Bheema Ram suthar

Bheema Ram suthar Geeta ka Gyaan

*स्वाभिमान का मतलब अपनी बात पर अड़े रहना नहीं, अपितु सत्य का साथ ना छोड़ना है। दूसरों को नीचा दिखाते हुए अपनी बात को सही स...
13/03/2026

*स्वाभिमान का मतलब अपनी बात पर अड़े रहना नहीं, अपितु सत्य का साथ ना छोड़ना है। दूसरों को नीचा दिखाते हुए अपनी बात को सही सिद्ध करने का प्रयास करना यह स्वाभिमानी का लक्षण नहीं, अपितु दूसरों की बात का यथायोग्य सम्मान देते हुए किसी भी दबाब में ना आकर सत्य पर अडिग रहना यह स्वाभिमान है, अभिमानी वह है, जो अपने अहंकार के पोषण के लिए दूसरों को कष्ट देना पसंद करता है। स्वाभिमानी वह है, जो सत्य के रक्षण के लिए स्वयं कष्टों का वरण कर ले। मै जो कह रहा हूँ - वही सत्य है, यह अभिमानी का लक्षण है और जो सत्य होगा.. मै उसे स्वीकार कर लूँगा। यह स्वाभिमानी का लक्षण है। अपने आत्म गौरव की प्रतिष्ठा जरुर बनी रहनी चाहिए, मगर किसी को अकारण, अनावश्यक झुकाकर, गिराकर या रुलाकर नहीं।*
*सुप्रभात*🙏

*वक्त पर हाथ छोड़ने वाला और हाथ पकड़ने वाला दोनों जिंदगी भर याद रहते हैं। कहते हैं शरीर एक क्षण भी हमारे साथ नहीं रहता औ...
11/03/2026

*वक्त पर हाथ छोड़ने वाला और हाथ पकड़ने वाला दोनों जिंदगी भर याद रहते हैं। कहते हैं शरीर एक क्षण भी हमारे साथ नहीं रहता और परमात्मा निरंतर हमारे साथ रहते हैं।कारण कि शरीर की सजातीयता संसार के साथ है और हमारी अर्थात शारीरीकी सजातीयता परमात्मा के साथ है। इसलिए शरीर को अपना मानना और परमात्मा को अपना ना मानना सबसे बड़ी भूल है। समय के इस करवट में जीवन अदालत सा बन गया है।रोज नए मामले दर्ज होते रहते हैं। ऐसे समय सिर्फ ईश्वर से यही प्रार्थना करें कि वो दिन कभी न आए,हद से ज्यादा गरुर हो जाये,बस इतना झुका कर रखना मेरे प्रभु कि हर दिल दुआ देने को मजबूर हो जाये ...*
*सुप्रभात*

*जीवन में ऐसी सोच रखियेगा, जो खोया है उसका कोई गम नहीं है, परन्तु जो पाया है, वह किसी से कम नहीं है। जो नहीं है, वह एक ख...
10/03/2026

*जीवन में ऐसी सोच रखियेगा, जो खोया है उसका कोई गम नहीं है, परन्तु जो पाया है, वह किसी से कम नहीं है। जो नहीं है, वह एक ख्वाब है, परन्तु जो है, वह लाजवाब है।सरलता से बढ़कर कोई हल नही, मधुरता से बढ़कर कोई पल नहीं, मानवता से बढ़कर कोई गुण नहीं, आत्म-विश्वास से बढ़कर कोई हल नहीं।हम अक्सर अपनी कमियों को याद करते हैं और अपने भाग्य को भूल जाते हैं, लेकिन हमारी पहचान हमारी कमजोरियां नहीं हैं, बल्कि हमारा श्रेष्ठ भाग्य है। हमें जन्म से आत्म-सम्मान, दिव्यता और उन्नति का अधिकार मिला है।हम जब अपनी कमजोरियों का गुणगान करते है, तो हम अपनी ही शक्ति को कम करते हैं और हम जब अपने श्रेष्ठ भाग्य को याद करते हैं, तब हमारे भीतर से विश्वास जगता है*।
*सुप्रभात*

*कुछ लोग आपसे फायदा उठाते हुए भी कुछ इस तरह पेश आते है, जैसे वे आपसे फायदा उठाकर भी आपके उपर कोई एहसान कर रहे हो। दुनिया...
09/03/2026

*कुछ लोग आपसे फायदा उठाते हुए भी कुछ इस तरह पेश आते है, जैसे वे आपसे फायदा उठाकर भी आपके उपर कोई एहसान कर रहे हो। दुनिया सिर्फ उन्हीं के हाल चाल पूछती है जो पहले से ही खुश हो, जो तकलीफ में हो उनके तो कॉन्टैक्ट नम्बर तक खो जाते हैं। तभी तो बड़े कहते है, अगर आपको दिखाई नहीं देता तो किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करके देख लो, वो आपकी ऐसी आंखे खोल कर जाएगा कि आपको दूर-दूर तक साफ-साफ नजर आने लगेगा। वैसे तो किसी को मिर्ची लगने का कोई मौसम नही होता। मगर सच बोलने से उसी वक़्त लग जाती है। जिंदगी की रेस में जो लोग आपको "दौड़ कर" नही हरा पाते, वही लोग आपको "तोड़ कर" हराने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगो को किसी से अपना रिश्ता "खत्म" करना होता है तो सबसे पहले वो अपनी जुबान की मिठास को "खत्म" करते है। और अगर आपको इन लोगो से रिश्ता रखना हो तो अच्छाई बयां कर दो, रिश्ता खत्म करना हो तो सच्चाई बयां कर दो।*
*सुप्रभात*

*सम्मान हमारे व्यक्तित्व का सबसे अहम अंश है। यह एक निवेश की तरह है, जितना हम दूसरों को देते हैं, वह हमें ब्याज सहित वापस...
07/03/2026

*सम्मान हमारे व्यक्तित्व का सबसे अहम अंश है। यह एक निवेश की तरह है, जितना हम दूसरों को देते हैं, वह हमें ब्याज सहित वापस मिलता है।जिनके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ होता है, उनके पास रूठने और टूटने का वक्त नहीं होता है। अतः बुराई से डरो, बुरा करने से डरो, क्योंकि जो दोगे वही वापस मिलेगा l हमारा यह मन कभी भी ख़ाली नहीं बैठ सकता, कुछ न कुछ करना इसका स्वभाव है। अच्छा काम करने को नहीं मिला तब यह बुरे की तरफ भागेगा, जिसके कारण आपको यह लड़ाई- झगड़ा, निंदा-आलोचना, विषय- विलास ऐसी कई गलत जगह पर ले जायेगा, जहाँ पतन निश्चित है। अतः अपने मन को सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखें, जिससे आपका आत्मिक और भौतिक विकास भी होगा और हमारा मन सही दिशा में लगने से जीवन आनंदमय हो जायेगा। नहीं तो अस्त-व्यस्त और अपसेट होने में भी देर नहीं लगेगी*।
*सुप्रभात*

*जब हम फिक्र में होते है तो खुद जलते हैं और बेफ़िक्र होते हैं तो दुनिया जलती है......,जब जिंदगी हँसाये तो समझ जाना कि अच...
06/03/2026

*जब हम फिक्र में होते है तो खुद जलते हैं और बेफ़िक्र होते हैं तो दुनिया जलती है......,जब जिंदगी हँसाये तो समझ जाना कि अच्छे कर्मो का फल मिल रहा है और जब जिंदगी रुलाये तो समझ जाना कि अब अच्छे कर्म करने का समय आ गया है। जब भी किसी में गुण दिखाई दे तो मन को कैमरा बना लीजिए और जब भी किसी में कोई अवगुण दिखाई दे तो मन को आईना बना लीजिए....., जिंदगी छोटी नहीं होती है हम लोग जीना ही देरी से शुरू करते हैं ,जब तक रास्ते समझ में आते है तब तक लौटने का वक़्त हो जाता है ........!!*
*सुप्रभात*

*रंगों का त्योहार होली हम सभी के जीवन में खुशियों, उमंग और नए उत्साह का संदेश लेकर आता है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईच...
04/03/2026

*रंगों का त्योहार होली हम सभी के जीवन में खुशियों, उमंग और नए उत्साह का संदेश लेकर आता है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का महत्व सिखाता है। होली सिर्फ रंगों से खेलने का दिन नहीं, बल्कि दिलों की दूरियाँ मिटाने और रिश्तों को और मजबूत बनाने का अवसर है।इस पावन अवसर पर हम सभी को अपने मन के द्वेष, क्रोध और नकारात्मक विचारों को त्यागकर प्रेम और अपनापन फैलाना चाहिए। जिस तरह होली के रंग हर चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं, उसी तरह आपका जीवन भी खुशियों के रंगों से सदा भरा रहे।ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली आपके जीवन में नई उमंग, नई आशा और नई सफलताएँ लेकर आए। आपके घर में सुख-समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य का वास हो। आपके सभी सपने पूरे हों और हर दिन रंगों की तरह सुंदर और उज्ज्वल बने।आपको और आपके पूरे परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ।*
*सुप्रभात*

*आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं**आज भक्त प्रहलाद की भगवान विष्णु को समर्पित भक्ति के कारण हम सभी को ह...
03/03/2026

*आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं*
*आज भक्त प्रहलाद की भगवान विष्णु को समर्पित भक्ति के कारण हम सभी को होली का त्योहार, बुराई से अच्छाई की ओर प्रेरित करता है। होली का संदेश है।समय कैसा भी खराब हो या अच्छा हो अपने प्रभु को कभी मत भुलो।परमात्मा और आत्मा के सिवाय कोई भी दूसरा रिश्ता सदा के लिए नहीं रहता। यदि शक्ति और धन आपको अहंकारी बनाते हैं, तो बीमारी और मृत्यु आपको दिखा देंगे कि आप पृथ्वी पर कुछ भी नहीं है...। जिंदगी का पूरा राज उसी ने जाना जिसने शुभ और अशुभ दोनों को एक साथ जी लिया..*
*सुप्रभात*

*सही व्यक्ति का कंधा जीवन के हर बोझ को हल्का कर देता है। प्रेम तो पीपल का बीज है, जहां संभावना नहीं वहां भी पनप जाता है।...
02/03/2026

*सही व्यक्ति का कंधा जीवन के हर बोझ को हल्का कर देता है। प्रेम तो पीपल का बीज है, जहां संभावना नहीं वहां भी पनप जाता है। इसलिए पवित्र बनने के लिए स्वयं को पाप छोड़ने भी जरूरी है। दूसरों के पाप गिनने से हम पवित्र नहीं हो जाते। जो अपने संघर्ष से भाग जाता है, वह मंजिल का हकदार नहीं बनता-- रास्ते कांटों से भरे हो तो समझ लो, भगवान आपको किसी खास मंजिल की ओर ले जा रहे हैं।बस इतना ध्यान रखना सरोवर एक ही है हंस मोती ढूँढता है और बगुला मछली, केवल सोच का फर्क है। बाकी जिंदगी बहुत महंगी है इसे मतलबी लोगों पर बर्बाद ना करें....*
*सुप्रभात*

*इस संसार में सब कुछ संभव है अगर शुरुआत आत्मविश्वास से हो। सिर और किरदार हमेशा ऊँचा रखे अच्छे बुरे दिन तो आते-जाते रहेंग...
01/03/2026

*इस संसार में सब कुछ संभव है अगर शुरुआत आत्मविश्वास से हो। सिर और किरदार हमेशा ऊँचा रखे अच्छे बुरे दिन तो आते-जाते रहेंगे। वैसे मर्यादा रखना बहुत जरूरी है पैसे की कमी हो तो खर्चा करने में और ज्ञान की कमी हो तो चर्चा करने में। बाकी आदमी वो खतरनाक नहीं जो ऊँचा बोलता है, खतरनाक वो है जो कानों में बोलता है। देखा जाए तो हम ऐसे समय में रह रहे हैं। जहाँ बुद्धिमान लोगों को चुप करा दिया जा रहा है ताकि मूर्ख लोग नाराज़ न हो... याद रखना जो आपने अपने लिए किया आपके साथ चला जाएगा...जो आपने दूसरों के लिए किया वही विरासत है, वही याद किया जाएगा....*
*सुप्रभात*

*प्रकृति का काम तो सिर्फ हमें मिलाना होता है, लेकिन संबंधों की दूरियों या नजदीकियों का निर्धारण हमारा व्यवहार करता है। ब...
27/02/2026

*प्रकृति का काम तो सिर्फ हमें मिलाना होता है, लेकिन संबंधों की दूरियों या नजदीकियों का निर्धारण हमारा व्यवहार करता है। बड़े बुजुर्ग भी यही कहते हैं।”लोग भले ही पहचानते नाम से हो….. लेकिन याद तो स्वभाव से ही करते हैं"! सर्कस में जब हम शेरों को करतब करते देखते हैं तो समझ में आता है कि जब ज़मीर गुलामी का आदी हो जाए तब ताकत कोई मायने नहीं रखती। सामाजिक जीवन में, तोहफों से ज्यादा वक्त, वक्त से ज्यादा विश्वास, और विश्वास से ज्यादा सच्चाई ज़रुरी है। हर परिस्थिति एक सौगात है और हर अनुभव एक खजाना....*
*सुप्रभात*

*असंभव केवल वही है, जिसकी आपने शुरुआत नहीं की है। कहते हैं पानी पीने से पहले प्यास का दुख भुगतना पड़ता है, पैसे की प्राप...
26/02/2026

*असंभव केवल वही है, जिसकी आपने शुरुआत नहीं की है। कहते हैं पानी पीने से पहले प्यास का दुख भुगतना पड़ता है, पैसे की प्राप्ति के लिए पहले निर्धनता का दुख भुगतना पड़ता है, नींद का मजा लेने से पहले थकान का दुख भुगतना पड़ता है, संसार के किसी भी सुख की प्राप्ति से पहले दुख अवश्य भुगतना पड़ता है। अज्ञानी होना उतने शर्म की बात नहीं है जितना कि सीखने की इच्छा "नही" रखना। इस दुनिया में मूर्ख व्यक्ति ज्ञानियों से भी नहीं सीख पाते और ज्ञानी व्यक्ति मूर्खों से भी कुछ न कुछ सीख ही लेते हैं*।
*सुप्रभात*

Address

Jodhpur

Telephone

+919829023465

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bheema Ram suthar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share