03/08/2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के कृषि महाविद्यालय में आयोजित, राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ज्ञान मॉडल (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के आधार पर, राज्य सरकार प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के आर्थिक सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा और समग्र उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने पीएम जन-मन योजना का फीडबैक लिया तथा अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने उदयपुर के फलासिया पंचायत समिति के जालमपुर गाँव निवासी प्रगतिशील किसान प्रेमचंद कपाया को जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए, ‘किसान ब्रांड एंबेसडर’ बनाया तथा कोटा स्थित, जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया है।
Bhajanlal Sharma
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान