03/03/2026
#स्वामी_जी_ने_कहा, #मैंने_चारों_युगों_में_आकर_शब्द_की_महिमा_गायी_तथा_प्रभु_का_सन्देश_सुनाया। आज भी मैं कहता हूँ, आओ! प्रभु के पास पहुंचो, अपने आप स्वयं देखकर और अमृत के शब्द सुनकर जाओ। जो महात्माओं से फायदा नहीं उठाते पीछे उन्हें बहुत पछताना होगा इसमें सन्देह नहीं है। क्या स्त्री, बच्चे, सगे, सम्बन्धी, मित्र आदि सब संसार यात्रा में साथ देंगे? यह भ्रम और भारी भूल है। तुम कुछ भी नहीं कर रहे हो, तुम्हारे कोई भी काम नहीं आयेगा
- बाबा जयगुरूदेव जी महाराज ( 02/02/1957 )