18/08/2026
🚨 कल्पेश्वर महादेव मंदिर पर आपदा का कहर
पंच केदारों में पंचम और अंतिम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर, उर्गम घाटी (चमोली) में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा नुकसान हुआ है। मंदिर के ठीक ऊपर से पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गया, जिससे भारी मलबा और कीचड़ मंदिर परिसर में फैल गया।
लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। प्रशासन से अपील है कि स्थिति का तत्काल जायजा लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
🙏 बाबा कल्पेश्वर महादेव से प्रार्थना है कि सभी स्थानीय लोगों और यात्रियों की रक्षा करें और जल्द हालात सामान्य हों।
प्रकृति का सम्मान करें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
#कल्पेश्वरमहादेव #पंचकेदार #उर्गमघाटी #चमोली #उत्तराखंड भूस्खलन आपदा Uttarakhand KalpeshwarMahadev Chamoli PanchKedar