08/05/2017
आजकल फेसबुक , व्हात्सप्प , अखबार से ज्योतिष के क्षेत्र में ऐसे ऐसे महानुभवों के बारे में जानने को मिल रहा है जिनके पास पता नहीं कोनसा जादुई चिराग हाथ लग गया. जो महीने भर में ही नोकरी लगा देना, बिजनिस का टर्नओवर लाख से करोडो में पंहुचा देना, विवाह करवा देना आदि का दावा रहे है. ग्रह दशा, कर्मफल को बदल देना तो जैसे उनके बांये हाथ का खेल है. शायद वे ही ब्रह्मा या यूँ कहे भैमाता [ राजस्थानि में भाग्य देवी ] का अवतार है. परन्तु सच कहे तो उनके यहाँ खुद ‘ घर का पूत कंवारा डोले, पाडोसी का फेरा वाली ‘ बात है. ऋषियों शास्त्रकारो से पता नहीं ये जादुई चिराग कैसे छुपा रह गया.