05/01/2021
परमप्रिय युवाचार्य प्रवर
श्री महेन्द्रऋषिजी महाराज साहब "श्रुत महोदधि" उपाधि से सम्मानित
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
परमपूज्य श्रमणसंघीय युवाचार्य श्री महेन्द्रऋषिजी महाराज साहब इनको जलगांव जिले के सभी, श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघो की औरसे "श्रुत महोदधि" इस श्रेष्ठतम उपाधि से अलंकृत किया गया। इस 'दिव्य पद सम्मान' समारोह में परमपूज्य उपप्रवर्तक श्री अक्षयऋषिजी महाराज साहब, पूज्यश्री हितेंद्रऋषिजी, पूज्यश्री अमृतऋषिजी, पूज्यश्री अचलऋषिजी एवं जलगांव के संघपति दलुबाबा जैन, पूर्व महापौर रमेशदादा जैन, जैन उद्योगसमुह अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व महापौर प्रदीप रायसोनी, संघ सहमंत्री प्रकाशचंद समदडिया, नगरसेवक अमर जैन सह जलगांव जिले के हरेक तहसील से, संघ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं केवल निमंत्रित सहधर्मी भाई-बहन उपस्थित थे। यह समारोह बड़ेभाऊ पद्मश्री भवरलालजी जैन इनके जन्मग्राम वाकोद-जिला जलगांव में हिराहस्ती समाज मंदीर, जैन फार्म पर शासन निर्देशो के अधीन रहते हुवे सोत्साह संपन्न हुवा।
सभी गुरुभगवंतोने अपने वक्तव्य में जलगांव संघ की भूरी भूरी प्रशंसा की। अशोकभाऊ जैन तथा प्रदीपभाऊ रायसोनी इनके वर्षावास में प्रेषित सेवा-समर्पण का गौरवपूर्ण उल्लेख किया। वाकोद ग्राम में आकर भाऊ के कार्य को महसूस किया, आंतरराष्ट्रीय स्तर का कामकाज होते हुवे भी अपने मूलग्राम के प्रति स्नेह, सेवाकार्य और संपर्क भाऊ ने निरंतर प्रवाहित रखा, यह विशेष लगा।
वक्ताओं ने भक्तिभाव सहित संतो के प्रति अपने अंतर्भाव प्रस्तुत किये। 'दिव्य पद सम्मान'- श्रुति महोदधि एवं पवित्र चादर अर्पण सेवादास दलुबाबा जैन, रमेशदादा जैन इनके द्वारा भाव सहित अर्पण की गयी। खान्देश भूषण उपप्रवर्तक श्री अक्षयऋषिजी इनका भी पवित्र चादर अर्पण कर सम्मान किया गया। स्व. कांतिलालजी ओस्तवाल (निकी एग्रो) इनकी स्मृतिमे मुनि गुण मंगल माला इस किताब का विमोचन मान्यवरों के करकमलों द्वारा संपन्न हुवा।
कार्यक्रम के शुरूआत में मंगलाचरण ममता कांकरिया, मीनल समदड़िया ने सादर किया। सम्मानपत्र वांचन नितीन चोपड़ा एवं समारोह संचलन अपूर्वा रांका ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम पश्चात जैन फार्म पर गौतम प्रसादी भोजन का आयोजन भवरलाल एवं कांताबाई जैन-चोरडिया परिवार की औरसे किया गया।