25/02/2025
मुनिसुव्रत स्वामी का मोक्ष कल्याणक उत्सव
महल योजना स्थित जैन मंदिर में मूलनायक तीर्थंकर देवाधिदेव श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण के पावन अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। समिति समन्वयक अभिषेक सांघी ने कहा कि मंदिर में सामूहिक निर्वाण लाडू अर्पित किए गए, जो जैन धर्म में मोक्ष प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है।
प्रबंधनकारिणी समिति अध्यक्ष अनूप जैन और मंत्री शिव कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने निर्वाण कांड का पाठ और नवधा भक्ति के साथ प्रभु को अर्घ्य अर्पित किए। इस अवसर पर परम संरक्षक निर्मला मुकेश संघी, मिलाप मंजू सुराशाही, दीपक रितु बोहरा, नेम कुमार इंदु कोड़ीवाल, अंकित नेहा मित्रपुरा, भागचंद कनक, जीव दया कमेटी अध्यक्ष मैना गंगवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मोना, उपाध्यक्ष डॉ प्रीति, सहमंत्री पिंकल, कोषाध्यक्ष सुनीता, युवा मंडल मंत्री धीरेंद्र, नमन, नवीन रितु बड़जात्या, महावीर संतोष, ज्योति हेमंत काला, नौरती, सुलोचना, डॉ राकेश, सुभद्रा, बीना, मंजू, अशोक, ऋषभ, रूपेश, अंजू, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।