संत श्री अनोप दास जी महाराज

  • Home
  • India
  • Jodhpur
  • संत श्री अनोप दास जी महाराज

संत श्री अनोप दास जी महाराज संत श्री अनोपदासजी महाराज घेवड़ा
[ Sant Sharee Anop Das Ji Maharaj Ghevra ]

सेवा का मतलब है, जों कर्म अपने लिए नहीं बल्कि नि:स्वार्थ भाव से मानवता के कल्याण के लिए किया गया है। नि:स्वार्थ भाव से जब हम कोई कार्य करते हैं जिसमें मानव का कल्याण हो तो वही सेवा है। जब हम गुरु महाराज जी की आज्ञा में कोई कार्य करते है वह कार्य मानवता के लिए, सत्य की स्थापना के लिए किया गया निष्काम कर्म कहलाता है। उस सेवा से हम भी प्रभुमय हो जाते हैं पर आज का मानव भटक गया है क्योंकि उसने अपने अहंकार को, अपने अभिमान को अपना मालिक बना लिया। अभिमान कहता है कि मैं ही सबसे बड़ा हूं। उस अज्ञान में वह खो गया। अहंकार कहता है कि मैं सबसे बड़ा हूं। मैं क्यों झुकूं पर संतो ने कहा कि 'झुकते वही हैं जिनमें जान होती है। अकड़े रहना तो मुर्दे की पहचान होती है।' काम, क्रोध, माया, मोह, लोभ, अहंकार का अंधकार केवल ज्ञान के प्रकाश से दूर होगा। जैसे ही हमारे मन का अंधकार दूर होगा हम प्रभु को देख सकेंगे। जब हम इस बात को जानेंगे, इस आत्मज्ञान को अपने जीवन में ढालेंगे तो जीवन में भी रूपांतरण होगा॥
#जयगुरूदेव

Address

Osian
Jodhpur
342303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संत श्री अनोप दास जी महाराज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share