International Kinnar Akhada

International Kinnar Akhada अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा

अनन्त विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

21/07/2026
कौआ कोयल की आवाज कोदबा सकता है..मगर खुद की आवाज मधुरनहीं बना सकता उसी तरहनिंदा करने वाला व्यक्ति सज्जनको बदनाम कर सकता ह...
09/07/2026

कौआ कोयल की आवाज को
दबा सकता है..
मगर खुद की आवाज मधुर
नहीं बना सकता उसी तरह
निंदा करने वाला व्यक्ति सज्जन
को बदनाम कर सकता है मगर
खुद सज्जन नहीं बन सकता।

गुजरात के कच्छ ज़िले के गोदरा तालुका मांडवी स्थित श्री अम्बेधाम शक्ति तीर्थ में आयोजित चार दिवसीय “संत मिलन धर्मचेतना दे...
09/05/2026

गुजरात के कच्छ ज़िले के गोदरा तालुका मांडवी स्थित श्री अम्बेधाम शक्ति तीर्थ में आयोजित चार दिवसीय “संत मिलन धर्मचेतना देव दर्शन यात्रा” के अंतर्गत पूज्य जगतगुरु गर्गाचार्य श्री श्री 1008 महेंद्रानंद गिरी महाराज जी के पावन संन्यास दिवस परमोत्सव एवं दिव्य समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अम्बे धाम में माता शक्ति की उपस्थिति और मंत्रोच्चार से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।सुरीली भजन संध्या ने भक्तों को ईश्वर के करीब पहुँचाया, जहाँ शब्द केवल माध्यम थे और भाव मुख्य थे।इस पावन अवसर पर पूज्य महाराज जी को संन्यास दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।
पूज्य महेंद्रानंद गिरी महाराज जी निरंतर सनातन धर्म, आध्यात्म, समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में समर्पित रहकर लाखों श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैला रहे हैं।
इस दिव्य कार्यक्रम में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणगिरी महाराज, महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरी महाराज,महामंडलेश्वर चेतना गिरी महाराज, महामंडलेश्वर अम्बिकानंद गिरी महाराज, जूना अखाड़े के उपाध्यक्ष इंद्रभारती महाराज, महंत गणेशपुरी महाराज, राजस्थान के कुंवर हरिश्चंद्र सिंह सहित देश-विदेश से पधारे हजारों संतों एवं भक्तों ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा पूज्य महाराज जी को शुभकामनाएँ दी ।
यह दिव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, संत परंपरा और धर्म चेतना का अद्भुत संगम रहा।
#सनातन_धर्म #संत_समागम #संन्यास_दिवस #धर्मचेतना #गुजरात कच्छ अम्बेधाम संत_परंपरा आध्यात्म पूजा_अर्चना भारत_संस्कृति किन्नर_अखाड़ा जूना_अखाड़ा सनातन_संस्कृति धर्म_यात्रा आशीर्वाद भक्ति साधु_संत भारत_की_आध्यात्मिक_धरोहर

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when International Kinnar Akhada posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share