श्रीहरि कालू बाबा मन्दिर Kalu BabaTemple, Kashyap Nagar

  • Home
  • India
  • Jhunjhunun
  • श्रीहरि कालू बाबा मन्दिर Kalu BabaTemple, Kashyap Nagar

श्रीहरि कालू बाबा मन्दिर Kalu BabaTemple, Kashyap Nagar Kalu Baba

अमर शहीद लाला जगत नारायण द्वारा स्थापित "पँजाब केसरी" समाचारपत्र ने राजस्थान की लुप्त हो रही काटली नदी के समाचार को अपने...
11/04/2026

अमर शहीद लाला जगत नारायण द्वारा स्थापित "पँजाब केसरी" समाचारपत्र ने राजस्थान की लुप्त हो रही काटली नदी के समाचार को अपने सभी संस्करणों में प्रकाशित कर 1.7 करोड़ हिंदी पाठकों के साथ ही करोड़ो डिजिटल पाठकों तक "काटली नदी बचाओ जन अभियान" की आवाज को पहुँचाया है ।
सामाजिक सरोकार से जुड़ी अमर शहीद राष्ट्र भक्त लाला जी की प्रतिबद्धता को निभाने वाली "जलन्धर समाचार समूह" व उनके वट वृक्ष की सभी शाखाओं की टीमों का हार्दिक आभार, कोटि कोटि साधुवाद ।
सुभाष कश्यप
सयोंजक, काटली नदी बचाओ जन अभियान

“कहानियों में सिमटती ‘काटली’ को फिर से बहाने की जंग” -
10/04/2026

“कहानियों में सिमटती ‘काटली’ को फिर से बहाने की जंग” -

राजस्थानझुंझुनूं “कहानियों में सिमटती ‘काटली’ को फिर से बहाने की जंग” By AJEET JANGID - April 11, 2026 Share on Facebook Tweet on Twitter 02 — 03 शेखावाटी की .....

भूदोली, नीमकाथाना में गुरुवार को  कीर केवट समाज का प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित  हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अति...
09/04/2026

भूदोली, नीमकाथाना में गुरुवार को
कीर केवट समाज का प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कीर केवट समाज के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेहरा थे । विशिष्ट अतिथि सुबेदार चौथमल कश्यप, जिलाध्यक्ष लालचंद फौजी व समाज सेवी मदन मेहरा रोजदा थे।
अतिथि गणों ने समाज के आराध्य देव श्री हरि कालू जी महाराज व मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सुबह 8 बजे श्रीराम मंदिर भूदोली से श्री हरि कालू जी महाराज मंदिर तक भव्य कलश यात्रा एवं झांकियां निकाली गई।

मंदिर परिसर में पं. पुरुषोत्तम शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर में भगवान के भोग लगाकर प्रसाद वितरण एवं भंडारा की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में कक्षा 8,10, 12, काॅलेज एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बालक बालिकाओं, समाज सेवा व विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और भामाशाहों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभाओं और भामाशाहों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि कीर समाज के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नही है बल्कि उन्हें तलाश कर उचित महौल व मार्गदर्शन की आवश्यकता है। सामाजिक कुप्रथाओं के नाम पर होने वाले अनावश्यक खर्चों को बंद करके शिक्षा और रोजगार में निवेश करना होगा तभी समाज प्रगतिशील बनेगा ।
उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को समाप्त करने, नशामुक्त समाज, सरकार से छात्रावास के लिए नि:शुल्क भूमि आवंटन, केवट कल्याण बोर्ड में नियुक्ति एवं राजनीतिक भागीदारी की मांग उठाई।
मंच संचालन डाॅ.राकेश कश्यप ने किया ।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश कश्यप, केवट सेना के प्रदेश महासचिव गोपाल सिंह, हवासिंह मेहरा, मुकेश परसरामपुरिया, सुभाष पाटन,मोहर सिंह, महावीर मेहरा,सरदार फौजी,कैलाश बमणावत, ओमप्रकाश, धुड़ाराम मेहरा,राजू मेहरा, बनवारी कीर, राजेश कश्यप, इंद्राज मेहरा, रिछपाल कीर,बलराम कीर, पवन, बीरबल, सतवीर मेहरा,बसंत सहित सैंकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

ओबीसी आयोग के समक्ष कीर समाज ने रखा पक्ष
30/12/2025

ओबीसी आयोग के समक्ष कीर समाज ने रखा पक्ष

ओबीसी आयोग की जिला स्तरीय जन सुनवाई में कीर समाज ने माँग पत्र दियाझुंझुनूं 29 दिसम्बर 2025 । राजस्थान ओबीसी आयोग (राजनैत...
29/12/2025

ओबीसी आयोग की जिला स्तरीय जन सुनवाई में कीर समाज ने माँग पत्र दिया

झुंझुनूं 29 दिसम्बर 2025 । राजस्थान ओबीसी आयोग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) की जिला जन सुनवाई में आज झुंझुनू जिले के कीर समाज ने माँग पत्र प्रस्तुत कर समाज की स्थिति व राजनैतिक सहभागिता की माँग की ।
जिला कलेक्टर सभागार झुंझुनूं में आयोजित आयोग की जन सुनवाई में आयोग सदस्य पवन मावण्डिया व गोपाल कृष्ण शर्मा को प्रस्तुत ज्ञापन में बताया कि कीर समाज एक पौराणिक जाति है जिसे रामायण काल से वर्तमान तक केवट, निषाद, कहार, कीर, धीवर व कश्यप इत्यादि नामों से जाना एवम पहचाना जाता है परन्तु वर्तमान में उक्त जल वंशी समाज अत्यंत पिछड़ा हुआ है, राजस्थान में यह समाज नदी, तालाब पेटे की भूमि पर जल आधारित कृषि यथा सिंघाड़े, सब्जियां, फूल आदि की खेती पर निर्भर है जिसकी राज्य में 15 लाख की आबादी है ।
स्थानीय कीरपुरा निवासी भाजपा नेता सुभाष कश्यप की ओर से सीताराम मेहरा खरखड़ा एवम धूड़ाराम कीर खरखड़ा ने माँग पत्र दे कर कीर समाज को अत्यंत पिछड़ी जाति में शामिल करने, केवट (माँ पूरी बाई कीर) कल्याण बोर्ड में राजनैतिक नियुक्ति करने, बोर्ड, आयोग, निगम इत्यादि में नियुक्ति देने, विश्वविद्यालय में अनुसंधान, छात्रवृत्ति, छात्रावास, परपरागत व्यवसायों पर ऋण व अनुदान, माँ पूरी बाई व श्रीहरि कालू जी महाराज पनोरमा बनाने, निकाय व निगमों में प्रतिनिधित्व व कीर जाति को अनुसूचित जन जाति में जोड़ने की अनुशंसा की मांग की ।
भाजपा के पूर्व झुंझुनूं जिला अध्यक्ष एवम आयोग सदस्य पवन मावण्डिया ने कीर समाज की माँग को आयोग के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया

https://youtu.be/8w0pxGM_wq0?si=lNhD4YD6IKnjHje-
29/12/2025

https://youtu.be/8w0pxGM_wq0?si=lNhD4YD6IKnjHje-

ओबीसी आयोग की जिला जनसुनवाई में कीर समाज ने रखा मांग पत्र, सामाजिक-शैक्षणिक अधिकारों की उठाई आवाजझुंझुनूं। राजस्.....

काटली नदी को पुनर्जीवित करवाने की दिशा में राजस्थान पत्रिका के पत्रकार श्री अरुण जी चोटिया पचलंगी द्वारा आज की प्रमुख रि...
23/10/2025

काटली नदी को पुनर्जीवित करवाने की दिशा में राजस्थान पत्रिका के पत्रकार श्री अरुण जी चोटिया पचलंगी द्वारा आज की प्रमुख रिपोर्ट, आभार राजस्थान पत्रिका एवम आपकी टीम को
"काटली नदी बचाओ जन अभियान" अब रफ़्तार पकड़ रहा है
#राजस्थानसरकर
#राजस्थानपत्रिका
#दैनिकनवज्योति
#काटलीनदीबचाओजनअभियान
#मुख्यमंत्रिराजस्थान
#नरेंद्रजीमोदी
#भजनलाल
#काटली
#पँजाबकेसरी
#दैनिकभास्कर
#नवयत्न
#प्रधानमंत्री
#चंद्रशेखर

16/10/2025

शनि शिंगणापुर

09/04/2025

Address

Kalu Baba Mandir, Village & Post Office Kashyap Nagar, Via Ked, District Jhunjhunu
Jhunjhunun
333012

Telephone

+919352978009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्रीहरि कालू बाबा मन्दिर Kalu BabaTemple, Kashyap Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category