28/06/2026
सर्व प्रथम जय महर्षि गहरी जी (हराबाग )
परम आदरणीय महर्षि शील गहरी जी
अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि आपके आत्मीय एवं पावन निमंत्रण पर महर्षि देव गहरी जी हराबाग देव कमेटी को देवता जी और आपके दर्शन करने और आपके समीप उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ आपके द्वारा दिए गए इस निमंत्रण व स्वागत और भव्य आतिथ्य के लिए पूरी हराबाग देव कमेटी और समस्त श्रद्धालु आपके हृदय से आभारी हैं। इस मिलन से न केवल हमारी भक्ति भावना को बल मिला है बल्कि आपसी प्रेम भाव और देव परंपरा के संबंध और अधिक सुदृढ़ हुए हैं। महर्षि जी के स्थान पर जो दिव्य ऊर्जा , सम्मान और स्नेह हमें प्राप्त हुआ उसने हम सभी को वशीभूत कर दिया है। देव कार्यों में आपका यह सहयोग और मार्गदर्शन हमारे लिए सदैव वंदनीय रहेगा हम महर्षि गहरी देव जी से प्रार्थना करते हैं कि आपका आशीर्वाद और कृपा दृष्टि हम सभी पर सदैव बनी रहे। भविष्य में भी हमें इस प्रकार के दिव्य आयोजनों और आपके निकटता आने का अवसर मिलता रहे यही हमारी मंगल कामना है।
एक बार पुनः, आपके इस स्नेह निमंत्रण और देव सत्कार के लिए पूरी कमेटी की और से आपका कोटि कोटि धन्यवाद ।इस देव मिलन और आपसी प्रेम भाव से हम सभी धन्य हुए ।आपका आशीर्वाद और यह आपसी प्रेम सदा यूं ही बना रहे।
धन्यवाद एवं आभार!
महर्षि देव गहरी जी हराबाग देव कमेटी