Raja Mansingh Amer Foundation

Raja Mansingh Amer Foundation किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करे
ऑफिशियल नंबर:–☎️9667906204
(2)

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन के तत्वाधान में 9 जून मंगलवार को राजपूत छात्रावास,दौसा में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि का आयोजन ...
01/06/2026

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन के तत्वाधान में
9 जून मंगलवार को राजपूत छात्रावास,दौसा में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि का आयोजन एवं गौमाता संरक्षण के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा अतः सभी गौभक्त ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति दर्ज कराए।

🙏🚩🐂जय सनातन जय गौमाता 🐂🚩🙏

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन

#राजा_मानसिंह_आमेर_फाउंडेशन #ज्ञापन #एकता #सनातन_धर्म_रक्षक #राजा_मानसिंह #गौमाता

01/06/2026

कल 31 मई को समस्त पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग संपन्न हुई जिसमें
6 जुलाई को आने वाली राजा मानसिंह आमेर की पुण्यतिथि के अवसर पर
*5 जुलाई को जयपुर, राजस्थान में स्मृति समारोह के रूप में पुण्यतिथि का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।*

क्योंकि 5 जुलाई को रविवार है तो सभी लगभग फ्री रहेंगे और बाहर से भी लोग आयोजन में सम्मिलित हो सकते है।

जल्द आयोजन का स्थान ओर समय डिसाइड कर व्हाट्सअप ग्रुप ओर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

धन्यवाद
राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन

🔸"महापुरुष किसी जाति के नहीं, मानवता की धरोहर होते हैं।"🔸अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चाओं में हम देखते हैं कि लोग ...
26/05/2026

🔸"महापुरुष किसी जाति के नहीं, मानवता की धरोहर होते हैं।"🔸

अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चाओं में हम देखते हैं कि लोग एक दूसरे समाजों या उनके महापुरुषों पर अनर्गल टिप्पणी करने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ करते हैं। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि ऐसा करना वास्तव में क्या दर्शाता है.?

दूसरे समाज पर उंगली उठाने या किसी महापुरुष के प्रति गलत टिप्पणी करने से अच्छा है कि हम अपने स्वयं के गौरवशाली इतिहास को खंगालें। हमारे अपने महापुरुषों का जीवन त्याग, शौर्य और ज्ञान की अमूल्य गाथा है। जब हम अपने इतिहास को सही तथ्यों और प्रमाणों के साथ समाज के सामने लाते हैं, तो वह समाज ही नहीं, बल्कि पूरा राष्ट्र उनका सम्मान करता है।

🔸याद रखिए:
आत्म-ज्ञान ही शक्ति है: जब आपको अपने समाज और महापुरुषों के वास्तविक इतिहास की जानकारी होती है, तो आप विवादों में नहीं, बल्कि विकास में विश्वास रखते हैं।
नकारात्मकता का त्याग करें: किसी दूसरे समाज को गलत साबित करने में समय बर्बाद करना यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं हमें अपने स्वयं के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं है या हमारे भीतर आत्मविश्वास की कमी है।

सम्मान का विस्तार: महापुरुषों का सम्मान उनकी जाति देखकर नहीं, बल्कि उनके कृतित्व और मानवता के प्रति उनके योगदान को देखकर किया जाता है। एक सच्चा जागरूक व्यक्ति वही है जो अपने इतिहास का सम्मान करते हुए दूसरों के प्रति भी मर्यादित दृष्टिकोण रखे।

आइए, अपनी ऊर्जा को विवादों में नहीं, बल्कि अपने महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने में लगाएँ। अपने गौरव को इतना ऊँचा उठाएँ कि दूसरों को नीचा दिखाने की आवश्यकता ही न पड़े।
"विवाद नहीं, विचार बनिए। अपनी संस्कृति को जानिए और उसका मान बढ़ाइए।"

एक सच्चा सनातनी या 'धर्म रक्षक' वही है जो अपने आचरण से प्रेम, सम्मान और ज्ञान का संदेश दे, न कि विवादों में उलझे।

इस सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े ओर सहयोग करे।

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन (9667906204)

✍️ आनंद बांकावत सवाईपुरा (संस्थापक)
राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन

#सनातन_धर्म_रक्षक #गौरवशाली_इतिहास #राजा_मानसिंह_आमेर_फाउंडेशन #महापुरुष #सनातन_धर्मरक्षक_राजा_मानसिंह_आमेर #आत्मसम्मान #सकारात्मकता #राजा_मानसिंह #एकता #भारतीयसंस्कृति

आभार मीडिया 🙏  #स्थापना_दिवस सनातन धर्म रक्षक राजा मानसिंह आमेर 🚩🙏 #राजा_मानसिंह_आमेर_फाउंडेशन    #सनातन_धर्मरक्षक_राजा_...
17/05/2026

आभार मीडिया 🙏 #स्थापना_दिवस
सनातन धर्म रक्षक राजा मानसिंह आमेर 🚩🙏

#राजा_मानसिंह_आमेर_फाउंडेशन #सनातन_धर्मरक्षक_राजा_मानसिंह_आमेर #सनातन_धर्मरक्षक #राजा_मानसिंह #सनातन

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं  #स्थापना_दिवस  #राजा_मानसिंह_आमेर_फा...
16/05/2026

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

#स्थापना_दिवस #राजा_मानसिंह_आमेर_फाउंडेशन #राजा_मानसिंह #सनातन_धर्मरक्षक_राजा_मानसिंह_आमेर #सनातन_धर्मरक्षक #सनातन #शुभकामनाएं

नियुक्ति:–प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान हमें अत्यंत हर्ष और गौरव के साथ सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ▫️ श्रीमान भा...
19/04/2026

नियुक्ति:–प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान
हमें अत्यंत हर्ष और गौरव के साथ सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ▫️ श्रीमान भानु प्रताप सिंह जीरोता ▫️ आपके सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अनुकरणीय योगदान ओर आपकी संगठन के प्रति निष्ठा और आपके मजबूत नेतृत्व को देखते हुए आपको"राजस्थान प्रदेश" में ▫️ प्रदेश उपाध्यक्ष ▫️ पद पर 1 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाता है।
आपसे अपेक्षा है कि आप संगठन को एकजुट रखते हुए संस्था के प्रति सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन परिवार की तरफ से आपको उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.

बलराम सिंह चौहान
(राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष)
राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन

🚩 सनातन धर्म रक्षक राजा मानसिंह आमेर 🚩

#राजा_मानसिंह_आमेर_फाउंडेशन #सनातन_धर्मरक्षक_राजा_मानसिंह_आमेर #सनातन_धर्मरक्षक #राजा_मानसिंह #सनातन #शुभकामनाएं

नियुक्ति:–जिला अध्यक्ष, दौसा आज परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर दौसा जिला कार्यकारणी की गोष्ठी सभा में सार्वजनिक रूप से निर...
19/04/2026

नियुक्ति:–जिला अध्यक्ष, दौसा
आज परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर दौसा जिला कार्यकारणी की गोष्ठी सभा में सार्वजनिक रूप से निर्णय लेकर ओर संस्था के प्रति समर्पित भाव को देखकर
रविकांत शर्मा (राजा भैया) को 🔸दौसा जिला अध्यक्ष🔸
के रूप मे जिम्मेदारी दी गई।

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन परिवार की तरफ से आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ।

गजेंद्र सिंह राजावत(प्रदेश अध्यक्ष)
राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन

#राजा_मानसिंह_आमेर_फाउंडेशन #सनातन_धर्मरक्षक_राजा_मानसिंह_आमेर #राजा_मानसिंह #सनातन_धर्मरक्षक #शुभकामनाएं #सनातन

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन, दौसा कार्यकारणी द्वारा आज दौसा में परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती मनाई गई ओर द...
19/04/2026

राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन, दौसा कार्यकारणी द्वारा
आज दौसा में परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती मनाई गई ओर दौसा जिला कार्यकारणी की गोष्ठी सभा रखी गई जिसमें 16 मई स्थापना दिवस ओर आगे आने वाले संस्था के कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राजावत, जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह जीरोता, जिला संयोजक रविकांत शर्मा, संगठन मंत्री जितेश जैमन आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

🚩🙏जय परशुराम🙏🚩
सनातन धर्म रक्षक राजा मानसिंह आमेर 🙏 🚩

नियुक्ति:–प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश  आदरणीय श्री कमल कौशिक जी, मथुरा आपको " राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन,उत्तर प्रदेश  ...
18/04/2026

नियुक्ति:–प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश
आदरणीय श्री कमल कौशिक जी, मथुरा आपको
" राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन,उत्तर प्रदेश " के
🔸"प्रदेश अध्यक्ष "🔸 के रूप में नियुक्त किया गया।
हमें उम्मीद है कि आपकी नियुक्ति से इस संस्था को सही दिशा ओर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आपको राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

बलराम सिंह चौहान (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष)
राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन

#राजा_मानसिंह_आमेर_फाउंडेशन #सनातन_धर्मरक्षक_राजा_मानसिंह_आमेर
#राजा_मानसिंह
#सनातन #सनातन_धर्मरक्षक #शुभकामनाएं

नियुक्ति:–राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, उत्तर प्रदेश में इतिहास विभाग के निदेशक BD शुक्ला जी ...
18/04/2026

नियुक्ति:–राष्ट्रीय प्रवक्ता
डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, उत्तर प्रदेश में
इतिहास विभाग के निदेशक BD शुक्ला जी सर को आज सर्वसहमति से "राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन" में
🔸"राष्ट्रीय प्रवक्ता"🔸 के रूप में नियुक्त किया गया।
हमें उम्मीद है कि आपकी नियुक्ति इस संस्था को सही ओर नई दिशा प्रदान करेगी। तथा आपके मार्गदर्शन द्वारा सभी को इतिहास के प्रति जागरूकता ओर सही इतिहास की जानकारी प्राप्त होगी।

आपको राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

आनंद बांकावत सवाईपुरा ( संस्थापक)
राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन

#राजा_मानसिंह_आमेर_फाउंडेशन #सनातन_धर्मरक्षक_राजा_मानसिंह_आमेर #राजा_मानसिंह #सनातन #सनातन_धर्मरक्षक #शुभकामनाएं

Address

Jaipur

Telephone

+919667175447

Website

https://rajamansinghamer.in/donation_form.php, https://rajamansinghamer.in/users-apply-for

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raja Mansingh Amer Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share