26/04/2020
श्री बाला हनुमान युवा मित्र मंडल द्वारा राजेन्द्र नगर में पालघर,मुम्बई में संतों की हुई हत्या पर आक्रोश प्रकट करते हुए दीप जलाकर भावभीनी श्रदांजलि अर्पित की गई । जैसा कि आप सभी को जानकारी है कि पिछले दिनों मुम्बई के पालघर क्षेत्र मे पुलिस सरंक्षक में धारा 144 जारी होने के बावजूद भारी भीड़ ने सड़को पर उतर के निर्दोष संतों की पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी । जिसे लेकर साधु संतों के आव्हान पर आज आखातीज को देश भर में विरोध जताया गया । इसी क्रम में बाला हनुमान मित्र मंडल ने भी आज श्री श्री कल्पगिरी जी महाराज व सुशील गिरी जी महाराज की निर्मम हत्या पर रोष जताया तथा महाराष्ट्र व केंद्र सरकार से हत्यारों के खिलाफ अविलम्ब कार्यवाही की पुरजोर मांग की । युवा कार्यकर्ताओ ने दोनों संतो की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा मौन रख कर श्रदांजलि अर्पित की । इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने लॉक डाउन का पालन करते हुए 2 -2 के ग्रुप में उपस्थित होकर पुष्प अर्पित किए ।