Shri Riddhi Siddhi Vinayak Ganesh Mandir

Shri Riddhi Siddhi Vinayak Ganesh Mandir ये मन्दिर गुलाबी नगरी ( जयपुर शहर) के जौहरी बाज़ार, के. जी. बी. का रास्ता पहले चौराहे पे स्थित है,

-: मंगल मूर्ति व मन्दिर का रूप सौन्दर्य :-


पश्चिमाभिमुख' श्वेतवर्ण संगमरमर निर्मित श्री गणेश जी का अद्भुत रूप सौन्दर्य स्वतै : दर्शकों के अन्त:करण को भाव-विभोर कर अलौकिक आनन्द प्रदान करता है I चतुर्भुज गणेश जी क्रमशः फरसा , कुश , माल्य एवं मोदक धारण किये हुये, तत्काल वर देने वाले प्रतीत होते हैं I पूर्ण श्रध्दा -भाव से प्रतिदिन का दिव्य सिंगार, रत्न- जड़ित दैदीप्यमान मुकुट , विविध रंगों के बहुम

ूल्य मोतियों की सुंदर माला और अनेक आभूषणों से अलंकृत शिवसुत गजानन्द के नयनाभिराम दर्शन अपने आप में सर्वमंगलकारी हैं I गर्भग्रह की प्राचीरों पर चित्रित अनोखी चित्रकारी सतयुग, त्रेता व्, द्वापर व कलयुग के अवतारों से साक्षात् कराती हैं I पश्चिमाभिमुखी भवन के बायीं ओर दिव्य मनोकामनापूर्ण भगवान शिव निज परिवार के साथ विराजमान है , जहाँ माँ पार्वती का अति मोहक विग्रह अपने आप में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र हैं I वार्षिक उत्सवों पर विभिन्न प्रकार के आयोजन जिनमें गणेश चतुर्थी , अन्नकूट , पोषबड़ा , छप्पनभोग आदि पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न करायें जाते रहें हैं I विशेष गौरव की बात है कि यह है की पंडित श्री हरि देव जी की पंद्रहवीं पीढ़ी अनवरत् रूप से पूर्ण अनुशासन, शुद्धता और निष्काम भाव से पूजा- अर्चना की परम्परा का निर्वहन कर रही हैं I

Address

4318, Shri Siddhi Ganesh Mandir, K. G. B. KA RASTA, JOHARI BAZAR
Jaipur
302003

Opening Hours

Monday 6am - 12pm
4:35pm - 8:35pm
Tuesday 6am - 12pm
4:35pm - 8:35pm
Wednesday 6am - 12pm
4:35pm - 9pm
Thursday 6am - 12pm
4:35pm - 8:35pm
Friday 6am - 12pm
4:35pm - 8:35pm
Saturday 6am - 12pm
4:35pm - 8:35pm
Sunday 6am - 12pm
4:35pm - 8:35pm

Telephone

01412577832

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Riddhi Siddhi Vinayak Ganesh Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category