30/12/2023
इस नए पुस्तक की बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
पवन विजय भैया की लेखनी सकारात्मकता से भरी रहने वाली है। उनकी नवीनतम कृति आपको आपके जड़ से, आपकी मिट्टी से जोड़ने वाली है। 'जोगी-बीर' आपके बरगद बनाते व्यक्तित्व को आपकी जड़ से जोड़े रहने वाली कृति है। ... गाँव की रक्षा कौन करता है? उसके लोग अगर कहीं भटक गए हैं तो उन्हें रास्ता कौन दिखाता है? लोगों को उनके आचरण से बांध कर कौन रखता है? ... गाँव के सबसे ऊंचे ढीह पर विराजमान वह शक्ति जो हर ग्रामवासी के लिए कल्याणकारी है, जो उन्हे एक भावसूत में बांध ले है वही जोगी बीर है। यह पुस्तक बदलते गाँव परिवार समाज के उन्ही भावसूतों को पिरोने का एक प्रयास है।
पुस्तक प्री-बुकिंग तैयार है। आप अपनी प्रति शीघ्र ही बुक कीजिए। लिंक - https://www.amazon.in/dp/9395518782?ref=myi_title_dp