25/05/2026
।। जय श्री बाबा गंगाराम ।।🚩
श्रद्धालु भक्तों,
भगवान विष्णु का परमप्रिय ‘पुरुषोत्तम मास’ (अधिक मास) इस वर्ष ज्येष्ठ माह में आ रहा है ।
17 मई से 15 जून 2026 तक चलने वाले इस पवित्र महीने (मास) में जप-तप, पूजा-पाठ, भजन कीर्तन का विशेष महत्व माना गया है ।
अतः भक्तजन इस पुण्य दायक माह में विष्णु अवतारी बाबा गंगाराम, शिवस्वरूप भक्त शिरोमणि देवकीनंदन एवं शक्ति स्वरूपा माता गायत्री देवी की आराधना करें तो उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अभीष्ट फल प्राप्त होता है ।
--------------------------------------------
कब और कैसे करें पूजा आराधना ? 🪔
👉🏼 द्वितीय मंगलवार : दिनांक : 26 मई 2026
शिवस्वरूप भक्त शिरोमणि श्री देवकीनंदन को 1000 बिल्व पत्र (बेल पत्र) ‘ॐ भक्त शिरोमणि श्री देवकीनंदनाय नमः’ मंत्र से अर्पित करें। बिल्ब पत्र उपलब्ध न हो तो 1000 काजू भी चढ़ा सकते हैं ।
श्री बाबा गंगाराम धाम 🛕
श्री पंचदेव मंदिर, झुंझुनूं से प्रसारित
------------------------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------
----> व्हाट्सएप से जुड़े :