माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ

  • Home
  • India
  • Jais
  • माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ
Directions

माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ hindu temple

16/09/2026

माता अष्टभुजा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा जी को कल सौंपा गया था ज्ञापन ।
इंटरलॉकिंग, साफ-सफाई, आवारा पशुओं एवं अघोषित बिजली कटौती जैसी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ

सुंदरकांड एवं हवन के बाद अष्टभुजा माता मंदिर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापनशाहमऊ। मंगलवार को हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद...
15/09/2026

सुंदरकांड एवं हवन के बाद अष्टभुजा माता मंदिर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

शाहमऊ। मंगलवार को हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के पश्चात विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत अष्टभुजा माता मंदिर में इंटरलॉकिंग, साफ-सफाई, आवारा पशुओं की समस्या एवं क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा जी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंटरलॉकिंग एवं नियमित साफ-सफाई कराने, आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने तथा अघोषित बिजली कटौती पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई।

इस दौरान समस्त भक्त मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से जनहित एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

श्रद्धा जहां सिर झुकाए विकास वहां कदम बढ़ाए ।आज शाम 3 बजे शाहमऊ हनुमानगढ़ी पर होने वाले प्रदर्शन में आपलोग ज्यादा से ज्या...
15/09/2026

श्रद्धा जहां सिर झुकाए विकास वहां कदम बढ़ाए ।

आज शाम 3 बजे शाहमऊ हनुमानगढ़ी पर होने वाले प्रदर्शन में आपलोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे ।

आप सभी से निवेदन है ज्यादा से ज्यादा संख्या में हनुमानगढ़ी मंदिर शाहमऊ पहुंचे ।। कल, दोपहर समय 1 बजे स्थान हनुमानगढ़ी मं...
14/09/2026

आप सभी से निवेदन है ज्यादा से ज्यादा संख्या में हनुमानगढ़ी मंदिर शाहमऊ पहुंचे ।।
कल, दोपहर समय 1 बजे
स्थान हनुमानगढ़ी मंदिर शाहमऊ
माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ

05/09/2026
आप सभी को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ..माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ
17/08/2026

आप सभी को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ..

माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ

17/08/2026

आप सभी को नाग पंचमी की शुभकामनाएं ..

माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ

11/07/2026

माता अष्टभुजा देवी मंदिर के प्रांगण में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अतः पंचायत के माननीय प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि मंदिर परिसर में हुए जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए तथा तत्काल पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और मंदिर परिसर पुनः सुचारु रूप से उपयोग योग्य हो सके।

माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ

जय माता अष्टभुजा देवी 🚩
19/03/2026

जय माता अष्टभुजा देवी 🚩

Address

Jais

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when माता अष्टभुजा मंदिर शाहमऊ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category