Zakat Center India-JAIPUR UNIT

Zakat Center India-JAIPUR UNIT Zakat Center India’s Mission is to put “Collective efforts for poverty-free self-reliant Ummah” We are Shariah Compliant, with pan India presence.

This page only for Jaipur UNIT

ZAKAT CENTER INDIAJaipur Unit6th PHASE 2025-26ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, की जानिब से ज़कात के मुस्तहिक़ हज़रात के ...
31/12/2025

ZAKAT CENTER INDIA
Jaipur Unit
6th PHASE 2025-26
ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, की जानिब से ज़कात के मुस्तहिक़ हज़रात के लिए 6th PHASE 2025-26 ।
अगर आप ज़कात के मुस्तहिक़ हैं और ज़कात की रक़म से कोई कारोबार करना या तालीम हासिल करना चाहते हैं, तो आप फॉर्म भर सकते हैं।
📌 हमारी नीयत और सोच
"हम मदद ऐसे देना चाहते हैं कि कल को लोग किसी के आगे हाथ न फैलाएँ,
बल्कि खुद कमाएँ, अपने पैरों पर खड़े हों, और ज़िंदगी इज़्ज़त से गुज़ारें।"
ज़कात की रक़म निचे दिए गए मदों में दी जाएगी :-
1.हलाल रोज़गार करने के लिए मुनासिब रक़म ।
2. वह स्टूडेंट्स जिन्होंने 10वीं या 12वीं में 85% से ज़्यादा मार्क्स हासिल किये हैं और अब आगे पढ़ाई करना चाहते हैं।
3. सनद याफ्ता मदरसों के तालीब-ए-इल्म हाफिज़ , आलिम या मुफ़्ती, जो अब आगे कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं।
4. जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए नशा मुक्ति केंद्र का खर्च ।
5. जो बेगुनाह कैदी जेल में बंद हैं, उनकी रिहाई के लिए मदद |
नोट :-
1. ज़कात की रक़म सिर्फ जयपुर में रहने वालों को ही दी जाएगी।
2. ज़कात की रक़म सिर्फ ऊपर दिए गये मदों के लिए ही दी जाएगी
3. बराए मेहरबानी, ज़कात के मुस्तहिक़ लोगों तक इसकी जानकारी दें या हमसे राब्ता करवाएं।
4. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15/01/2026
इस्लामिक सेंटर, आदर्श नगर, जयपुर
Contact no. +918000438456
For Registration link -:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScocKgXT0-0XIekQfWxLapKlp2azVztcYFE69CuWoZxxwo3DA/viewform

ज़कात  सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट  की जानिब से 5th Phase 2025-26 का  चेक तक्सीम प्रोग्राम ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट चेय...
31/12/2025

ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट की जानिब से 5th Phase 2025-26 का चेक तक्सीम प्रोग्राम
ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट चेयरमैन शब्बीर खान , जनरल सेक्रेटरी नईम रब्बानी , ज़कात सेंटर जयपुर टीम के मेम्बर मौलाना फरमान नदवी , मुहम्मद इमरान , फहद सरवाना की मौजूदगी में मुकम्मल हुआ |
📌 ज़कात सेंटर जयपुर यूनिट की तरफ़ से अलग–अलग तरह की मदद -:
इस बार 5th PHASE (2025-26) में ज़कात सेंटर जयपुर यूनिट ने लोगों की हालत और ज़रूरत को देखते हुए अलग-अलग कामों के लिए मदद पहुँचाई, ताकि हर व्यक्ति अपने हुनर के हिसाब से रोज़गार शुरू कर सके और घर चला सके।
हमारी तरफ़ से मिलने वाली मदद में शामिल हैं-:
(1)👩‍🧵 महिलाओं / लड़कियों के लिए
सिलाई मशीन देकर उनका घर पर सिलाई का काम शुरू करवाना
जुग्गी मशीन (औद्योगिक सिलाई मशीन) देकर तेज़ प्रोडक्शन वाले कपड़ों का काम
चूड़ी/बैंगल्स का काम शुरू करने में सपोर्ट, ताकि घर बैठे कमाई हो सके
(2)🚹 पुरुषों / युवाओं के लिए
ई-रिक्शा लोडिंग सहयोग ताकि रोज़ाना की आमदनी का ज़रिया बने
किराना दुकान के लिए सामान देकर दुकान शुरू करवाना
सब्ज़ी / फल की रेहड़ी के लिए सामान देना
ज्वेलरी/गहनों की मरम्मत का काम शुरू करने के लिए सामान और टूल्स
लेडीज कपड़े बेचने के लिए मदद की गई
दस्तकारी / हुनर वाले काम (जैसे बढ़ईगीरी, वेल्डिंग, पेंटिंग वगैरह) के लिए ज़रूरी औज़ार देना
(3)🎓 तालीम / पढ़ाई की मदद
✓ जो स्टूडेंट्स NEET की तैयारी कर रहे हैं उनको मदद की गई |
✓ जो स्टूडेंट्स डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करना चाहते हैं उनकी मदद की गई |
ताकि स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई बिना रुके जारी रख सकें|
📌 हमारी नीयत और सोच
"हम मदद ऐसे देना चाहते हैं कि कल को लोग किसी के आगे हाथ न फैलाएँ,
बल्कि खुद कमाएँ, अपने पैरों पर खड़े हों, और ज़िंदगी इज़्ज़त से गुज़ारें।"
✔ हर मदद पूरी जाँच और दस्तावेज़ के बाद ही करते हैं
✔ ज़कात शरई उसूलों के मुताबिक़ तक़सीम की गई

सेंटर की जानिब से 26/12/2025 5th phase 2025-26 में
12 लोगों की मदद की गई , जिनमें 9 लोगों को खुद का रोज़गार शुरू करने के लिए व 3 लोगो को तालीम के लिए मदद की गई |
प्रोग्राम में सेंटर की जानिब से 497690/- के चेक तक्सीम किए गए |
Team - ZAKAT CENTER INDIA,JAIPUR UNIT

ZAKAT CENTER INDIAJaipur Unit3rd  PHASE ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, की जानिब से ज़कात के मुस्तहिक़ हज़रात के लिए 3 ...
23/06/2025

ZAKAT CENTER INDIA
Jaipur Unit
3rd PHASE

ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, की जानिब से ज़कात के मुस्तहिक़ हज़रात के लिए 3 rd PHASE 2025-26 ।

अगर आप ज़कात के मुस्तहिक़ हैं और ज़कात की रक़म से कोई कारोबार करना या तालीम हासिल करना चाहते हैं, तो आप फॉर्म भर सकते हैं।

ज़कात की रक़म निचे दिए गए मदों में दी जाएगी :-
1.हलाल रोज़गार करने के लिए मुनासिब रक़म ।
2. वह स्टूडेंट्स जिन्होंने 10वीं या 12वीं में 85% से ज़्यादा मार्क्स हासिल किये हैं और अब आगे पढ़ाई करना चाहते हैं।
3. सनद याफ्ता मदरसों के तालीब-ए-इल्म हाफिज़ , आलिम या मुफ़्ती, जो अब आगे कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं।
4. जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए नशा मुक्ति केंद्र का खर्च ।
5. जो बेगुनाह कैदी जेल में बंद हैं, उनकी रिहाई के लिए मदद |

नोट :
1. ज़कात की रक़म सिर्फ जयपुर में रहने वालों को ही दी जाएगी।
2. ज़कात की रक़म सिर्फ ऊपर दिए गये मदों के लिए ही दी जाएगी
3. बराए मेहरबानी, ज़कात के मुस्तहिक़ लोगों तक इसकी जानकारी दें या हमसे राब्ता करवाएं।

ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, प्लॉट न. 5, संसार चंद्र रोड, जयपुर

ज़कात  सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट  की ओर से 2nd Phase 2025-26 का  चेक तक्सीम प्रोग्राम मुकम्मल हुआ अल्हम्दुलिल्लाह, इस प्रो...
04/06/2025

ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट की ओर से 2nd Phase 2025-26 का चेक तक्सीम प्रोग्राम मुकम्मल हुआ अल्हम्दुलिल्लाह, इस प्रोग्राम में ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट चेयरमैन शब्बीर खान , वाइस चेयरमैन यू. डी. खान ,जनरल सेक्रेटरी नईम रब्बानी ,मौलाना फ़रमान नदवी , दानिश अख़्तर, मुहम्मद इमरान , मुहम्मद शहज़ाद,की मौजूदगी में मुकम्मल हुआ |

ज़कात सेंटर मजबूर नहीं , मज़बूत उम्मत - खुद कफ़ील उम्मत के ख़्वाब को हक़ीक़त बनाने के लिए काम कर रही है |

वाइस चेयरमैन यू. डी. खान ने कहा हम ज़कात सेंटर की जानिब से एक मजबूर नहीं मजबूत उम्मत बनाना चाहते हैं , आज ज़कात के मुस्तहिक़ लोगो में ज़कात तक्सीम की जा रही हैं हम ये उम्मीद करते हैं कि ये भी इस रकम से रोज़गार करके ज़कात देने वाले बनेगें ,
जनरल सेक्रेटरी नईम रब्बानी ने बताया कि सेंटर की जानिब से 2nd phase 2/6/025 में 11 लोगों की मदद की गई , जिनमें 6 लोगों को खुद का रोज़गार शुरू करने व 3 स्टूडेंट्स को फीस की अदायगी व 2 पेशेंट्स को नशा मुक्ति केंद्र में ऐडमिट करवाया |
प्रोग्राम में सेंटर की जानिब से 596935/- के चेक तक्सीम किए गए |
Team - ZAKAT CENTER INDIA,JAIPUR UNIT
Report by -: Cordinater
ABU BAKAR NADWI

السلام علیکم ورحمۃ اللہ وبرکاتہ जैसा कि आपको मालूम है कि ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, अल्हम्दुलिल्लाह रोजगार, तालीम,न...
13/05/2025

السلام علیکم ورحمۃ اللہ وبرکاتہ
जैसा कि आपको मालूम है कि ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, अल्हम्दुलिल्लाह रोजगार, तालीम,नशा, और बेगुनाह कैदियों की रिहाई के मदद लिए पिछले कई सालों से काम कर रही है,
इसी तरह तालीम के मैदान में ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट ,जो स्टूडेंट्स ज़कात के मुस्तहिक हैं , उन स्टूडेंट्स के लिये एक स्किल डेवलपमेंट ट्रैनिंग कॉर्स कराने जा रहे है,

ट्रेनिंग में आप सीख सकतें है-:
(1) Computer operator Job with RSCIT

(2)Tally GST Professional Accounting Training Course
(3)Digital Marketing Courses
(4) English spoken

आप जिम्मेदारान हजरात से गुजारिश की जाती है कि आपके इलाके में जो स्टूडेंट जकात के मुस्तहक़ीन हैं वह यह कोर्सेज करना चाहते हैं उनके ट्रेनिंग की फीस center की जानिब से अदा की जाएगी उन स्टूडेंट्स की तस्दीक अगर आप कर दें तो आगे के कार्रवाई के लिए हमसे राब्ता करवा दे ,
ZAKAT CENTER INDIA JAIPUR UNIT
ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, प्लॉट न. 5, संसार चंद्र रोड, जयपुर 8619369305

जो स्टूडेंट्स कोर्सेज करना चाहते हैं, और ज़कात के मुस्तहीक हैं, QR code दिया गया है उसमें गूगल फॉर्म को मुकम्मल भरे|

ZAKAT CENTER INDIAJaipur Unit2nd PHASE 2025-26ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, की जानिब से ज़कात के मुस्तहिक़ हज़रात के ...
02/05/2025

ZAKAT CENTER INDIA
Jaipur Unit
2nd PHASE
2025-26
ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, की जानिब से ज़कात के मुस्तहिक़ हज़रात के लिए 2nd PHASE 2025-26 ।

अगर आप ज़कात के मुस्तहिक़ हैं और ज़कात की रक़म से कोई कारोबार करना या तालीम हासिल करना चाहते हैं, तो आप फॉर्म भर सकते हैं।

ज़कात की रक़म निचे दिए गए मदों में दी जाएगी :-
1.हलाल रोज़गार करने के लिए मुनासिब रक़म ।
2. वह स्टूडेंट्स जिन्होंने 10वीं या 12वीं में 90% से ज़्यादा मार्क्स हासिल किये हैं और अब आगे पढ़ाई करना चाहते हैं।
3. सनद याफ्ता मदरसों के तालीब-ए-इल्म हाफिज़ , आलिम या मुफ़्ती, जो अब आगे कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं।
4. जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए नशा मुक्ति केंद्र का खर्च ।
5. जो बेगुनाह कैदी जेल में बंद हैं, उनकी रिहाई के लिए मदद |

नोट :
1. ज़कात की रक़म सिर्फ जयपुर में रहने वालों को ही दी जाएगी।
2. ज़कात की रक़म सिर्फ ऊपर दिए गये मदों के लिए ही दी जाएगी
3. बराए मेहरबानी, ज़कात के मुस्तहिक़ लोगों तक इसकी जानकारी दें या हमसे राब्ता करवाएं।

ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर यूनिट, प्लॉट न. 5, संसार चंद्र रोड, जयपुर

ज़कात  सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट  की ओर से 1st Phase 2025-26 का  चेक तक्सीम प्रोग्राम मुकम्मल हुआ अल्हम्दुलिल्लाह, इस प्रो...
01/05/2025

ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट की ओर से 1st Phase 2025-26 का चेक तक्सीम प्रोग्राम मुकम्मल हुआ अल्हम्दुलिल्लाह, इस प्रोग्राम में ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट वाइस चेयरमैन यू. डी. खान,जनरल सेक्रेटरी नईम रब्बानी मौलाना फ़रमान नदवी,रफ़ीक़ कुरैशी, दानिश अख़्तर, मुहम्मद इमरान , मुहम्मद शहज़ाद,की मौजूदगी में मुकम्मल हुआ |

ज़कात सेंटर मजबूर नहीं , मज़बूत उम्मत - खुद कफ़ील उम्मत के ख़्वाब को हक़ीक़त बनाने के लिए काम कर रही है |
वाइस चेयरमैन यू. डी. खान साहब ने कहा हम ज़कात सेंटर की जानिब से एक मजबूर नहीं मजबूत उम्मत बनाना चाहते हैं , आज ज़कात के मुस्तहिक़ लोगो में ज़कात तक्सीम की जा रही हैं हम ये उम्मीद करते हैं कि ये भी इस रकम से रोज़गार करके ज़कात देने वाले बनेगें
जनरल सेक्रेटरी नईम रब्बानी ने बताया कि सेंटर की जानिब से 1st phase 28/4/025 में 5 लोगों को खुद का रोज़गार शुरू करने के लिए चेक दिए गए
व एक नौजवान को नशा मुक्ति केंद्र में एडमिट कराया गया
प्रोग्राम में सेंटर की जानिब से 4,06,700/- के चेक तक्सीम किए गए |

Team - ZAKAT CENTER INDIA,JAIPUR UNIT
Report by -: Cordinater
ABU BAKAR NADWI

ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर चैप्टर की ओर से 5वें मरहले का चेक तक़सीम प्रोग्राम मुकम्मलज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट का 5वां...
29/03/2025

ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर चैप्टर की ओर से 5वें मरहले का चेक तक़सीम प्रोग्राम मुकम्मल

ज़कात सेंटर इंडिया जयपुर यूनिट का 5वां मरहला चेक तक़सीम प्रोग्राम वाइस चेयरमैन यू.डी. खान, जनरल सेक्रेटरी नईम रब्बानी, हुमायूं कबीर, दानिश अख़्तर, इक़बाल खान, मुहम्मद इमरान, C.A. इफ्तिख़ार अहमद, और मुहम्मद शहज़ाद की मौजूदगी में मुकम्मल हुआ।

ज़कात सेंटर मजबूर नहीं, मज़बूत उम्मत – ख़ुदकफ़ील उम्मत के ख़्वाब को हक़ीक़त बनाने के लिए काम कर रही है। जनरल सेक्रेटरी नईम रब्बानी ने बताया कि सेंटर की जानिब से 5वें मरहले में 7 लोगों को ख़ुद का रोज़गार शुरू करने के लिए ₹4,44,875 के चेक दिए गए।

✅ 1 खातून को लेडीज़ कपड़ों के काम के लिए
✅ 1 नौजवान को किराना के काम के लिए
✅ 1 नौजवान को वेल्डिंग के काम के लिए
✅ 1 नौजवान को ट्यूब-टायर के काम के लिए
✅ 1 नौजवान को कॉस्मेटिक्स के काम के लिए
✅ 1 नौजवान को ज्वेलरी की मशीन के लिए
✅ 1 नौजवान को लोडिंग ई-रिक्शा के लिए चेक दिए गए।

इस तरह 2024-25 में अब तक ₹27,71,598 की मदद ज़रूरतमंद हज़रात तक पहुंचाई जा चुकी है।

Team - Zakat Center India Jaipur

11/03/2025

*अस्सलामु अलेकुम 🫡*
अपनी ज़क़ात सही तहकीक के साथ सही हाथों में दें ताकि उम्मत का मुस्तक़बिल मजबूर से मजबूत और बेहतर से बेहतरीन बन सके।✊🏼
*जज़ाकल्लाह खैर 🤲🏽*
*Zakat Center India-JAIPUR UNIT*

      आपका इस महीने में active होना 11 महीने आपके भाई बहनों की ज़िन्दगी में बदलाव लाने का ज़रिया बनेगा इंशाअल्लाह आप ख़ुद भ...
08/03/2025








आपका इस महीने में active होना 11 महीने आपके भाई बहनों की ज़िन्दगी में बदलाव लाने का ज़रिया बनेगा इंशाअल्लाह
आप ख़ुद भी खुश दिली से ज़कात अदा कीजिये और अपने दोस्तों रिश्तेदारों तक इस message को पहुंचाइये

Zakat Distribution 5th Phase of Zakat Center India Jaipur Unit ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर की जानिब से ज़कात के मुस्तहिक़ हज़...
06/03/2025

Zakat Distribution
5th Phase of Zakat Center India Jaipur Unit

ज़कात सेंटर इंडिया, जयपुर की जानिब से ज़कात के मुस्तहिक़ हज़रात के लिए पेशकश :
1. रोज़गार: हलाल रोज़गार करने के लिए मुनासिब रक़म
2. तालीम : सरकारी कालेजों में प्रोफेशनल कोर्सेज़ के लिए फीस
3. नशा मुक्ति : जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं उनके लिए नशा मुक्ति केंद्र का ख़र्च
4. बेक़सूर बेगुनाह क़ैदीयों की इमदाद के लिए

Education
1. 10th,12th क्लास में 90% से ज़्यादा नम्बर लाने वाले ज़रूरतमंद students को coaching करने लिए
2. RUHS के ज़रिये होने वाले exam की तैयारी के लिए कोचिंग करवाई जायेगी
3. सनद याफ्ता मदरसों के तालीब इल्म हाफिज़ /आलिम/मुफ़्ती प्रोफेशनल कोर्सेज करना चाहते है तो उनको ओपन स्कूल बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं पास करने की फ़ीस,प्रोफेशनल कोर्स की कोचिंग की
4. फ़ीस तथा सरकारी कॉलेज की 3/4 साल की फ़ीस का भुगतान
5. अगर हाफिज़ / आलिम/मुफ़्ती मेडिकल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, उनको शाहीन संस्थान जयपुर से कोचिंग का भुगतान ज़क़ात फण्ड से किया जायेगा।
नोट -
ज़कात सिर्फ़ जयपुर के रहने वालों के लिए है।
बराए मेहरबानी ज़कात के मुस्तहिक़ हज़रात राब्ता करें या करवाएं।
ज़कात सिर्फ़ ऊपर दिए गए मद में ही दी जायेगी।
google form बार कोड में है, इसे भरना ज़रूरी है

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zakat Center India-JAIPUR UNIT posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share