन वह ।।19
सती भई गिरधर जी साथा ।
सत् सकलाई की थी गाथा ।।20
ज़िन्दल कुल को धन्य बनाया ।
लजवाना निज़ धाम कहाया ।।21
जन मानस की आस्था जागी ।
मनोकामना अरजी लागी ।।22
शरणागत की रक्षा करना ।
हर विपदा से सुरक्षा करना ।।23
निज़ शक्ति का कवच बनाकर ।
निज़ कुल वँश की ढ़ाल बनाकर ।।24
भय बाधा मुश्किल से बचाना ।
हर दुःख सँकट दूर भगाना ।।25
अमन चैन खुशियाँ बरसाना ।
सुख का सागर सदा बहाना ।।26
रोग दोष व्याधि मिट जाये ।
आपद विपदा पास न आये ।।27
पाप अधर्म से हमें बचाना ।
धर्म पुण्य की राह चलाना ।।28
जन जन के मन आप विराजो ।
हृदय सिंहासन ऊपर साजो ।।29
नयन पलक के चँवर बनायें ।
भक्ति भाव से चँवर ढुलायें ।।30
जो जन आपकी शरण में आता ।
सद चित सद आनन्द वो पाता ।।31
सकल गुणों से वो भर जाता ।
दूर अवगुणों से हो जाता ।।32
कलुषित भाव विकार हटाओ ।
प्रेम प्यार के सुमन खिलाओ ।।33
जिन्दल कुल को तारण वाली ।
कुलदेवी लजवाणा वाली ।।34
ममता का आँचल लहराती ।
किरपा करुणा नित बरसाती ।।35
नेक नियति से भर दो दामन ।
सोच विचार व्यवहार हो पावन ।।36
सबका ही करें मन से आदर ।
नही किसी का करें निरादर ।।37
कहत रवि है यही प्रार्थना ।
यही वन्दना यही अर्चना ।।38
महर नज़र माँ सदा ही रखना ।
कृपा दृष्टि भी बनाये रखना ।।39
हम सब जन हैं शरण आपकी ।
छत्तर छाया पावैं आपकी ।।40

ज़िन्दल कुल परिवार ये, आपकी है सन्तान ।
तन मन धन सुख शान्ति, सबका करो कल्याण ।।
महाराणी कल्याणी दादी, लजवाना वाली मात ।
कहत रवि ऋद्धि सिद्धि, शुभ लाभ देवो माँ साथ।।

समस्त जिन्दल गोत्र (अग्रवाल ) की कुलदादी महाराणी कल्याणी दादीजी का मंदिर "

03/09/2018
जिन्दल दादी महाराणी धाम का भव्य प्रतिरूप {दादीजी करीब 957 वर्ष पूर्व शक्ति में समाहित हुई थी}जिन्दल गोत्र (अग्रवाल) के उ...
27/08/2018

जिन्दल दादी महाराणी धाम का भव्य प्रतिरूप
{दादीजी करीब 957 वर्ष पूर्व शक्ति में समाहित हुई थी}
जिन्दल गोत्र (अग्रवाल) के उदगम स्थल.....लजवाना कलां- जींद
(इसी स्थान से करीब 900 वर्ष पूर्व जिंदलों का पलायन हुआ था)
www.jindalkuldevi.com
https://mbasic.facebook.com/JindalDadiMaharani
https://www.facebook.com/groups/जिंदल दादी महाराणी परिवार

27/08/2018

चलो -चलो चलो जिन्दल गोत्र (अग्रवाल) के उदगम स्थल
(इसी स्थान से करीब 900 वर्ष पूर्व जिंदलों का पलायन हुआ था)
मौका हैं दशम उत्सव जिंदल दादी महाराणी जी का,
{दादीजी करीब 957 वर्ष पूर्व शक्ति में समाहित हुई थी}
मौका हैं दादीजी दादाजी का आशीर्वाद लेने का
मौका हैं अपने कुटुम्भ जनो से मिलने का.
दिन भादी अमावस, सम्वत 2075, रविवार दिनांक 9 सितम्बर 2018

आप सभी सपरिवार/ सकुटुम्भ सादर आमंत्रित हैं |

"जिन्दल दादी महारानी धाम"
गांव- लजवाना कलां, गोहाना रोड, तहसील- जुलाना जिला- जींद (हरियाणा) 126101
मो. 098111 53052
निवेदक :-
समस्त दादी महाराणी कल्याणी वंशज

23/08/2018

प्रथम भजन-उत्सव आया है दादीजी मारानी कल्याणी जी को....................

Address

गांव/लजवाना कलां, गोहाना रोड, तहसील/जुलाना जिला/जींद (हरियाणा)
Julana
126101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जिन्दल दादी महाराणी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to जिन्दल दादी महाराणी:

Share

Category