31/08/2026
रामकृष्ण मिशन, जयपुर द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेद पाठ से हुई, जिसे विवेकानंद बाल संघ की बालिकाओं हॉमिक्षका एवं तेजस ने प्रस्तुत किया।
स्वामी विनिर्मुक्तानन्द जी ने "स्वस्थ मन, स्वस्थ तन" विषय पर मार्गदर्शन दिया तथा योगाचार्य श्री अनिल सैनी जी ने सभी को उपयोगी आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
लगभग 30 साथियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#राष्ट्रीयखेलदिवस #योगशिविर #रामकृष्णमिशन #जयपुर #मेजरध्यानचंद