16/05/2026
राज्य सरकार ने IAS डॉ. कौशल किशोर को जमुई के जिला प्रभारी सचिव नियुक्त किया. इसके लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें.
यह असीम गर्व, आत्मीय प्रसन्नता और हृदयगत संतोष का विषय है कि बिहार सरकार ने जमुई के पूर्व जिलाधिकारी, डॉ. कौशल किशोर, भा.प्र.से. (2010) को विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सघन निगरानी हेतु जमुई जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
❤️🕉️❤️🕉️🕉️
यह महत्वपूर्ण दायित्व आपकी असाधारण प्रशासकीय क्षमता, अद्वितीय कार्यनिष्ठा, दूरदर्शी सोच और लोककल्याण के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रमाण है।
वर्तमान में आप सचिव, युवा, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के रूप में राज्य के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। आपका प्रशासनिक जीवन अनुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित भाव से प्रेरित रहा है। एक सफल चिकित्सक से IAS तक की उपलब्धि में बेगूसराय के DDC पद से प्रारंभ हुई आपकी यात्रा जमुई के जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव, प्रमंडल आयुक्त और वर्तमान में बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (बेल्ट्रॉन), पटना के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त दायित्व तक निरंतर ऊँचाइयों को छूती रही है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व और जनोन्मुखी दृष्टिकोण से जमुई जनपद विकास, सुशासन और जनसेवा के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।
जमुई जिलाधिकारी के रूप में आपके कार्यकाल में बेला खैरा में जमुई मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति, गंगरा सहित अनेक गाँवों में उपस्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी, दर्जनों विकास कार्य योजना से जमुई का विकास हुआ साथ ही 2018 में आपके आदेश पर NIC जमुई पर लोकदेवता बाबा कोकिलचंद की संस्कृति को डिजिटल रूप में सहेजा जाना, जनहित के प्रति आपकी संवेदना को दर्शाते हैं।
बाबा कोकिलचंद के त्रिसूत्रीय संदेश, ग्राम सामूहिक दीपावली महोत्सव की आपकी प्रशंसा तथा मंदिर विकास हेतु निरंतर लगे रहने का आपका मार्गदर्शन ही बाबा कोकिलचंद धाम, गंगरा को बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना से निबंधन तक पहुँचाने में प्रेरणा बना।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको निरंतर यश, कीर्ति, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता प्राप्त हो। आप इसी प्रकार समाज और राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर रहें। 💐
बाबा कोकिलचंद विचार मंच परिवार की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें.