22/01/2023
बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं. उन पर आरोप है कि वे दिव्य दरबार जैसे कार्यक्रमों के जरिए अंधविश्वास फैला रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा ये कहना बंद होना चाहिए कि विश्वास और अंधविश्वास क्या है. भारत में चादर चढ़ाना श्रद्धा है लेकिन अर्जी का नारियल बांधना अंधविश्वास है. भारत में कैंडल जलाना श्रद्धा है लेकिन बागेश्वर धाम में अर्जी लगाना अंधविश्वास है.