05/09/2026
✝️✨ SUNDAY SERVICE 30-8-2026✝️
प्रेरितों के काम 19:13-16
13-14. कुछ यहूदी लोग जो दुष्टात्माएँ उतारते इधर-उधर घूमते थे, यह करने लगे कि जिनमें दुष्टात्माएँ समायी थीं उन पर प्रभु यीशु के नाम का प्रयोग करने का यत्न करते और कहते, "मैं तुम्हें उस यीशु के नाम पर जिसका प्रचार पौलुस करता है, आदेश देता हूँ।" एक स्कीवा नाम के यहूदी महायाजक के सात पुत्र ऐसा कर रहे थे।
15. तो दुष्टात्मा ने उनसे कहा, "मैं यीशु को पहचानती हूँ और पौलुस के बारे में भी जानती हूँ, किन्तु तुम लोग कौन हो?"
16. फिर वह व्यक्ति जिस पर दुष्टात्मा सवार थी, उन पर झपटा। उसने उन पर काबू पा कर उनको हरा दिया। इस तरह वे नंगे ही घायल होकर उस घर से निकल कर भाग गये।