Bhaktisatsang.com

Bhaktisatsang.com भक्ति और अध्यात्म का संगम जहाँ सनातन धर्म की अविरल धारा बहती है, पेज को लाइक कर जुड़े अपनी आस्था से

भक्तिसंस्कार.कॉम एक ऐसी वेबसाइट है जहा हिन्दू धर्म से जुडी सारी धार्मिक कथाये, भजन, हिन्दू देवी देवताओ के मंत्र, स्तुति, मंदिर, यात्रा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के साथ ज्योतिष, हस्तरेखा ज्ञान, वास्तु टिप्स और फेंगसुई टिप्स भी है और तो और यहाँ आध्यात्मिक गुरु, वेद, उपनिषद,योग और योगासन से जुड़े विडियो और तथ्य भी उपस्थित है, और स्वास्थ्य में आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार भी अच्छे से बताये गए है

https://youtu.be/E3zvccRSd8wमहाशिवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने की पवित्र रात है।इस वीडियो में हम...
11/02/2026

https://youtu.be/E3zvccRSd8w

महाशिवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने की पवित्र रात है।

इस वीडियो में हम जानेंगे महाशिवरात्रि का रहस्य, शिव पुराण, स्कंद पुराण और लिंग पुराण में वर्णित वो गूढ़ सत्य, जिसे बहुत कम लोग समझ पाए।

🔱 इस वीडियो में आप जानेंगे:
✔ महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है
✔ सच्चिदानंद स्वरूप सदाशिव का रहस्य
✔ शिवलिंग अनंत ज्योति का प्रतीक क्यों है
✔ शिव–पार्वती विवाह का आध्यात्मिक अर्थ
✔ नीलकंठ बनने का असली संदेश
✔ महाशिवरात्रि की रात जागरण का कारण
✔ “ॐ नमः शिवाय” जप का रहस्य

महाशिवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने की पवित्र रात है।इस वीडियो में हम जानेंगे महाशिवरात्र.....

महाशिवरात्रि और अन्य शुभ अवसरों पर भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है। यह पूजा वैवाहिक...
08/02/2026

महाशिवरात्रि और अन्य शुभ अवसरों पर भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है। यह पूजा वैवाहिक सुख, पारिवारिक शांति और जीवन में संतुलन प्रदान करती है।

इस वीडियो में आप जानेंगे —
🔱 शिव पार्वती पूजा की संपूर्ण विधि
🔱 शिव पार्वती पूजा की आवश्यक पूजन सामग्री
🔱 बेलपत्र का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
🔱 शिव और पार्वती जी के प्रभावशाली मंत्र

शास्त्रों के अनुसार बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और माता पार्वती के साथ की गई पूजा जीवन में सुख, सौभाग्य और स्थिरता लाती है।
यह जानकारी शिव पुराण, स्कंद पुराण और प्राचीन धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है।

🕉️ ॐ नमः शिवाय
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।

शिव पार्वती पूजा कैसे करें? | बेलपत्र क्यों प्रिय है? सम्पूर्ण जानकारीशिव पार्वती पूजन विधि | विवाह, सुख-शांति और सौ.....

*श्रीसीतारामचन्द्राभ्यां नमः**श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण**बालकाण्ड:-तैंतालीसवाँ सर्ग:-*  (भगीरथ की तपस्या से संतुष्ट हुए भग...
07/02/2026

*श्रीसीतारामचन्द्राभ्यां नमः*

*श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण*

*बालकाण्ड:-तैंतालीसवाँ सर्ग:-* (भगीरथ की तपस्या से संतुष्ट हुए भगवान् श‌ङ्कर का गंगा को अपने सिर पर धारण करके बिन्दुसरोवर में छोड़ना और उनका सात धाराओं में विभक्त हो भगीरथ के साथ जाकर उनके पितरों का उद्धार करना)

शिंशुमार, सर्प तथा चञ्चल मत्स्यसमूहों के उछलने से गंगाजी के जल से ऊपर का आकाश ऐसा जान पड़ता था, मानो वहाँ चञ्चल चपलाओं का प्रकाश सब ओर व्याप्त हो रहा हो। २११२ ॥

वायु आदि से सहस्रों टुकड़ों में बँटे हुए फेन आकाश में सब ओर फैल रहे थे। मानो शरद् ऋतु के श्वेत बादल अथवा हंस उड़ रहे हों। २२१/२ ॥

गंगाजी की वह धारा कहीं तेज, कहीं टेढ़ी और कहीं चौड़ी होकर बहती थी। कहीं बिलकुल नीचे की ओर गिरती और कहीं ऊँचे की ओर उठी हुई थी। कहीं समतल भूमिपर वह धीरे-धीरे बहती थी और कहीं-कहीं अपने ही जलसे उसके जल में बारम्बार टक्करें लगती रहती थीं।॥ २३-२४ ॥

गंगा का वह जल बार-बार ऊँचे मार्गपर उठता और पुनः नीची भूमिपर गिरता था। आकाश से भगवान् शङ्कर के मस्तकपर तथा वहाँ से फिर पृथ्वीपर गिरा हुआ वह निर्मल एवं पवित्र गंगाजल उस समय बड़ी शोभा पा रहा था।

बहुत उस समय भूतल निवासी ऋषि और गन्धर्व यह सोचकर कि भगवान् श‌ङ्कर के मस्तक से गिरा हुआ यह जल पवित्र है, उसमें आचमन करने लगे ॥ २६१/२ ॥

जो शापभ्रष्ट होकर आकाश से पृथ्वीपर आ गये थे, वे गंगाके जलमें स्रान करके निष्पाप हो गये तथा उस जलसे पाप धुल जानेके कारण पुनः शुभ पुण्यसे संयुक्त हो आकाश में पहुँचकर अपने लोकों को पा गये।

उस प्रकाशमान जलके सम्पर्क से आनन्दित हुए सम्पूर्ण जगत् को सदाके लिये बड़ी प्रसन्नता हुई। सब लोग गंगा में स्रान करके पापहीन हो गये ॥ २९१/२ ॥

(हम पहले बता आये हैं कि) राजर्षि महाराज भगीरथ दिव्य रथपर आरूढ़ हो आगे-आगे चल रहे थे और गंगाजी उनके पीछे-पीछे जा रही थीं ॥ ३०१/

श्रीराम! उस समय समस्त देवता, ऋषि, दैत्य, दानव, राक्षस, गन्धर्व, यक्षप्रवर, किन्नर, बड़े-बड़े नाग, सर्प तथा अप्सरा-ये सब लोग बड़ी प्रसन्नता के साथ राजा भगीरथ के रथ के पीछे गंगाजी के साथ-साथ चल रहे थे। सब प्रकार के जलजन्तु भी गंगाजी की उस जलराशि के साथ सानन्द जा रहे थे॥ ३१-३२ १/० ॥

जिस ओर राजा भगीरथ जाते, उसी ओर समस्त पापों का नाश करनेवाली सरिताओं में श्रेष्ठ यशस्विनी गंगा भी जाती थीं ॥ ३३१/२ ॥

उस समय मार्ग में अद्भुत पराक्रमी महामना राजा जहनु यज्ञ कर रहे थे। गंगाजी अपने जल-प्रवाह से उनके यज्ञ मण्डप को बहा ले गयीं ॥ ३४१/० ॥

रघुनन्दन। राजा जहनु इसे गंगाजी का गर्व समझकर कुपित हो उठे; फिर तो उन्होंने गंगाजी के उस समस्त जल को पी लिया। यह संसार के लिये बड़ी अद्भुत बात हुई॥ ३५ १/२ ॥

तब देवता, गन्धर्व तथा ऋषि अत्यन्त विस्मित होकर पुरुषप्रवर महात्मा जनु की स्तुति करने लगे॥ ३६१/२ ॥

उन्होंने गंगाजी को उन महात्मा नरेश की कन्या बना दिया। (अर्थात् उन्हें यह विश्वास दिलाया कि गंगाजी को प्रकट करके आप इनके पिता कहलायेंगे।) इससे सामर्थ्यशाली महातेजस्वी जहनु बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने अपने कानों के छिद्रों द्वारा गंगाजी को पुनः प्रकट कर दिया, इसलिये गंगा जहनु की पुत्री एवं जाहनवी कहलाती हैं॥ ३७-३८ ॥

वहाँ से गंगा फिर भगीरथ के रथ का अनुसरण करती हुई चलीं। उस समय सरिताओं में श्रेष्ठ जाह्नवी समुद्रतक जा पहुंचीं और राजा भगीरथ के पितरों के उद्धाररूपी कार्य की सिद्धि के लिये रसातल में गयीं ॥ ३९१० ॥

राजर्षि भगीरथ भी यन्तपूर्वक गंगाजी को साथ ले वहाँ गये। उन्होंने शाप से भस्म हुए अपने पितामहों को अचेत-सा होकर देखा ॥ ४० ॥

रघुकुल के श्रेष्ठ वीर! तदनन्तर गंगा के उस उत्तम जल ने सगर-पुत्रों की उस भस्मराशि को आप्लावित कर दिया और वे सभी राजकुमार निष्पाप होकर स्वर्ग में पहुँच गये॥ ४१ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्थरामायण आदिकाव्यके बालकाण्डमें तैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥ ४३॥

लॉगिन करे https://Bhaktisatsang.com

https://youtu.be/MHBhWN3OAMoइस वीडियो में जानिए माघ पूर्णिमा व्रत कथा, माघ पूर्णिमा का महत्व, और सम्पूर्ण पूजा विधि विस्...
31/01/2026

https://youtu.be/MHBhWN3OAMo

इस वीडियो में जानिए माघ पूर्णिमा व्रत कथा, माघ पूर्णिमा का महत्व, और सम्पूर्ण पूजा विधि विस्तार से। माघ मास की पूर्णिमा सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। इस दिन किया गया स्नान, दान, जप और व्रत अक्षय फल देता है।

वीडियो में आप जानेंगे:
✨ माघ पूर्णिमा व्रत कथा (Magh Purnima Vrat Katha)
✨ माघ पूर्णिमा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
✨ घर पर सरल पूजा विधि
✨ इस दिन क्या करें और क्या नहीं
✨ दान का महत्व और कौन सा दान करें
✨ व्रत रखने के नियम

शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान और भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों का नाश, पितरों की कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

माघ पूर्णिमा व्रत कथा 2026 | Magh Purnima Vrat Katha | पूर्णिमा व्रत की सम्पूर्ण पूजा विधि और महत्व -इस पवित्र वीडियो में जानिए माघ पू.....

https://youtube.com/shorts/BySqUVp6iuY?si=XOz569IfRlYkE7Jy
30/01/2026

https://youtube.com/shorts/BySqUVp6iuY?si=XOz569IfRlYkE7Jy

भगवान शिव के माता-पिता कौन हैं? 🤔Sanatan Dharma ke anusaar, Mahadev ko “Anadi” aur “Swayambhu” mana jata hai — unka na koi janm hai na ant. 🔱Is short video...

https://youtu.be/BjvYu3JjaKUजय एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पवित्र एकादशी मानी जाती है। इस व्रत को करने से व्यक...
29/01/2026

https://youtu.be/BjvYu3JjaKU

जय एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पवित्र एकादशी मानी जाती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

इस वीडियो में आप जानेंगे:
✨ जया एकादशी व्रत का महत्व
✨ व्रत रखने के नियम क्या हैं
✨ प्रातः से रात्रि तक संपूर्ण पूजा विधि
✨ जया एकादशी व्रत कथा
✨ किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
✨ व्रत करने से मिलने वाले अद्भुत फल

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जया एकादशी का व्रत करने से भूत-प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि आप पहली बार एकादशी व्रत कर रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए संपूर्ण मार्गदर्शिका है।

जया एकादशी व्रत कैसे करें? | Jaya Ekadashi Vrat Puja Vidhi Step by StepJaya Ekadashi Vrat Katha & Puja Vidhi | एकादशी व्रत के चमत्कारी लाभ, पापों से मुक्ति द...

https://youtu.be/GQZd8Z8Bswc?si=nfRq1RngYwDz1GUv🔱 ॐ नमः शिवाय का अर्थ है – मैं शिव तत्व को नमन करता हूँ।यह मंत्र ब्रह्मा...
16/01/2026

https://youtu.be/GQZd8Z8Bswc?si=nfRq1RngYwDz1GUv

🔱 ॐ नमः शिवाय का अर्थ है – मैं शिव तत्व को नमन करता हूँ।
यह मंत्र ब्रह्मांड की सर्वोच्च ऊर्जा से जुड़ने का माध्यम है।

इस वीडियो को सुनते समय आँखें बंद करें, गहरी सांस लें और शिव नाम का अनुभव करें।

🙏 अगर आपको यह शिव मंत्र पसंद आए तो वीडियो को Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करें।

🔔 जय महाकाल | हर हर महादेव | ॐ नमः शिवाय

यह ॐ नमः शिवाय मंत्र एक अत्यंत शांत, ध्यानपूर्ण और ऊर्जावान शिव मंत्र है जो मन, शरीर और आत्मा को गहराई से शुद्ध करता ....

19/07/2025

कैलाश मानसरोवर की यात्रा ना कर सके तो यहां चले जाओ, फल वही मिलेगा, विडियो जरूर देखे अंत तक - bhaktisatsang.com

17/07/2025

🙏 भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना 🙏

एक अत्यंत भावपूर्ण भक्ति भजन जो हृदय को शांति और आत्मा को सुकून देता है। जब जीवन की नैया डगमगाने लगे, जब रास्ते कठिन हों – तब यह भजन प्रभु में आस्था और भरोसे की ताक़त देता है।

🎧 इस सुंदर भजन को सुनें और प्रभु से प्रार्थना करें कि वे आपकी नैया भी पार लगा दें।

**इस भक्ति गीत को ज़रूर शेयर करें** अपने प्रियजनों के साथ और इस चैनल को Subscribe करें और 🔔 Bell icon दबाएं ताकि आप तक और भी ऐसे मन को छू जाने वाले भजन पहुँचते रहें।

Listen to the full song - https://youtu.be/wx4iwLTwMT4

🙏 भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना 🙏  एक अत्यंत भावपूर्ण भक्ति भजन जो हृदय को शांति और आत्मा को सुकून देता है। जब जीवन की...
15/07/2025

🙏 भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना 🙏

एक अत्यंत भावपूर्ण भक्ति भजन जो हृदय को शांति और आत्मा को सुकून देता है। जब जीवन की नैया डगमगाने लगे, जब रास्ते कठिन हों – तब यह भजन प्रभु में आस्था और भरोसे की ताक़त देता है।

🎧 इस सुंदर भजन को सुनें और प्रभु से प्रार्थना करें कि वे आपकी नैया भी पार लगा दें।

**इस भक्ति गीत को ज़रूर शेयर करें** अपने प्रियजनों के साथ और इस चैनल को Subscribe करें और 🔔 Bell icon दबाएं ताकि आप तक और भी ऐसे मन को छू जाने वाले भजन पहुँचते रहें।

🙏 भगवान मेरी नैया उस पार लगा देना 🙏 एक अत्यंत भावपूर्ण भक्ति भजन जो हृदय को शांति और आत्मा को सुकून देता है। जब जीवन...

Address

3rd Floor, Saraswati Tower, Near Bombay Motor
Jodhpur City
342001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhaktisatsang.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Bhaktisatsang.com:

Share

भक्ति सत्संग की विशेषताएं

Bhaktisatsang.com एक ऐसी वेबसाइट है जहा हिन्दू धर्म से जुडी सारी धार्मिक कथाये, भजन, हिन्दू देवी देवताओ के मंत्र, स्तुति, मंदिर, यात्रा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के साथ ज्योतिष, हस्तरेखा ज्ञान, वास्तु टिप्स और फेंगसुई टिप्स भी है और तो और यहाँ आध्यात्मिक गुरु, वेद, उपनिषद,योग और योगासन से जुड़े विडियो और तथ्य भी उपस्थित है, और स्वास्थ्य में आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार भी अच्छे से बताये गए है

नमस्कार मित्रो, साथ ही सब्सक्राइब करे हमारे यूट्यूब चैनल भक्ति सत्संग (Bhakti Satsang ) को जहा आप नित्य प्रतिदिन हिन्दू धर्म, पौराणिक कथाये, धार्मिक यात्रा, भक्ति, वेद और पुराण से जुड़े ज्ञान वर्धक वीडियो देख पाएंगे | तो आज ही आपका अपना चैनल सब्सक्राइब करे और हमारी इस आध्यत्मिक यात्रा में हमारे साथ चले | जय माता की

चैनल के लिंक पर क्लिक कर सब्सक्राइब करे - https://www.youtube.com/channel/UCv8ZxR0x_kcGg3pZjc3LSsg

आपका सहयोग अपेक्षित है, कृपया हिन्दू धर्म और उसकी महत्वता को युवाओ में रचने बसने हेतु हमारे चैनल को अत्यधिक मात्रा में सब्सक्राइब कर शेयर करे | आज के इस पाश्चात्य संस्कृति की दौड़ में हमारे हिन्दू धर्म का प्रचार और प्रसार करना नितांत आवश्यक है