Prachin Panch Shivala Dham Mandir, Badlapur

Prachin Panch Shivala Dham Mandir, Badlapur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Prachin Panch Shivala Dham Mandir, Badlapur, Hindu temple, WARD NO-15 SAROKHANPUR, BADLAPUR , Near Saltanat Bahadur Intercollege, Jaunpur.

प्राचीन पंच शिवाला धाम मंदिर, लगभग 450 वर्ष पुराना आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम। यहाँ भगवान महाकालेश्वर की दुर्लभ मूर्ति विराजमान हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह उत्तर प्रदेश के सबसे प्राचीन पंच शिवाला धामों में से एक है।

02/09/2026

आज हल षष्ठी (हरछठ/ललही छठ) का पावन पर्व है।
प्राचीन पंच शिवाला धाम मंदिर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुँचकर श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व को मना रहे हैं।
हर हर महादेव 🔱

02/09/2026

बदलापुर की ऐतिहासिक धरोहर प्राचीन पंच शिवाला धाम मंदिर।
शिवलिंग पर जलाभिषेक, बेलपत्र और पुष्पों से सजा यह पावन दृश्य मन को श्रद्धा से भर देता है।
हर हर महादेव 🕉️

01/09/2026

प्राचीन पंच शिवाला धाम मंदिर में विराजमान हैं संकटमोचन बजरंगबली महाराज 🙏🚩
मान्यता और श्रद्धा के साथ बड़ी संख्या में भक्त यहाँ पहुँचकर बजरंगबली के दर्शन, पूजा-पाठ एवं आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 🙏

अगर समय मिले तो एक बार पंच शिवाला धाम मंदिर अवश्य पधारें और संकटमोचन बजरंगबली महाराज के दिव्य दर्शन करें।
शायद आपकी एक यात्रा मन को वह शांति दे जाए, जिसकी तलाश आपको लंबे समय से है। 🙏❤️
🚩 जय श्री राम
🚩 जय बजरंगबली महाराज
🙏 संकटमोचन हनुमान जी महाराज की जय 🙏

31/08/2026

प्राचीन पंच शिवाला धाम मंदिर, बदलापुर में माँ काली की अत्यंत प्राचीन और अलौकिक मूर्ति विराजमान है। यहाँ श्रद्धालु अपनी मान्यता के अनुसार एक दिन से लेकर तीन दिन तक माँ का पाठ बैठाते हैं।

माँ काली के इस प्राचीन स्वरूप के दर्शन अपने आप में एक अलग अनुभूति हैं। 🙏

जनसहयोग से विकास की मुख्यधारा की ओर…450 वर्षों से बदलापुर की धरती पर विराजमान प्राचीन पंच शिवाला धाम मंदिर अब जनसहयोग से...
30/08/2026

जनसहयोग से विकास की मुख्यधारा की ओर…
450 वर्षों से बदलापुर की धरती पर विराजमान प्राचीन पंच शिवाला धाम मंदिर अब जनसहयोग से विकास की ओर बढ़ रहा है।

जीर्णोद्धार के दूसरे चरण का कार्य जल्द प्रारंभ होने वाला है, जिसमें श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का स्वैच्छिक सहयोग इस यात्रा को आगे बढ़ाएगा।

सहयोग किसी भी रूप में हो सकता है श्रमदान, सामग्री या श्रद्धानुसार सहयोग।
आस्था से जुड़ी इस विरासत को संवारने की यात्रा… सबके साथ, सबके सहयोग से।
🙏

जो श्रद्धालु इच्छानुसार सहयोग करना चाहते हैं, वे मंदिर समिति के QR कोड/बैंक खाते के माध्यम से योगदान कर सकते हैं। निर्माण सामग्री अथवा अन्य रूप में सहयोग भी स्वागत योग्य है। सहयोग पूर्णतः स्वैच्छिक है।

सहयोग के बाद अपना नाम व पता समिति के महामंत्री श्री राजुल सिंह (बड़े बाबू) के WhatsApp नंबर 9451148191 पर भेज सकते हैं। ताकि आपकी सहभागिता का उचित उल्लेख किया जा सके।

महादेव की असीम कृपा जीर्णोद्धार में सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे। 🔱🙏

हर हर महादेव 🔱

29/08/2026

450 वर्षों से बदलापुर की धरती पर खड़ा यह प्राचीन मंदिर न जाने कितनी धूप-छाँव, कितने मौसम और कितनी पीढ़ियाँ देख चुका है।
महादेव की असीम कृपा ही है कि समय के हर दौर को देखते हुए भी पंच शिवाला धाम आज तक अडिग खड़ा है।

इतने पुराने धाम में आकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सौभाग्य मिलना भी अपने आप में एक भावुक कर देने वाला अनुभव है।

हर हर महादेव 🙏

27/08/2026

प्राचीन पंच शिवाला धाम मंदिर में सावन का पावन महीना भक्तों ने बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया।
हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक किया। पूरे सावन रुद्राभिषेक और माता जी के पाठ का क्रम भी चलता रहा।
महादेव की कृपा और सभी के सहयोग से जीर्णोद्धार का दूसरा चरण शुरू होने वाला है।भोलेनाथ की कृपा बनी रही तो अगले सावन पंच शिवाला धाम का निखरता स्वरूप और भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा।

हर हर महादेव! 🔱🙏

26/08/2026

बदलापुर विधानसभा का ऐतिहासिक प्राचीन पंच शिवाला धाम आस्था का उमड़ा महासंगम🙏
बदलापुर विधानसभा में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन पंच शिवाला धाम मंदिर के प्रथम चरण के जीर्णोद्धार के बाद सावन के पूरे महीने श्रद्धालुओं का अपार स्नेह और आस्था देखने को मिली।
दूर-दूर से भक्त यहां पहुंचे, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किए। हर ओर हर-हर महादेव की गूंज और भक्ति का अलौकिक वातावरण रहा। ऐसा लगा मानो स्वयं महादेव की कृपा पंच शिवाला धाम पर बरस रही हो।🔱
श्रद्धालुओं का यह उमड़ता सैलाब निश्चित ही भोलेनाथ की कृपा और पंच शिवाला धाम से लोगों के गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।
हर महादेव 🔱🙏

Address

WARD NO-15 SAROKHANPUR, BADLAPUR , Near Saltanat Bahadur Intercollege
Jaunpur
222125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prachin Panch Shivala Dham Mandir, Badlapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category