04/04/2024
ओम सेवा समिति ने वितरित किये लोगों को निःशुल्क हैलमैट
जीन्द शहर के अग्रवाल युवाओं के संगठन ओम सेवा समिति ने स्थानीय गोहाना रोड़, रानी तालाब, सफीदों गेट व रूपया चौंक जीन्द पर दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हैलमेट वितरित किये व लोगों से वादा लिया कि भविष्य में वह दोपहिया वाहन हमेशा हैलमेट पहन कर चलायेगें।
इस मौके पर जीन्द के उप-पुलिस अधिक्षक श्री जोगिन्द्र सिंह, एस.एच.ओ. ट्रेफिक श्री शमशेर सिंह व कई पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने लोगों को हैलमेट दिये और कहा कि उनकी सुरक्षा उनके हाथ में है इसलिए जब भी वाहन पर चले तो हैलमेट अवश्य पहने।
संस्था के अध्यक्ष श्री शुभम बंसल ने बताया बिना हैलमेट पहनने से अनेकों दुर्घटनाओं में लोगों को भारी चोट लगती है और कई बार तो उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगताना पड़ता है। इसलिए संस्था के सदस्यों ने निर्णय लिया व लोगों को निःशुल्क हैलमेट वितरित करने का विचार बनाया। संस्था के सदस्यों के सहयोग से ही संस्था ने इस पुनित कार्य को पूर्ण किया। उन्होनें बताया कि संस्था पहले भी शहर में ऐसे सामाजिक व धार्मिक कार्यों को करती आ रही है और भविष्य में भी इस कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
इस मौके पर संस्था के सदस्य अभिषेक गोयल, अखिल गर्ग, गितेश गोयल, कुशल जिन्दल, दीपक गर्ग, रोहित जैन, रितिक बंसल आदि सदस्य उपस्थित रहे।