Ankur Narula Fans

Ankur Narula Fans Apostle Ankur Narula is the Senior Pastor and Overseer in The Church of Signs and Wonders.

The Church of Signs and Wonders is the biggest and fastest growing church ministry in Jalandhar, Punjab, India. The church has become a congregation of more than 200,000 people attending weekly services in The Church of Signs and Wonders. .

⚖️ धर्म प्रचार अपराध नहीं! इलाहाबाद हाईकोर्ट की दो टूक — जबरन या धोखा न हो तो बाइबल बाँटना भी गुनाह नहींभारत में धार्मिक...
16/01/2026

⚖️ धर्म प्रचार अपराध नहीं! इलाहाबाद हाईकोर्ट की दो टूक — जबरन या धोखा न हो तो बाइबल बाँटना भी गुनाह नहीं

भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बेहद अहम और साफ़ फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बाइबल बाँटना या ईसाई धर्म का प्रचार करना, उत्तर प्रदेश के 2021 धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत अपराध नहीं है, जब तक कि उसमें जबरदस्ती, धोखा या दबाव का कोई सबूत न हो।

कोर्ट ने इस मामले में यूपी पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बिना एक भी पीड़ित की पहचान किए केस दर्ज कर दिया गया।
न तो किसी ने शिकायत की,
न ही किसी ने कहा कि उसे जबरन या धोखे से धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया।

हाईकोर्ट की टिप्पणी बिल्कुल साफ़ थी —

> “सिर्फ बाइबल बाँटना और ईसाई सिद्धांतों का प्रचार करना कोई अपराध नहीं है।”

यह फैसला याद दिलाता है कि
👉 शांतिपूर्ण धार्मिक अभिव्यक्ति संविधान से संरक्षित है
👉 कानून का दुरुपयोग आस्था के खिलाफ हथियार नहीं बन सकता
👉 कार्रवाई सबूत पर होनी चाहिए, शक पर नहीं

यह निर्णय न सिर्फ़ कानून की जीत है, बल्कि लोकतंत्र और व्यक्तिगत आस्था की आज़ादी की भी।

🕊️ प्रचार अपराध नहीं है। विश्वास की स्वतंत्रता लोकतंत्र की नींव है।

---

🔥






इस बयान ने लोगों को चौंका दिया: "ईसाई ही एकमात्र ऐसे लोग हैं जिन्हें कंट्रोल नहीं किया जा सकता।"एक पब्लिक चर्चा के दौरान...
12/01/2026

इस बयान ने लोगों को चौंका दिया: "ईसाई ही एकमात्र ऐसे लोग हैं जिन्हें कंट्रोल नहीं किया जा सकता।"
एक पब्लिक चर्चा के दौरान एक पूर्व CIA एजेंट को दिए गए इस बयान ने तुरंत बहस, शक और सोच-विचार को जन्म दिया - खासकर उन विश्वासियों के बीच जो इसके गहरे मतलब को समझते हैं।

ऊपर से देखने पर, यह टिप्पणी भड़काऊ लगती है। लेकिन ऐतिहासिक रूप से, यह एक असहज सच्चाई से मेल खाती है: ईसाई धर्म को केंद्रीकृत सत्ता के लिए हमेशा काबू करना मुश्किल रहा है। साम्राज्य व्यवहार, विचारधारा, अर्थव्यवस्था और यहाँ तक कि भाषण को भी मैनेज कर सकते हैं - लेकिन सच्ची ईसाई आस्था एक उच्च सत्ता के प्रति जवाबदेह होती है।

रोमन साम्राज्य से लेकर आधुनिक सत्तावादी शासनों तक, ईसाई धर्म उन सिस्टमों से बार-बार टकराया है जो पूरी वफादारी की मांग करते हैं। इसलिए नहीं कि ईसाई परफेक्ट हैं, बल्कि इसलिए कि उनकी अंतिम वफादारी राज्य, संस्कृति या शासक वर्ग के प्रति नहीं है। यह भगवान के प्रति है।

ठीक इसी वजह से शुरुआती ईसाइयों को सताया गया था - हिंसा या विद्रोह के लिए नहीं, बल्कि सीज़र को सर्वोच्च मानने से इनकार करने के लिए। और यही वजह है कि ईसाई धर्म कंट्रोल, डर या वैचारिक एकरूपता पर बनी संस्थाओं को परेशान करता रहता है।

अगर यह दावा सच है, तो इसलिए नहीं कि ईसाई प्रभाव से अछूते हैं - बल्कि इसलिए कि आस्था एक ऐसी सीमा बनाती है जिसे सत्ता पार नहीं कर सकती। जब विवेक भगवान द्वारा शासित होता है, तो हेरफेर अपनी पकड़ खो देता है।

इसका मतलब यह नहीं है कि ईसाई अछूत हैं। यह उन्हें जवाबदेह बनाता है - मानवीय सत्ता से किसी उच्च चीज़ के प्रति।

🙏 अंकुर नरूला मिनिस्ट्री का आज का बाइबल वचन 🙏“और जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे, वह मैं करूंगा, ताकि पिता पुत्र में महिम...
02/11/2025

🙏 अंकुर नरूला मिनिस्ट्री का आज का बाइबल वचन 🙏

“और जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे, वह मैं करूंगा, ताकि पिता पुत्र में महिमा पाए।”
📖 — यूहन्ना 14:13

आज का वचन हमें याद दिलाता है कि **विश्वास से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती।
पास्तर अंकुर नरूला का संदेश —

> “जब तुम पूरे दिल से परमेश्वर पर भरोसा करते हो, तो चमत्कार अवश्य होता है।”

🌿 **Ankur Narula Ministries** हर दिन ‘Today Bible Verse’ के ज़रिए लाखों लोगों तक **आशा, प्रेम और शांति** का संदेश पहुंचा रही है।
जो लोग चर्च नहीं जा सकते, वे वेबसाइट या YouTube चैनल से सीधे जुड़ सकते हैं।

📺 आज का वचन और प्रवचन देखें —
👉 YouTube: [Ankur Narula Ministries Official](https://www.youtube.com/)

🕊️ **संदेश:**
हर परिस्थिति में विश्वास बनाए रखें, क्योंकि **परमेश्वर कभी देर नहीं करता — वह हमेशा सही समय पर उत्तर देता है।**

कहानी, परमेश्वर उपाय करता है… | यहोवा की कहानीपरमेश्वर ने अब्राहम नामक व्यक्ति को ऊर देश से बुलाया और उससे वायदा किया कि...
11/09/2023

कहानी, परमेश्वर उपाय करता है… | यहोवा की कहानी
परमेश्वर ने अब्राहम नामक व्यक्ति को ऊर देश से बुलाया और उससे वायदा किया कि, मैं तुझे आशीष दूंगा और दुनिया के सारी जातियां तेरे द्वारा आशीष पाएंगी.

अब्राहम को केवल परमेश्वर के वायदे पर विश्वास करना था. अब्राहम को इस वायदे को पूरा होने में 100 वर्ष बीत गये. 100 साल बाद अब्राहम को परमेश्वर ने एक पुत्र सन्तान के रूप में इसहाक को दिया.

जब इसहाक थोड़ा बड़ा हुआ तब परमेश्वर ने अब्राहम की परीक्षा की और उस बेटे से जिससे अब्राहम बेहद प्यार करता था बलिदान करने चढ़ाने को कहा.

अब्राहम अपने परमेश्वर से प्रेम को दिखाने के लिए अपने उस बेटे को बली देने के लिए चल पड़ा और एक हाथ में तलवार लिया था और लकड़ी अपने बेटे के ऊपर रख दिया और पर्वत पर अपने ही बेटे को चढ़ाने को चल दिया.

तब बेटे ने कहा पिताजी लकड़ी है और आग भी लेकिन बली के लिए मेमना कहाँ है तब पिता ने कहा…”परमेश्वर उपाय करेगा”. यहोवा यीरे..

तब परमेश्वर ने सचमुच अब्राहम को अपने बेटे को मारने नहीं दिया बल्कि एक मेमना उस पर्वत में प्रदान किया जो झाड़ी में फंसा हुआ था.

सीख :- परमेश्वर अपने आज्ञा मानने वालों के लिए सबकुछ प्रदान करता है.

कहानी, परमेश्वर हमें बचाता है...शद्रक मेशक और अबेदनगो नामक तीन जवान मित्र थे जो बेबीलोन देश में बंधुए थे वे तीनों जीवित ...
29/08/2023

कहानी, परमेश्वर हमें बचाता है...

शद्रक मेशक और अबेदनगो नामक तीन जवान मित्र थे जो बेबीलोन देश में बंधुए थे वे तीनों जीवित परमेश्वर यहोवा को मानने वाले लोग थे.

एक दिन बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर ने एक सोने की मूर्ती बनवाई और सभी देशवासियों से कहा इस सोने की विशाल प्रतिमा की पूजा करो और आदर में इसके सामने झुककर दंडवत करो.

देश के सभी लोग क्या गरीब क्या अमीर और बड़े छोटे सभी लोगों ने राजा की आज्ञा पर उस मूर्ति को दंडवत किया.

लेकिन ये तीन जवान पुरुषों ने इस मूर्ति को दंडवत करने से इंकार कर दिया. तब राजा ने क्रोध में आकर एक आग का भट्टा जलवाया और कहा यदि तुम इस मूर्ति को दंडवत नहीं करोगे तो तुम तीनों को इस आग से जलते हुए भट्टे में जीवित जला दिया जाएगा.

लेकिन तीनों ने उत्तर दिया हे राजा हम जानते हैं हमारा परमेश्वर हमको बचाएगा लेकिन यदि नहीं भी बचाए तो सुन हे राजा हम तेरी इस मूर्ति को दंडवत नहीं करेंगे.

तब राजा ने आदेश दिया उन तीनों को आग के भट्टे में डाल दिया जाए. जब उन्हें आग में डाला जा रहा था तब डालने वाले जल मरे लेकिन इन तीनों को आग से कुछ भी हानि नहीं हुई.

बल्कि परमेश्वर के पुत्र समान कोई उनके साथ आग में टहलने लगा. इस रीति से वे तीनो आग से बच गए और राजा को भी पश्चाताप हुआ. और वह जान गया कि परमेश्वर अपने लोगों को अद्भुत रीती से बचाता है. (दानिएल 3:16)

सीख :- परमेश्वर अपने विश्वास करने वालों को अद्भुत रीति से बचाता है.

3. कहानी, परमेश्वर पापों से छुटकारा देता है…यूहन्ना 4 में एक सामरी स्त्री थी जिसे समाज ने पाप के दलदल में धकेल दिया था, ...
27/08/2023

3. कहानी, परमेश्वर पापों से छुटकारा देता है…

यूहन्ना 4 में एक सामरी स्त्री थी जिसे समाज ने पाप के दलदल में धकेल दिया था, उस स्त्री को किसी ने सच्चा प्यार नहीं दिया उसे पांच पति छोड़ चुके थे…..

इस पाप के कारण वह बड़ी घुटन भरी जिन्दगी जी रही थी. समाज से अलग, लोगों से छिप कर अपना जीवन बिता रही थी. वह स्वयं भी उस पाप भरी जिन्दगी को अपना सब कुछ मान ली थी.

क्योंकि वह अब जिस व्यक्ति के साथ जीवन बिता रही थी और रह रही थी वह उसका पति नहीं था.

यह स्त्री छिप कर दोपहर के समय पानी भरने आया करती थी जब सभी अपने अपने घरों में रहते थे. सामान्य रूप से लोग सुबह या शाम को पानी भरने कूएँ में आते थे.

एक दिन जब वह दोपहर को पानी भरने आई तब यीशु मसीह भी उसके गाँव आये और उससे पानी मांगने के बहाने बातें करने लगे.

और उस स्त्री की सभी बातें प्रगट कर दिए और उसे उसके पापों से छुटकारा दे दिया.

उस स्त्री ने सारे गाँव में जाकर सभी लोगो को बताया की ये ही मसीहा हैं जो पापों से छुटकारा देते हैं

सीख :- प्रभु यीशु हमारे सभी पापों से हमें छुटकारा दिला सकते हैं.
.............................
इस कहानी में अगर कोई गलती हो तो जरूर कमेंट बॉक्स में बताये, धन्यवाद

2. कहानी, परमेश्वर आपको जानता है…लूका 19 अध्याय में, Yeshu masih ki kahani पाते हैं जहाँ एक जक्कई नामक एक व्यक्ति चुंगी ...
25/08/2023

2. कहानी, परमेश्वर आपको जानता है…

लूका 19 अध्याय में, Yeshu masih ki kahani पाते हैं जहाँ एक जक्कई नामक एक व्यक्ति चुंगी लेने वालों का मुखिया था, जो अन्याय से धन कमाता था. उसके पापों के कारण लोग उसे घृणा की दृष्टि से देखते थे.

उसके पास धन और दौलत थी लेकिन ख़ुशी नहीं थी. सच्चा आनन्द नहीं था. वह पैसों के साथ बहुत ही अकेला महसूस करता था.

लोग उसे शायद बौना पापी और कहकर पुकारते थे क्योंकि वह नाटा था. कोई भी उसके साथ रिश्ता नहीं रखना चाहता था.

यह सब जानते हुए भी एक दिन स्वयं यीशु उसके गाँव में आया. लोगों की बड़ी भीड़ यीशु के चमत्कारों को देखने के लिए उमड़ पड़ी.

जक्कई ने भी सोचा मैं यीशु को देखूंगा लेकिन भीड़ की बहुतायत के कारण और लोगों से छिप कर यीशु को देखने की चाहत में वह गूलर के पेड़ पर चढ़ गया.

लेकिन यह क्या यीशु तो स्वयं उसके पास आकर उसका नाम लेकर पुकारने लगा….

जक्कई जक्कई नीचे उतर आ आज मैं तेरे घर आऊंगा. यह सुनकर वह आनन्द से भर गया और उसी दिन से उसका जीवन बदल गया.

सीख :- आप कैसी भी परिस्थिति में क्यों न हो परमेश्वर आपको जानता है और आपको नाम लेकर पुकारता है.
.............................
इस कहानी में अगर कोई गलती हो तो जरूर कमेंट बॉक्स में बताये, धन्यवाद

1. कहानी, परमेश्वर दया करता है…हम इस संसार में दो प्रकार के लोगों को देख सकते हैं पहले अमीर, जिन्हें समाज में अच्छा सम्म...
22/08/2023

1. कहानी, परमेश्वर दया करता है…

हम इस संसार में दो प्रकार के लोगों को देख सकते हैं पहले अमीर, जिन्हें समाज में अच्छा सम्मान मिलता है और दूसरा गरीब का जिसका समाज में कोई स्थान नहीं होता. मरकुस रचित सुसमाचार 10 अध्याय में ऐसा ही गरीब व्यक्ति था जिसका नाम बरतिमाई था, जो गरीब और आँखों से अंधा था. उसे समाज के कुछ लोग तुच्छ मानते और डांटते फटकारते थे.

उसके माता पिता भी उससे प्रेम नहीं करते थे बल्कि उसे भीख मांगने के लिए रास्ते के किनारे छोड़ दिया करते थे एक दिन उसके गाँव के उस उस मार्ग में स्वयं यीशु मसीह अपने शिष्यों के साथ जा रहे थे. इस भिखारी बरतिमाई ने सुना था यीशु जीवन में चंगाई देता है अंधों को आँख और कोढियों को चंगाई देता है…

इस अवसर को बरतिमाई अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहता था इसलिए उसने पुकारा हे दाउद की सन्तान मुझ पर दया कर और यीशु ने रूककर उसे पुकारा और कहा कि तू क्या चाहता है मैं तेरे लिए करूँ और उसने कहा मैं चाहता हूँ की देखने लगूं वह यीशु को देखना चाहता था .

सीख :- आप किसी भी परिस्थिति में क्यों न हो, यदि आप पूरे मन से विश्वास के साथ अगर आप प्रभु यीशु को पुकारते हैं,

तो निश्चय प्रभु यीशु आपकी पुकार को सुनेंगे और आपकी सहायता करेंगे.
.............................
इस कहानी में अगर कोई गलती हो तो जरूर कमेंट बॉक्स में बताये, धन्यवाद

Bible Verses And Quotes: Inspirational, Fear, Possibilities and Faith & Strength: https://ankurnarula.in/blog/bible-vers...
20/06/2023

Bible Verses And Quotes: Inspirational, Fear, Possibilities and Faith & Strength: https://ankurnarula.in/blog/bible-verses-and-quotes-inspirational-fear-possibilities-and-faith-strength/

Inspirational Bible Verses: These inspirational quotes provide a big picture of God’s never-ending love and power, which extends far, wide, and beyond. Trusting God leads to hope, and knowing that peace and joy are yet to come is inspiring. These Bible verses affirm daily renewal of his love. Roma...

Say AMEN, If you ❤️ mePlease share this photo with your friend for SAVE his / her Life❤️ AMEN
20/06/2023

Say AMEN, If you ❤️ me

Please share this photo with your friend for SAVE his / her Life❤️ AMEN

Jesus is King ❤️
20/06/2023

Jesus is King ❤️

Address

Khambra,/Nakodar Road
Jalandhar
144008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ankur Narula Fans posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share