देवी धाम बसौली,जौनपुर

देवी धाम बसौली,जौनपुर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from देवी धाम बसौली,जौनपुर, Hindu temple, Village/Basauli, Post/Basauli, Tehsil/Shahganj, Jaunpur.

आपका "देवी धाम बसौली,जौनपुर" के फेसबुक पेज पर स्वागत है। अगर अभी तक आपने इस पेज को फॉलो नहीं किया है तो अभी फॉलो करें क्योंकि आपका सहयोग हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जय माता दी 🚩 देवी धाम बसौली
सरपतहां (जौनपुर): विकास खंड के दक्षिणी-पश्चिमी सीमा पर बसौली गांव में स्थित माता धाम बसौली क्षेत्र ही नहीं अन्य अगल-बगल के जनपदों में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है।
मंदिर का इतिहास आज तक सही रूप से ज्ञात नहीं हो पाया कि यह कितना वर्ष पुराना है। बताया जाता है कि आज जिस स्थान पर मंदिर है वहां पहले जंगलनुमा जमीन खाली पड़ी थी। चरवाहे वहां मवेशियों को चराया करते थे।। इसी तरह किसी ने एक बार देखा कि जमीन में कोई पत्थर उभरा हुआ है। लोगों ने खोदाई की तो मूर्ति निकली। बस फिर क्या था ग्रामीणों ने मिल-जुलकर वहीं मंदिर का निर्माण शुरु करा दिया और धीरे-धीरे वह मंदिर देवी धाम बसौली के रूप में प्रसिद्ध हो गया। माता को लेकर ग्रामीणों की श्रद्धा अनंत है।
किंवदंती है कि गांव के ही चौहरजा सिंह नामक व्यक्ति ने कई वर्षों पहले किसी कार्य के लिए मन्नत मांगी और उनका कार्य पूर्ण हुआ। लिहाजा उन्होंने वहां भव्य मंदिर का निर्माण करा दिया। वर्तमान समय में जौनपुर के अतिरिक्त सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ से बड़ी संख्या में भक्त यहां विवाह, मुंडन संस्कार, कड़ाही चढ़ाने आते हैं। देवी धाम बसौली,जौनपुर में कुल पांच मंदिर है-
1- माँ शीतला भवानी(वेसीवती मईया) मंदिर
2- बाबा भोलेनाथ जी मंदिर
3- श्रीराम मईया सीता लक्ष्मणजी और हनुमानजी मंदिर
4- राधा-कृष्ण मंदिर
5- साईं बाबा मंदिर
माह के हर सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को जहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है वहीं नवरात्र में नौ दिनों तक मेला लगता है।
जय माँ बसौली

Address

Village/Basauli, Post/Basauli, Tehsil/Shahganj
Jaunpur
223102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when देवी धाम बसौली,जौनपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to देवी धाम बसौली,जौनपुर:

Shortcuts

Share

Category