28/07/2024
आदर्श शिक्षण संस्थान, जोधपुर के त्रि-वर्षीय चुनाव सम्पन्न
सत्यनारायण धूत बने जिला संस्थान के अघ्यक्ष
दिनांक 28.07.2024
जोधपुर
विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श शिक्षण संस्थान जोधपुर की आज साधारण सभा की बैठक श्री आदर्श वाटिका केशव परिसर जोधपुर में सम्मपन हुई। आदर्श शिक्षण संस्थान जोधपुर जिले के जिला सचिव संग्राम सिंह जी काला ने बताया कि इस बैठक की शुरुआत आदरणीय संगठन मंत्री रवि कुमार जी, प्रांत के सचिव महेंद्र कुमार जी दवे, जिला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश जी चारण द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला मंत्री द्वारा संख्यात्मक वृत, परीक्षा परिणाम, विद्यालय की सुविधाओं पर चर्चा की गई।
प्रान्त सचिव महेन्द्र कुमार दवे के कहा कि जिला समिति एवं स्थानीय समिति मिलकर विद्यालय विकास की गति और उच्च श्रेणी स्थान तक ले जा सकते हैं समय के अनुसार अपडेट रहे। दूसरे सत्र में चुनाव की प्रकिया सम्पन्न की गई । चुनाव अधिकारी के नाते बिलाड़ा जिला के माननीय संघचालक नरपत सिंह जी द्वारा चुनाव सम्पन्न करवाया गया। चुनाव में जिला समिति के अध्यक्ष पद के लिए सत्यनारायण जी धूत, उपाध्यक्ष भल्लूराम जी खीचड़, उपाध्यक्ष रामपाल जी गहलोत,मंत्री महेंद्र जी शर्मा, सह मंत्री लालाराम जी भाटी,कोषाध्यक्ष अमृतलाल जी राठी,सह कोषाध्यक्ष विष्णु जी डागा, शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी नटवर जी नागल, सेवा प्रमुख प्रकाश जी व्यास, प्रचार प्रमुख रमेश जी डागा, संपर्क प्रमुख विशंभर जी थानवी, पर्यावरण प्रमुख भंवर सिंह जी, बालिका शिक्षा प्रमुख कंचन जी चारण, संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख मीना जी पुरोहित,आदि चुने गए। विद्या मंदिर के समितियां के पदाधिकारी द्वारा सुझाव दिए गए। अंतिम सत्र में प्रांत के संगठन मंत्री रवि कुमार जी ने संगठन में दायित्व परिवर्तन की व्यवस्था से काम में गति बढ़ती है। विद्यालय की व्यवस्थाऐं आज के समय के अनुसार आधुनिक स्तर की खड़ी करनी चाहिए आदि विषय पर चर्चा की गई । अन्त में मंत्री महेन्द्र कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में जिले भर से 150 संख्या की उपस्थिति रही।