24/10/2023
एंकर-दिनेश राजपुरोहित खेड़ापा
*भोमिया वीर केशरी सिंह जी के जागरण का होगा आयोजन*
*अहमदाबाद में मुगलो से युद्ध में लोहा लेते वीरगति को प्राप्त हुए थे।*
खेड़ापा कस्बे में स्थित वीर केशरी सिंह भोमिया जी महाराज के छतरी स्थल पर 24 अक्टूबर आज को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भाती इस बार भी आयोजन हो रहा है।
आसोज सूजी विजय दशमी के दिन भोमिया जी वीर केशरी सिंह महाराज अहमदाबाद में युद्ध में मुगलो से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे।जिनका हर विजय दशमी के दिन जागरण का आयोजन राजपुरोहित समाज खेड़ापा एवम धुन्धियाड़ी द्वारा करवाया जाता है।जागरण में गायक दुर्गा राम दमामी द्वारा मधुर भजनों के साथ भोमिया जी महाराज के शूरवीर भजनों से शुरुवात की जाएगी।
*स्वर्ण अक्षरो में दर्ज़ है नाम-*
वीर केशरी सिंह राजपुरोहित अखेराजोत का अखेराजोत स्मारक शिलालेख में बताया गया है की विक्रम सवत 1787 आसोद् सूद विजयदशमी शनिवार के दिन महापराक्रमी योद्धा वीर केशरी सिंह राजपुरोहित (सेवड़) अखेराजोत दलपतोत ने दिल्ली के बादशाह मुहमद शाह के समय जोधपुर के महराजा अभयसिंह ने राजाधिराज बख्त सिंह नागौर की सेना के साथ अहमदाबाद के नवाब सरबुलण्दखा की विशाल सेना से लोहा लेते हुए अस्खण्य शत्रुओ का संहार कर वीरगति को प्राप्त हुए।वीर केशरी सिंह अखेराजोत मारवाड़ की सेना में दूसरे मोर्चे की पहली पंक्ति की सेना अधिकारी थे।
*घमाशान युद्ध में दोनों हाथो में तलवारे लेकर लड़े।अफगान सरदार आबाद अली,जमाल अली शेख मुजाहिद एव तरीन खा को मोत के घाट उतारा* तथा राजाधिराज बख्त सिंह को एक भयंकर प्रहार से बचाया तलवारे टूट जाने पर कटारी के बल पर *शत्रुओ से झुंजते रहे केशरी सिंह अखेराजोत का सिर कटने पर भी धड़ शत्रुओ से काफी* समय तक लोहा लेते लेते वीरगति को प्राप्त हो गए उनके बारे में कहाँ गया है
- *अड़पायत अखेराज रे,साख उपलाण सुर।कमध संग लड़े केशरी* , *नरा चढ़ावण नूर।केसरी केसरिया,पचरंग पेचा पाग* ।नृप *संग लड़े केशरी ,खतवर बुझाई खांग* ।
*