25/05/2026
मारवाड का कुंभ भोगीशैल परिक्रमा मे अपनी सेवाऐ प्रदान करने वाली जोधपुर की सबसे अग्रणी संस्थाओ मे एक, जबसे परिक्रमा प्रारंभ हुई है तबसे अनवरत यात्रियो की सेवा मे तत्परत श्री ब्राह्मण स्वर्णकार कैलाश प्याऊ द्वारा आज 2026 की परिक्रमा का शुभारंभ कैलाश प्याऊ के ध्वजा पूजन से किया गया।
इस अवसर पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की सभी संस्थाओ की गरिमामयी उपस्थिति मे ध्वजा को न्याति भवन से यात्रा के पहले पडाव स्थल पर ससम्मान पहुचाया गया।