04/03/2023
*🧣बुआ बावा जित्तमल चरित्र🧣*
*_🌸वैष्णवीदुर्गा के महान भक्त अमर बलिदानी किसान बावा जित्तमल डुग्गर देश के कुल देवताओं के सिरमौर माने जाते हैं जिनका जन्म कटरा वैष्णो देवी के समीप अघार गाँव के एक साधारण ब्राहमण परिवार में कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था। वे माता जांजां और पिता रूपचंद की इकलौती संतान थे। माता-पिता ने उनका नाम जितमल रखा था। वे बहुत स्वाभिमानी होने के साथ-साथ श्री माता वैष्णो देवी के परम भक्त थे।_*
*_वे प्रातःकाल अपने गाँव से पैदल माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में जाकर स्नान कर दर्शन करते थे, और उसके बाद ही अन्नजल ग्रहण करते थे। उनकी बाराह वर्ष की अनन्य भक्ति से प्रसन्न होकर माता माता वैष्णो देवी ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए और वरदान स्वरूप अपने एक अंश के साथ उनके घर बुआ कौड़ी के रूप में जन्म लिया पुत्री के जन्म के बाद उनकी पत्नी इच्छरा का स्वर्गवास हो गया, उन्होंने बड़े प्रेम एवं श्रद्धा भक्ति से अपनी बेटी का पालन-पोषण किया वे बड़े धर्मनिष्ठ किसान थे और खेती-बाड़ी करके अपना पालन पोषण करते थे।_*
*_उनके सात चचरे जोकि उनके मौसरे भाई थे। उन भाइयों ने उनकी ज़मीन हड़पने के लिए कई बार उनकी हत्या का प्रयास किया लेकिन भगवती दुर्गा ने हर बार उनके प्राणों की रक्षा की अपनी मौसी जोजां और उसके बेटों की दुष्टता के कारण अपनी पाँच वर्षीय बेटी बुआ कौड़ी की सुरक्षा के लिए अपना पैतृक गाँव को त्याग दिया और घरोटा जागीर के गाँव गढ़-पंजोड़ में अपने मित्र रल्लो लुहार के पास आ गए।_*
*_उस जागीर का जागीरदार वीर सिंह बहुत क्रूर एवं निर्दयी जागीरदार था वह जम्मू के महाराजा अजैव देव जी का मामा भी था उस समय महाराज मात्र बारह वर्ष के थे और उस समय वीर सिंह की राज दरबार में बहुत प्रतिष्ठा थी। जित्तमल जी अपने मित्र पर बोझ नहीं बनना चाहते थे इसलिए वह खेती-बाड़ी के लिए पट्टे पर कुछ भूमि लेने के लिए अपने मित्र रल्लो लोहार के साथ मेहता वीर सिंह से मिले और आने का कारण बताया जागीरदार ने ब्राहमण जान उन्हें बहुत से धार्मिक क्रियाकलापो का तथा मन्दिर में पुजारी पद देनें का प्रस्ताव रखा लेकिन जित्तमल जी ने पट्टे पर भूमि लेने का आग्रह किया क्योंकि वे एक धर्मनिष्ठ किसान थे और भूमि से किसान का माता-पुत्र का सम्बन्ध मानते थे जागीरदार ने उन्हें संतुष्ट करने के लिए गुढ़ा सिंघु नामक एक जंगल की कठोर और बंजर भूमि खेती-बाड़ी के लिए इस आधार पर दीं की जित्तमल जी पैदावार का एक चौथाई हिस्सा जागीरदार को दिया करेंगे।_*
*_जित्तमल जी ने माता वैष्णो देवी के पावन धाम त्रिकूट पर्वत को नमस्कार करके जंगल साफ़ करने का काम आरम्भ किया और जंगल के रखवाले जो चतुर्थ वर्ण हरिजन समाज के ईसो मेघ के साथ मिल कर दिन-रात कठिन परिश्रम कर के उस ऊसर भूमि को खेती के लिए बनाया और वहाँ एक दिव्य सरोवर का निर्माण किया कहते हैं कि अनेक दिव्य शक्तियों ने इस कार्य में जित्तमल जी की सहायता की खेत के लिए गेंहू का बीज काह्नाचक के गुसाईं नत्थू शाह जी से उधार में प्राप्त किया।_*
*_भगवती की कृपा से जित्तमल जी का कठिन परिश्रम रंगलाया उसके खेत की इतनी अच्छी पैदावार देखा कर सभी हैरान रह गए उस रोज़ विक्रमी सम्वत १४५८ की आषाढ़ पूर्णिमा का दिन था खलिहान में सोने जैसा गेहूं देख कर जागीरदार मेहता वीर सिंह लालची हो गया और चौथाई हिस्से के बजाय फसल का आधा हिस्सा माँगने लगा जित्तमल जी निर्धारित बात से अधिक गेहूँ देने को तैयार नहीं हुये इस पर मुँहजोर जागीरदार के इशारे पर उसके कारिंदे सारा अनाज खच्चरों पर लादने लगे जागीरदार की लूट-खसूट, अन्याय और किसानों का शोषण होते देख जितमल ने जागीरदार वीर सिंह को ललकारते हुए कहा “ रे दुष्ट वीर सिंह, सूखी गेंहू क्यों खाते हो लो मैं इसमें अपना रक्त और मांस भी मिला देता हूँ.” इतना कह कर जित्तमल जी ने वैष्णवी दुर्गा की प्रेरणा से इस ज़ुल्म के विरुद्ध अपने हृदय में कटार घोंप कर आत्म-बलिदान कर दिया यह देख कर ब्रह्म-हत्या के भय से डर कर जागीरदार और उसके कारिंदे गेंहू छोड़ कर भाग गये देवी माता के परम भक्त के साथ हुए घोर अन्याय पर प्रकृति इतनी क्रुद्ध हुई कि तभी भयंकर आंधी तूफ़ान आया और तेज़ बारिश में सारा अनाज बह गया।_*
*_पिता के बलिदान का समाचार सुन बुआ कौड़ी पर मानो बिजली गिर पड़ी थी उसका विलाप सुन कर सभी की आँखें भर आईं अब वह पाँच वर्षीय कन्या संसार में अकेली रह गई थी।_*
*_गोसाईं नत्थू शाह जी, रल्लो लोहार एवं ईसो मेघ को साथ लेकर झिड़ी जंगल मे बैहरी नदी के किनारे अपने बलिदानी बापू की चिता को मुखाग्नि दी और पिता की चिता में छलांग लगाकर पञ्च-तत्व में विलीन होकर सती हो गई जितमल जी के बैलों की जोड़ी ने भी अपने मालिक के वियोग में प्राण त्याग दिए।_*
*_बलिदान के बाद जित्तमल जी को बावा जित्तो के रूप में अनेक जाति-बिरादरियों ने अपना कुल देवता मानना शुरू कर दिया सयालकोट के आनन्द जाती के दो खत्री भाइयों सुद्धू और बुद्धू को सपने में आकर बावा जित्तो ने दर्शन दिए और झिड़ी के जंगल में समाधि बनाने का आदेश दिया और कहां की जीवन मे मैंने एक उधार लिया और मैं उसे चुका नहीं पाया इस लिए आप मेरे समाधि स्थान पर गोसाईं नत्थु शाह जी को गद्दी विराजमान करना जिस स्थान पर बावा जित्तो ने जंगल साफ़ करके खेत बनाए थे उसे आज “बावे_दा_तालाब” के नाम से और जहाँ चिता जलाई थी उसे "बावे_दा_जाड़- झिड़ी" के नाम से जाना जाता है। इस तालाब में पवित्र स्नान के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। बावा जित्तो की बलिदान-भूमि होने के कारण झिड़ी को जम्मू प्रान्त के एक पवित्र स्थल के रूप में जाना जाता है। यहाँ हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सप्ताह भर के लिए विशाल मेला लगता है। जिस में जम्मू कश्मीर के इलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान और दिल्ली सहित अनेक राज्यों से हज़ारों लाखो ब्राह्मण, सिख, खत्री, अरोड़ा, जट्टकिसान एवम् भारतिय मूल के विदेशो में बस रहे श्रद्धालुओ के सिरमौर सतिस्थान कुलदेव बावा जित्तो और भगवती वष्णवी की अंश अवतार बुआ कौड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।_*
*_बुआ बावा जी की प्रेरणा से बावा जी के प्रथम सेवक बावा फ़रीद द्वारा जन कल्याण के लिए एक कुँए का निर्माण किया गया और कानाचक के ठाकुर रवेल (Ravel) सिंह द्वारा बुआ की बावली एवं शिवालये का भव्य निर्माण किया गया था।_*
*_श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों में बावा जित्तो की बहुत मान्यता है राज्य प्रशासन द्वारा मेले में विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है गोसाईं नत्थु शाह जी के वंशजों द्वारा बावा जित्तो बुआ कौड़ी की पुण्य समाधि स्थल पर भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है जिस से इस पावन स्थान की भव्यता और भी शोभमान हो रही है।_*
*_किसानों को सामंतीवाद की लूट-खसूट और अत्याचार से बचाने के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर ब्राह्मण भक्त किसान बावा जित्तो को आज सवां छह सौ साल बाद भी डुग्गर प्रदेश के महान लोकनायक एवम् कुलदेवता के रूप में पूजा जाता है। 🌸_
*महंत गोसाईं श्री श्याम लाल मेहता
अस्थान बावा जित्तो बुआ कोड़ी जी झिड़ी जम्मू*