Raghunath Mandir

Raghunath Mandir Mandir activity share for public

15/11/2024

*नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार ll
तू ही मेरा राखिया, तू ही सिरजनहार ll* 🙏🙏 *🙏🙏
बोले सो निहाल, सत् श्री अकाल
धन धन “श्री गुरु नानक देव” जी महाराज
जी के प्रकाश पूर्व की
कोटि कोटि शुभकामनाएँ

शिमला हिमाचल प्रदेश में वर की मांगो से आश्चर्यचकित हुआ वधु परिवारविवाह पूर्व एक लड़के की अनोखी मांगों से लड़की वाले हैरान ...
07/08/2024

शिमला हिमाचल प्रदेश में वर की मांगो से आश्चर्यचकित हुआ वधु परिवार

विवाह पूर्व एक लड़के की अनोखी मांगों से लड़की वाले हैरान हैं।
☆लड़के की मांगों की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।
☆यह मांगें दहेज को लेकर नहीं बल्कि *विवाह संपन्न कराने के तरीके और अनुचित परंपराओं को लेकर हैं..!!

मांगें इस प्रकार से हैं::

0१ कोई प्री वैडिंग शूट नहीं होगा.

02 🌹 दुल्हन शादी में लहंगे की बजाय *साड़ी पहनेगी.

03 🌹 मैरिज लॉन में ऊलजुलूल अश्लील कानफोड़ू संगीत की बजाय, हल्का इंस्ट्रूमेंटल संगीत बजेगा.

04🌹 वरमाला के समय केवल दूल्हा दुल्हन ही स्टेज पर रहेंगे.

05🌹 वरमाला के समय दूल्हे या दुल्हन को.. उठाकर उचकाने वालों को विवाह से निष्कासित कर दिया जायेगा.

06🌹 पंडितजी द्वारा विवाह प्रक्रिया शुरू कर देने के बाद कोई ,उन्हें रोके टोकेगा नहीं.

07🌹 कैमरामैन फेरों आदि के चित्र दूर से लेगा न कि बार बार पंडितजी को टोक कर..!
ये देवताओं का आह्वान करके उनके साक्ष्य में किया जा रहा विवाह समारोह है.. ना की किसी फिल्म की शूटिंग.

08🌹 दूल्हा दुल्हन द्वारा कैमरामैन के कहने पर उल्टे सीधे पोज नहीं बनाये जायेंगे.

09🌹विवाह समारोह दिन में हो और शाम तक विदाई संपन्न हो। जिससे किसी भी मेहमान को रात 12 से 1 बजे खाना खाने से होने वाली समस्या जैसे अनिद्रा, एसिडिटी आदि से परेशान ना होना पड़े।
इसके अतिरिक्त मेहमानों को अपने घर पहुंचने में मध्य रात्रि तक का समय ना लगे और असुविधा ना हो।

10🌹नवविवाहित को सबके सामने.. किस या आलिंगन के लिए कहने वाले को तुरंत विवाह से निष्कासित कर दिया जायेगा.

🌹ज्ञात हुआ है लड़की वालों ने लड़के की सभी मांगे सहर्ष मान ली है..!!

*समाज सुधार करने के लिए सुंदर सुझाव.! सभी के लिए अनुकरणीय..!!

🙏🏻शादी एक पवित्र बंधन है.. मर्यादाओं मे रहे ..🙏🏻

03/06/2024

आहार के नियम भारतीय 12 महीनों अनुसार
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

#चैत्र ( मार्च-अप्रैल) – इस महीने में गुड का सेवन करे क्योकि गुड आपके रक्त संचार और रक्त को शुद्ध करता है एवं कई बीमारियों से भी बचाता है। चैत्र के महीने में नित्य नीम की 4 – 5 कोमल पतियों का उपयोग भी करना चाहिए इससे आप इस महीने के सभी दोषों से बच सकते है। नीम की पतियों को चबाने से शरीर में स्थित दोष शरीर से हटते है।

#वैशाख (अप्रैल – मई)- वैशाख महीने में गर्मी की शुरुआत हो जाती है। बेल पत्र का इस्तेमाल इस महीने में अवश्य करना चाहिए जो आपको स्वस्थ रखेगा। वैशाख के महीने में तेल का उपयोग बिल्कुल न करे क्योकि इससे आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है।

#ज्येष्ठ (मई-जून) – भारत में इस महीने में सबसे अधिक गर्मी होती है। ज्येष्ठ के महीने में दोपहर में सोना स्वास्थ्य वर्द्धक होता है , ठंडी छाछ , लस्सी, ज्यूस और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। बासी खाना, गरिष्ठ भोजन एवं गर्म चीजो का सेवन न करे। इनके प्रयोग से आपका शरीर रोग ग्रस्त हो सकता है।

#अषाढ़ (जून-जुलाई) – आषाढ़ के महीने में आम , पुराने गेंहू, सत्तु , जौ, भात, खीर, ठन्डे पदार्थ , ककड़ी, पलवल, करेला, बथुआ आदि का उपयोग करे व आषाढ़ के महीने में भी गर्म प्रकृति की चीजों का प्रयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

#श्रावण (जूलाई-अगस्त) – श्रावण के महीने में हरड का इस्तेमाल करना चाहिए। श्रावण में हरी सब्जियों का त्याग करे एव दूध का इस्तेमाल भी कम करे। भोजन की मात्रा भी कम ले – पुराने चावल, पुराने गेंहू, खिचड़ी, दही एवं हलके सुपाच्य भोजन को अपनाएं।

#भाद्रपद (अगस्त-सितम्बर) – इस महीने में हलके सुपाच्य भोजन का इस्तेमाल कर वर्षा का मौसम् होने के कारण आपकी जठराग्नि भी मंद होती है इसलिए भोजन सुपाच्य ग्रहण करे। इस महीने में चिता औषधि का सेवन करना चाहिए।

#आश्विन (सितम्बर-अक्टूबर) – इस महीने में दूध , घी, गुड़ , नारियल, मुन्नका, गोभी आदि का सेवन कर सकते है। ये गरिष्ठ भोजन है लेकिन फिर भी इस महीने में पच जाते है क्योकि इस महीने में हमारी जठराग्नि तेज होती है।

#कार्तिक (अक्टूबर-नवम्बर) – कार्तिक महीने में गरम दूध, गुड, घी, शक्कर, मुली आदि का उपयोग करे। ठंडे पेय पदार्थो का प्रयोग छोड़ दे। छाछ, लस्सी, ठंडा दही, ठंडा फ्रूट ज्यूस आदि का सेवन न करे , इनसे आपके स्वास्थ्य को हानि हो सकती है।

#अगहन (नवम्बर-दिसम्बर) – इस महीने में ठंडी और अधिक गरम वस्तुओ का प्रयोग न करे।

#पौष (दिसम्बर-जनवरी) – इस ऋतू में दूध, खोया एवं खोये से बने पदार्थ, गौंद के लाडू, गुड़, तिल, घी, आलू, आंवला आदि का प्रयोग करे, ये पदार्थ आपके शरीर को स्वास्थ्य देंगे। ठन्डे पदार्थ, पुराना अन्न, मोठ, कटु और रुक्ष भोजन का उपयोग न करे।

#माघ (जनवरी-फ़रवरी) – इस महीने में भी आप गरम और गरिष्ठ भोजन का इस्तेमाल कर सकते है। घी, नए अन्न, गौंद के लड्डू आदि का प्रयोग कर सकते है।

#फाल्गुन (फरवरी-मार्च) – इस महीने में गुड का उपयोग करे। सुबह के समय योग एवं स्नान का नियम बना ले। चने का उपयोग न करे।

राधे राधे भक्तों🌹
28/05/2024

राधे राधे भक्तों🌹

नारियल पानी लगभग भारत के सभी कोनों में पीया जाता है । हमारी समाजसेवी संस्थाएं या व्यक्तिगत रूप से हम भी यदि नारियल पानी ...
26/05/2024

नारियल पानी लगभग भारत के सभी कोनों में पीया जाता है । हमारी समाजसेवी संस्थाएं या व्यक्तिगत रूप से हम भी यदि नारियल पानी पीकर इस तरह के घौंसले बनाकर आसपास के पेड़ों पर टांग दें तो बिना किसी लागत के हम यह परोपकारी कार्य कर सकते हैं और वह भी वृहद स्तर पर । कहते हैं ना कि आम के आम गुठलियों के दाम .....शायद यह कहावत यहां सिद्ध होती है ।

यह पोस्ट मैने ट्वीटर पर देखी थी । बहुत अच्छा लगा। यह आइडिया अच्छा है। यदि नारियल पानी वाले को आप नारियल इस तरह बनाकर देने के 5 रुपए एक्स्ट्रा भी देते हो। तो कुछ ही रुपयों में यह बेशकीमती घौंसला तैयार हो सकता है ।
🌿🌷🌷🙏🌿🌿🌷🌷🙏🌷

23/05/2024

आखिर ऐसे कैसे किसी को परिवार के बीच में बैठ कर पोर्न देखने को मजबूर किया जा सकता है ????

अब तो घर में बच्चों के बीच बैठकर न्यूज देखना भी बहुत बड़ी शर्मिदगी का काम हो गया है ! वैसे तो मैं और कोई चैनल देखती ही नही हूँ सिवाय आजतक न्यूज के

आजकल सभी न्यूज़ चैनलों पर हर ब्रेक में एक कन्डोम का प्रचार आता है और इस प्रचार में आती है एक अन्तरराष्ट्रीय वेश्या जिनका नाम है सनी लियोनी !
इस एडवर्टाईजमेंट में गाना चलता है "मन क्यों बहका रे बहका आधी रात में " और इतने अश्लिल ढंग से कपड़ा उतारते और बेड पर लेटते दिखाया जाता है कि परिवार व बच्चों के बीच बैठे एक सभ्य परिवार के व्यक्ति का सर शर्म से झुक जाता है !

आखिर ऐसे कैसे किसी को परिवार के बीच में बैठ कर पोर्न देखने को मजबूर किया जा सकता है ?

क्या हम किसी भी वस्तु के प्रचार को सभ्य ढंग से नही दिखा सकते ?

क्या हर सामान को बेचने के लिए (चाहे वह एक पानी का बोतल हो या अंडरवेयर और बनियान, चाहे वह परफ्यूम हो या शेविंग ब्लेड) इनके विज्ञापनों में अधनंगी लड़कियों, किसिंग सीन का होना, भद्दे तरीके से लिपटा लिपटी दिखाना आवश्यक है ?

हद तो तब हो गयी जब एक बच्चा कमरे में बैठा कार्टून चैनल देख रहा होता है और बच्चों के उस कार्टून चैलन पर व्हिस्पर का ऐड आ जाता है...

अब सात साल के बच्चे को खेलने कूदने की उम्र में व्हीस्पर और कंडोम का प्रचार दिखाकर यह मीडिया और कम्पनियाँ क्या हासिल करना चाहती है यह मेरे तो समझ में नही आया लेकिन दुख बहुत हुआ !

न जाने कितने साल बीत गए इसी नंगेपन के कारण मुझे अपने घर में बैठ कर किसी म्यूजिक चैनल पर फिल्मों के गाने सुने और बच्चों के सामने टीवी पर फिल्म देखे हुए...

क्या ये मेरे राइट टू वॉच में सेंध नही है..?
मैं क्या देखूँ क्या नही...
ये कोई और ही तय करेगा क्या...?

क्या इस जंगली और अश्लील मीडिया और विज्ञापनों पर कोई कानूनी रास्ता अपनाया जा सकता है या नही...?
क्या समाज में उन लोगों को जीने का कोई हक नही है जो अपने परिवार को इस गंदगी से दूर रखना चाहते हैं..?

मैं अपने मीडियातंत्र सरकार, समाजविद्, सभी से यह सवाल पूछना चाहती हूँ कि.. क्या ये मेरी अकेले की समस्या है...? क्या उनके घरों में टीवी नही चलता, क्या उनको भी शर्म आती है ?

सरकार से मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि कृपया हमें इस पोर्न की विभिषिका से बचाइए !

भारतीय संस्कारी समाज की जड़े कफी हद तक खोखली हो चुकी है लेकिन जो बची है उन्हें बचाने की कृपा करिए !

ये सिर्फ स्त्री की कहानी ही नही पुरुष का दर्द भी है वो भी परिवार को बचाना चाहते हैं इस अभिशाप से ।

जय हिन्द  हिन्दमहासागर
17/05/2024

जय हिन्द
हिन्दमहासागर

तस्वीर देख कर हैरान मत होईए। ये बात सच है कि कभी दिल्ली से लंदन आप बस से भी जा सकते थे क्योंकि तब दुनिया का सबसे लम्बा स...
15/05/2024

तस्वीर देख कर हैरान मत होईए। ये बात सच है कि कभी दिल्ली से लंदन आप बस से भी जा सकते थे क्योंकि तब दुनिया का सबसे लम्बा सड़क मार्ग कलकत्ता से लंदन हुआ करता था और इस मार्ग पर बस भी चलती थी।

कोई हिंदुस्तानी या अंग्रेज ने नहीं बल्कि सिडनी की अल्बर्ट टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी ने शुरु की रहे ये सेवा। 1950 के दशक के शुरू में होने के बाद लगभग 25 साल तक चली पर बाद में इसे किन्ही कारणों से बंद करना पड़ा। किराया था महज 85 पाउंड्स से लेकर 145 पाउंड्स।

कलकत्ता से शुरू होकर बनारस, इलाहाबाद, आगरा, दिल्ली से होते हुए लाहोर, रावलपिंडी,काबुल कंधार, तेहरान,इस्तांबुल से बुलगेरिया, युगोसलाविया,वीएना से वेस्ट जर्मनी और बेलजियम से होते हुए ये बस लंदन पहुंचती थी। इस दौरान ये करीब 20300 KM चलती थी और 11 मुल्कों को क्रॉस करती थी।

#इतिहास

जय श्री रामराम ही राम राम ही राम
09/05/2024

जय श्री राम
राम ही राम राम ही राम

आपके क्या विचार हैं?जय श्री राम🙏
04/05/2024

आपके क्या विचार हैं?
जय श्री राम🙏

जय शंकर🙏
03/05/2024

जय शंकर🙏

जय श्री राम🙏
24/04/2024

जय श्री राम🙏

Address

Gali Number 6
Jalandhar
144008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raghunath Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share