St Mark's Church, Mango Pastorate

St Mark's Church, Mango Pastorate 'Yeshu Sahay'
Welcome to the Official page of St Mark's Church
Mango Pastorate.

80th Independence Day 2026
15/08/2026

80th Independence Day 2026

01/08/2026
अख़बार बंधुओं को बहुत बहुत धन्यवाद, आप सभों ने हमारे ख़बरों को जगह दिए। 🙏🙏🙏
03/06/2026

अख़बार बंधुओं को बहुत बहुत धन्यवाद, आप सभों ने हमारे ख़बरों को जगह दिए। 🙏🙏🙏

चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) छोटानागपुर डायोसिस के तहत चाईबासा धर्मजिला डीसीवाईएम का तीन दिवसीय वार्षिक शिविर रविवार को...
03/06/2026

चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) छोटानागपुर डायोसिस के तहत चाईबासा धर्मजिला डीसीवाईएम का तीन दिवसीय वार्षिक शिविर रविवार को मानगो के संत मार्क चर्च में संपन्न हो गया। 29 से 31 मई तक चले इस शिविर में कोल्हान क्षेत्र के आठ पेरिशों के लगभग 500 युवाओं ने हिस्सा लिया। अंतिम दिन विशेष प्रभुभोज प्रार्थना सभा के साथ समारोह का समापन हुआ। शिविर में युवाओं के बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास के लिए कई स्पर्धाएं हुईं। ग्रुप सांग में - मानगो प्रथम, चाईबासा द्वितीय तथा

काठबारी तीसरे स्थान पर रहा। फैंसी ड्रेस में निधि टोपनो को पहला, जेसी बोदरा को दूसरा और शिवानी बोयपाई को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा संजय सोय को मिस्टर डीसीवाईएम और मिशेल पूर्ति को मिस डीसीवाईएम 2026 चुना गया। शानदार प्रदर्शन के दम पर चाईबासा पेरिश को ओवरआल चैंपियन ट्राफी दी गई। समापन समारोह में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और पार्षद अनीता देवगम सहित कई चर्च पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान संगठन की आमसभा और चुनाव भी संपन्न कराए गए।

जमशेदपुर। संत मार्क चर्च, मानगो पेरिश में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया छोटानागपुर डायोसिस अंतर्गत चाईबासा धर्मजिला डीसीवाईएम जिल...
03/06/2026

जमशेदपुर। संत मार्क चर्च, मानगो पेरिश में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया छोटानागपुर डायोसिस अंतर्गत चाईबासा धर्मजिला डीसीवाईएम जिला वार्षिक शिविर 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह शिविर 29 से 31 मई तक विशेष रूप से युवाओं के लिए आयोजित किया गया है। शिविर में बड़बिल, चक्रधरपुर, चाईबासा, काठबारी, टाटानगर, मानगो, दलभंगा और जमशेदपुर पेरिश से लगभग 300 प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने भाग लिया। अतिथियों का स्वागत आदिवासी पारंपरिक गीत एवं नृत्य से किया गया। मुख्य अतिथि रेव्ह अरुण बरुआ, रेव्ह जीवन मसीह टोपनो, रेव्ह सोमा कांनडीर, रोशन मिंज एवं सुश्री जेनिफर दादेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रेव्ह अरुण बरुआ ने युवाओं को क्रोध, घमंड, ईर्ष्या और लोभ जैसी बुराइयों से दूर रहकर प्रेम, भाईचारे और विश्वास के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम की सफलता में कई युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

आत्मिक जाग्रति सभा 2026 दिनांक 10 से 11 मई को मानगो पेरिस के तोवाबा मण्डली आयोजित किया गया, कार्यक्रम का मूल वचन *"तुम न...
11/05/2026

आत्मिक जाग्रति सभा 2026 दिनांक 10 से 11 मई को मानगो पेरिस के तोवाबा मण्डली आयोजित किया गया, कार्यक्रम का मूल वचन *"तुम ने मुझे नहीं चुना परन्तु मैं ने तुम्हें चुना है"यूहन्ना 15:16* पर रखा गया है।
कार्यक्रम में चार मण्डली से 150 लोग उपस्थित हुए। 10 तारीख को संद्या 6 बजे स्वागत किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन पेरिस पुरोहित रेव जीवन मसीह तोपनो, सचिव श्री नीतिन भाष्कर मिंज, कोसाध्यक्ष श्री अन्थोनी खाखा, डाइसिस कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री रोशन मिंज ने किया। और डी सी वाई एम, संडे स्कूल के अधिकारीगण एवं पेरिस समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में आराधना स्तुति के गीत गाकर परमेश्वर की स्तुति महिमा किया गया। श्री नितिन भाष्कर मिंज के द्वारा परमेश्वर का वचन बांटा गया। विशेष प्रार्थना रेव जीवन मसीह तोपनो, श्री नीतिन भास्कर मिंज और श्री धीरज कुजूर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तोवाबा मण्डली के प्रचारक केदार ओड़ेया, प्रा प्रेम प्रसाद नाग, मार्शल पूर्ति, एवं मंच संचालक आनंद मसीह मुंडरी के द्वारा किया गया।

मातृ दिवस 2026
11/05/2026

मातृ दिवस 2026

Address

New Purulia Road, Jawahar Nagar, Mango
Jamshedpur
831012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when St Mark's Church, Mango Pastorate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to St Mark's Church, Mango Pastorate:

Shortcuts

Share