Shri Mahavir Mandir Istri Satsang Sabha

Shri Mahavir Mandir Istri Satsang Sabha We want to inspire people to belive that work is worship and come with us hand in hand to improve the world......n change starts from you...

"इतनी कृपा बालाजी महाराज बनाये रखना,मरते दम तक सेवा में लगाए रखना" 🌹🌿बालाजी महाराज की जय🌿🌹
30/06/2018

"इतनी कृपा बालाजी महाराज बनाये रखना,
मरते दम तक सेवा में लगाए रखना"
🌹🌿बालाजी महाराज की जय🌿🌹

31/10/2017

आज यानि 31 अक्टूबर को देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु नींद से जागते हैं। इसलिए इस तिथि को देवप्रबोधिनी व देवउठनी एकादशी कहा जाता है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए यदि विशेष उपाय किए जाएं तो विशेष फल मिलता है और साधक की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
यह भी पढ़े – देवउठनी एकादशी व्रत कथा और पूजन विधि
Dev Uthani Ekadashi Ke Upay
देवउठनी एकादशी के उपाय | Dev Uthani Ekadashi Ke Upay

1. देवउठनी एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक लगाएं और ऊँ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता।
2. एकादशी पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें तो जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं। इसके बाद विधिपूर्वक गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। स्त्रियों के लिए यह स्नान उनके पति की लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य देने वाला माना गया है।

3. यदि आप धन की इच्छा रखते हैं तो एकादशी पर समीप स्थित किसी विष्णु मंदिर जाएं और भगवान विष्णु को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।
4. एकादशी पर एक नारियल व थोड़े बादाम भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। यह उपाय करने से आपको जीवन के सभी सुख प्राप्त हो सकते हैं और अटके कार्य भी बन सकते हैं।

5. एकादशी पर भगवान श्रीविष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। ये करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और साधक की हर मनोकामना पूरी कर सकती हैं।
6. भगवान श्रीविष्णु को पीतांबरधारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के वस्त्र धारण करने वाला। एकादशी के दिन आप पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज पहले भगवान विष्णु को अर्पण करें, इसके बाद ये सभी वस्तुएं गरीबों व जरूरतमंदों में दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।

7. यदि आप निरंतर कर्ज में फंसते जा रहे हैं तो एकादशी पर समीप स्थित किसी पीपल के वृक्ष पर पानी चढ़ाएं और शाम के समय दीपक लगाएं। पीपल में भी भगवान विष्णु का ही वास माना गया है। इस उपाय से जल्दी ही आप कर्ज मुक्त हो सकते हैं।
8. इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीविष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।
9. धन की कामना रखने वाले साधक एकादशी के दिन नीचे लिखे मंत्र का 5 माला जाप करें-
ऊं ह्लीं ऐं क्लीं श्री:
एकादशी के दूसरे दिन किसी ब्राह्मण को भोजन करवाकर उसे दक्षिणा, वस्त्र, आदि भेंट स्वरूप प्रदान करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।
10. एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें और पूजा करते समय कुछ पैसे विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर के समीप रख दें। पूजन करने के बाद यह पैसे फिर से अपने पर्स में रख लें। इससे धन लाभ होने की संभावना बन सकती है।
11. काफी कोशिशों के बाद भी यदि आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है तो एकादशी पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। भोजन में खीर अवश्य होना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपकी कामना पूरी हो सकती है।

अपनी कमाई का कुछ अंश सेवा व धार्मिक क्षेत्र में अवश्य लगाना चाहिए तभी हमारा जीवन सुखमय बीत पाएगा नेकी हमेशा भविष्य में श...
23/07/2017

अपनी कमाई का कुछ अंश सेवा व धार्मिक क्षेत्र में अवश्य लगाना चाहिए तभी हमारा जीवन सुखमय बीत पाएगा नेकी हमेशा भविष्य में शुभ फलदायी होता है

हमारी समिति का लक्ष्य समाज की सेवा और गरीबो का उत्थान करने में सक्षम हो सके ।।जय बालाजी।महाराज ।।
16/06/2017

हमारी समिति का लक्ष्य समाज की सेवा और गरीबो का उत्थान करने में सक्षम हो सके ।।जय बालाजी।महाराज ।।

मैं क्या माँगू बालाजीआप तो अन्तर्यामी हो...किसको क्या देना है, आप सब के स्वामी हो....आप की ही रजा में रहूँ, बस एक यही वर...
19/05/2017

मैं क्या माँगू बालाजीआप तो अन्तर्यामी हो...
किसको क्या देना है, आप सब के स्वामी हो....
आप की ही रजा में रहूँ, बस एक यही वर दो....
सेवा, सुमिरण, सत्संग, झोली में मेरी भर दो....

🍃💦🍃💦🍃💦🍃💦🍃💦🍃💦🍃💦🍃
जय श्री सियाराम जय बाबा हनुमान

12/05/2017

एक इंसान घने जंगल में भागा जा रहा था।
शाम हो गई थी।
अंधेरे में कुआं दिखाई नहीं दिया और वह उसमें गिर गया।
गिरते-गिरते कुएं पर झुके पेड़ की एक डाल उसके हाथ में आ गई। जब उसने नीचे झांका, तो देखा कि कुएं में चार अजगर मुंह खोले उसे देख रहे हैं |
जिस डाल को वह पकड़े हुए था, उसे दो चूहे कुतर रहे थे।
इतने में एक हाथी आया और पेड़ को जोर-जोर से हिलाने लगा।
वह घबरा गया और सोचने लगा कि हे भगवान अब क्या होगा ?
उसी पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था।
हाथी के पेड़ को हिलाने से मधुमक्खियां उडऩे लगीं और शहद की बूंदें टपकने लगीं।
एक बूंद उसके होठों पर आ गिरी। उसने प्यास से सूख रही जीभ को होठों पर फेरा, तो शहद की उस बूंद में गजब की मिठास थी।
कुछ पल बाद फिर शहद की एक और बूंद उसके मुंह में टपकी।
अब वह इतना मगन हो गया कि अपनी मुश्किलों को भूल गया।
तभी उस जंगल से भगवान अपने वाहन से गुजरे। सद्गुरु ने उसके पास जाकर कहा - मैं तुम्हें बचाना चाहता हूं। मेरा हाथ पकड़ लो।
उस इंसान ने कहा कि एक बूंद शहद और चाट लूं, फिर चलता हूं।
एक बूंद, फिर एक बूंद और हर एक बूंद के बाद अगली बूंद का इंतजार।
आखिर थक-हारकर भगवान् चले गए।
मित्रों..
वह जिस जंगल में जा रहा था,
वह जंगल है 👉दुनिया,
अंधेरा है 👉अज्ञान
पेड़ की डाली है 👉आयु
दिन-रात👉दो चूहे उसे कुतर रहे हैं।
घमंड👉मदमस्त हाथी पेड़ को उखाडऩे में लगा है।
शहद की बूंदें👉सांसारिक सुख हैं, जिनके कारण मनुष्य खतरे को भी अनदेखा कर देता है.....।
यानी,
सुख की माया में खोए मन को सद्गुरु भी नहीं बचा सकते......।

Shri Mahavir Mandir istri satsang sabha na mata chintpurni ji Himachal pardesh ma maa ka darshan kya
16/04/2017

Shri Mahavir Mandir istri satsang sabha na mata chintpurni ji Himachal pardesh ma maa ka darshan kya

12/04/2017

*Sahi me padhne layak*

👉एक बार एक संत ने अपने दो
भक्तों को बुलाया और कहा आप
को यहाँ से पचास कोस जाना है।
👉एक भक्त को एक बोरी खाने के
समान से भर कर दी और कहा जो
लायक मिले उसे देते जाना
👉और एक को ख़ाली बोरी दी उससे
कहा रास्ते मे जो उसे अच्छा मिले
उसे बोरी मे भर कर ले जाए।
👉दोनो निकल पड़े जिसके कंधे पर
समान था वो धीरे चल पा रहा था
👉ख़ाली बोरी वाला भक्त आराम से
जा रहा था
👉थोड़ी दूर उसको एक सोने की ईंट
मिली उसने उसे बोरी मे डाल
लिया
👉थोड़ी दूर चला फिर ईंट मिली उसे
भी उठा लिया
👉जैसे जैसे चलता गया उसे सोना
मिलता गया और वो बोरी मे भरता
हुआ चल रहा था
👉और बोरी का वज़न। बड़ता गया
उसका चलना मुश्किल होता गया
और साँस भी चढ़ने लग गई
👉एक एक क़दम मुश्किल होता
गया ।
👉दूसरा भक्त जैसे जैसे चलता गया
रास्ते मै जो भी मिलता उसको
बोरी मे से खाने का कुछ समान
देता गया धीरे धीरे बोरी का वज़न
कम होता गया
👉और उसका चलना आसान होता
गया।
👉जो बाँटता गया उसका मंज़िल
तक पहुँचना आसान होता गया
👉जो ईकठा करता रहा वो रास्ते मे
ही दम तोड़ गया
👉दिल से सोचना हमने जीवन मे
क्या बाँटा और क्या इकट्ठा किया
हम मंज़िल तक कैसे पहुँच पाएँगे।

👉जिन्दगी का कडवा सच...👈
👉आप को 60 साल की उम्र के बाद
कोई यह नहीं पूछेंगा कि आप का
बैंक बैलेन्स कितना है या आप के
पास कितनी गाड़ियाँ हैं....?

👉दो ही प्रश्न पूछे जाएंगे ...👈
1-आप का स्वास्थ्य कैसा है.....?
और
2-आप के बच्चे क्या करते हैं....?

👉अगर मेरा ये मैसेज आपको
अच्छा लगा हो तो ओरो को भी ये
भेजें
👉क्या पता किसी की कुछ सोच
बदल जाये।

👉प्यार बाटते रहो यही विनती है। 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

10/04/2017

Shri Mahavir Mandir istri satsang sabha की ओर से कल हनुमान जयंती पर shri mahavir Mandir में बाला जी की चौकी शाम 5 बजे से प्रभु ईशा तक आप सभी सादर आमंत्रित है आँखो की चमक पलकों की शान हो तुम..
चेहरे की हँसी लबों की मुस्कान हो तुम.....!!
धड़कता है दिल बस तुम्हारी आरज़ू मे...
फिर कैसे ना कहूँ Bala ji मेरी जान हो तुम..!!
💞

07/04/2017

*👌: एक खूबसूरत सोच :👌*

*वृक्ष के नीचे पानी डालने से सबसे ऊंचे पत्ते पर भी पानी पहुँच जाता है ,*
*उसी प्रकार प्रेम पूर्वक किये गए कर्म परमात्मा तक पहुंच जाते हैं*।
*सेवा सभी की करिये मगर,आशा किसी से भी ना रखिये*
*क्योंकि सेवा का सही मूल्य भगवान् ही दे सकते हैं इंसान नहीl*.✍”॥*
🚩
▁▂▄▅▆▇██▇▆▅▄▂▁

श्री महावीर मंदिर स्त्री सत्संग सभा की ओर से मा वैष्णो देवी की यात्रा
19/11/2016

श्री महावीर मंदिर स्त्री सत्संग सभा की ओर से मा वैष्णो देवी की यात्रा

Address

Shri Mahavir Istri Satsang Sabha
Jalandhar

Telephone

8437467576

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Mahavir Mandir Istri Satsang Sabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category