Shri Shwet Siddhi Vinayak Mandir

Shri Shwet Siddhi Vinayak Mandir यहाँ श्री सिद्धि विनायक गणपति का सिंदूर रहित विग्रह है |

ऋषि गालव और प्यहारी जी महाराज की तपस्थली गलता तीर्थ क्षेत्र से जयपुर शहर की ओर जाने वाले गलता रोड पर स्थित आध्यात्मिक शांति से परिपूर्ण तत्कालीन जयपुर के संस्थापक स्वाइ जयसिंह के वंशज महाराज सवाई रामसिंह जी के आराध्य श्री सिद्धि विनायक गणपति का सिंदूर रहित विग्रह भक्तो का मनोरथ पूर्ण करने के साथ मनोवांछित कार्य की सिद्धि प्रदान किए जाने के लिए सर्वविदित एवं सुविख्यात है |

श्री सिद्धि विनायक के आग

्रह मे सर्प की आकृति से युक्त जनेऊ, भुजबंध तथा गजमुकता चिन्हित सूंड, इनके श्वेत वर्ण की आभा में जहा चार चाँद लगाते है वही बुधवार एवं 'पुष्य' नक्षण में किया जाने वाला विशेष अर्चन व श्रंगार भक्तो को बरबस ही अपनी ओर खींच लेता है| मंदिर मे वेद मंत्रो, द्वारा बुधवार को दुघ्धाभिषेक, अधिक मास मे भागवत कथा, गणेश चतुर्थी महोत्सव, हवन शांति, भोग, प्रसादी आदि अनेक आयोजन यहां के सगुण भक्ति के अपार वैभव के परिचायक है | नीचे निर्गुणी महाराज की समाधि तो मंदिर प्रागण में भगवान राधा गोविंद जी उर्फ गोपाल जी एवं चित्रगुप्त जी महाराज का पावन दर्शन इसकी प्राचीनता एवं महत्व को रेखांकित करते है| मंदिर प्रागण के आगे भोमिया जी का स्थान इसके तांत्रिक पुजा के क्षेत्र होने का प्रमाण है तो, गजदंत हाथियो की पुजा से भक्तो के व्यापार एवं अन्य मनोकामनऔ की पूर्ति होना इसके उत्तम आराधना भाव भूमि को स्पष्ट करता है|

Address

Surajpol Bazar Road, Hida Ki Mori, Laxmi Narayan Puri
Jaipur
302003

Opening Hours

Monday 5am - 11pm
Tuesday 5am - 11pm
Wednesday 5am - 11pm
Thursday 5am - 11pm
Friday 5am - 11pm
Saturday 5am - 11pm
Sunday 5am - 11pm

Telephone

+919982510006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Shwet Siddhi Vinayak Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Shwet Siddhi Vinayak Mandir:

Share

Category