18/06/2024
Kunal Pathri Temple, Dharamsala, Kangra, HP
Photos original clicks-
जिस स्थान पर मां सती का कपाल गिरा था, आज वह स्थान मां कुनाल पत्थरी के नाम से प्रसिद्ध है। यह स्थल मां के 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह स्थान पर्यटन नगरी धर्मशाला में स्थित है। धर्मशाला से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर चाय बाग के बीच में मंदिर स्थापित है। यहां मां भगवती की पूजा कुनाल पत्थरी के रूप में होती है। सैकड़ों भक्त यहां पर मां के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर मनोकामनाएं पूर्ण होने पर भक्त ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते पहुंचते हैं। साल भर यहां पर भक्तों का आना जाना लगा रहता है। मंदिर के आसपास जंगल है और चाय के बागान हैं। जबकि उत्तर की दिशा में विशालकाय धौलाधार बर्फ से लदा होने पर चांदी सा चमकता दिखाई देता है।
Information source internet-