श्री राम कथा, जौनपुर

Directions

श्री राम कथा, जौनपुर 🚩🚩 श्री रामकथा जौनपुर 2026 🚩🚩 एक बार फिर जौनपुर होगा राममय।
आगामी कथा 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 कथा व्यास पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज।

श्रीराम कथा की कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु समन्वय बैठक जौनपुर। आगामी 21 से 29 अक्टूबर 2026 त...
02/10/2026

श्रीराम कथा की कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु समन्वय बैठक

जौनपुर। आगामी 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक बी.आर.पी. इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा एवं 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सिद्धार्थ होटल के बैंक्वेट हॉल में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

सेवा भारती, जौनपुर, काशी प्रांत के बैनर तले होने वाले इस आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कलश एवं शोभा यात्रा सहित श्रीराम कथा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। यात्रा मार्ग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वयंसेवकों की तैनाती तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में विशेष रूप से 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कलश एवं शोभा यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण स्वरूप देने पर चर्चा हुई। यात्रा के सफल संचालन के लिए विभिन्न दायित्व निर्धारित करते हुए संबंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली कलश एवं शोभा यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी स्तरों पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और बेहतर समन्वय के माध्यम से जौनपुर में एक दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित श्रीराम कथा का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसमें व्यापक सामाजिक सहभागिता और जनसहयोग भी देखने को मिलेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है।

02/10/2026

#भूमि_पूजन

01/10/2026
सनातन संस्कृति के प्रखर प्रहरी, राष्ट्रनिष्ठ चिंतन के संवाहक एवं समाजसेवा के समर्पित साधक आदरणीय श्री ज्ञान प्रकाश सिंह ...
23/09/2026

सनातन संस्कृति के प्रखर प्रहरी, राष्ट्रनिष्ठ चिंतन के संवाहक एवं समाजसेवा के समर्पित साधक आदरणीय श्री ज्ञान प्रकाश सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम की असीम कृपा और माँ भारती का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। आपका जीवन धर्म, संस्कृति, सेवा और राष्ट्रहित के लिए निरंतर प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ बना रहे। दीर्घायु, यश, कीर्ति एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ। 🎊

GyanPrakash Singh

🚩 श्री राम कथा — प्रथम निमंत्रण 🚩श्री GyanPrakash Singh जी ने आज जगतजननी माँ शीतला चौकियाँ धाम, केरारबीर मंदिर जौनपुर, श...
21/09/2026

🚩 श्री राम कथा — प्रथम निमंत्रण 🚩

श्री GyanPrakash Singh जी ने आज जगतजननी माँ शीतला चौकियाँ धाम, केरारबीर मंदिर जौनपुर, श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर (बीआरपी), श्री त्रिलोचन महादेव धाम एवं शीतला धाम नेवढ़िया में विधिवत दर्शन-पूजन कर आगामी #श्री_राम_कथा (21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026) एवं कलश यात्रा (20 अक्टूबर 2026) का निमंत्रण पत्र सभी के श्रीचरणों में अर्पित किया।

जय श्री राम 🙏🚩

21/09/2026

श्री रामकथा की तैयारियों कों लेकर तृतीय समन्वय बैठक संपन्न। 🚩

आगामी 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं 20 अक्टूबर को प्रस्तावित कलश एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर उत्सव मोटल में तृतीय समन्वय बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलश यात्रा के मार्ग, सहभागी संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता श्री मुरली पाल जी, प्रान्त कार्यवाह, काशी प्रांत ने तथा संचालन डॉ. तेज सिंह जी, विभाग प्रमुख, सेवाभारती ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

जय श्रीराम। 🚩

जौनपुर। आज रविवार को अपराह्न 3 बजे उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान पर होने वाली नौ दिव...
20/09/2026

जौनपुर। आज रविवार को अपराह्न 3 बजे उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान पर होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पूर्व दशहरा के दिन आयोजित होने वाली कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। शहर के ऊपर मंडराता पुष्पवर्षक विमान और नीचे रामभक्तों के जय श्रीराम की अनुगूंज से समूचे शहर को आध्यात्मिकता के रंग में सराबोर करने की तैयारियों को समन्वय बैठक में अंतिम रूप दिया गया।

बता दें कि सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाली श्रीराम कथा स्थानीय बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आगामी 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। 20 अक्टूबर 2026 को कलश एवं शोभा यात्रा का कार्यक्रम होगा।

आज की बैठक में हनुमानघाट से निकलने वाली कलश यात्रा के लिए संख्या, रूट मैप का निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं हेतु गहन विचार-विमर्श किया गया। कलश यात्रा में अनुमानतः दस हजार रामभक्त भाग लेंगे।

श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक श्री ज्ञानप्रकाश सिंह जी ने कहा कि यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी, जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। सभी के समन्वित प्रयास से जौनपुर के कल्याणार्थ इस श्रीराम कथा का आयोजन करने के प्रति हम संकल्पित हैं। श्रीराम कथा समाज परिवर्तन का माध्यम बने, यही सेवा भारती का उद्देश्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुरली पाल जी, प्रान्त कार्यवाह, काशी प्रांत ने तथा संचालन डॉ. तेज सिंह जी, विभाग प्रमुख, सेवाभारती ने किया।

इस अवसर पर श्री अंगराज सिंह जी, डॉ. वेदप्रकाश सिंह जी, श्री अनिल गुप्ता जी, श्री प्रेमचंद शुक्ल जी, श्री राजीव कुमार सिंह जी, श्री ब्रम्हेश शुक्ल जी, श्री पप्पू माली जी, डॉ. विनोद कन्नौजिया जी, श्री सुरेश सिंह जी, श्री मुन्ना सिंह जी (होरैया), श्री प्रदीप सिंह "रिंकू" जी, श्री रमेश सिंह रामा जी, श्री मिंटू पाठक जी, डॉ. मधुकर तिवारी जी, श्री बबलू दूबे जी, श्री मनोज दूबे जी, श्री नारायण चौरसिया जी, श्री चन्दन चौहान जी, श्री मयंक नारायण जी, श्री जेपी श्रीवास्तव जी, श्री दीपक सिंह जी, श्री गौरव सिंह जी, श्री आशीष द्विवेदी जी, श्री मनीष सिंह जी, श्री हर्ष सिंह जी, श्री रिशू सिंह जी, डॉ. वंदना सरकार जी, श्रीमती अंजू पाठक जी, डॉ. अंजना श्रीवास्तव जी, श्रीमती विमला श्रीवास्तव, श्रीमती मिलन श्रीवास्तव जी, श्रीमती उर्वशी सिंह जी, डॉ. अंजना सिंह जी, डॉ सरला त्रिपाठी जी, डॉ अनीता त्रिपाठी जी, श्रीमती ऋचा सिंह जी, श्रीमती अंजू सिंह जी, श्रीमती मीरा अग्रहरी जी, श्रीमती रिंकी श्रीवास्तव जी, श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, श्रीमती मीना यादव जी, श्रीमती सोनी जायसवाल जी, श्रीमती नेहा सिंह जी, श्रीमती किरन सिंह जी, श्रीमती सुचिता सिंह जी, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव जी, श्रीमती प्रीति गुप्ता जी, श्रीमती रजनी साहू जी, श्रीमती निशि सोनकर श्रीमती मिलन गुप्ता जी, प्रांजल पटेल जी, पूनम पटेल जी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय श्रीराम। 🚩

Aacharya Shantanu Ji Maharaj GyanPrakash Singh

Address

बीआरपी इंटर कालेज मैदान
Jaunpur
222002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री राम कथा, जौनपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share