Vishva Hindu Parishad - Jaipur Prant

Vishva Hindu Parishad - Jaipur Prant जय श्री राम

29/09/2025

सीकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

किसी भी विधर्मी को गरबा आयोजन में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हमारी बहन, बेटियों और माताओं की सुरक्षा सर्वप्रथम।

जय श्री राम 🚩🚩
जय माता की 🚩

धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के सेवक, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक, हिंदू ह्रदय सम्राट श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयं...
27/09/2025

धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के सेवक, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक, हिंदू ह्रदय सम्राट श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन ।
पूज्य अशोक जी का जीवन सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का अनुपम प्रतीक है।

बजरंग दल की नई पहल पूरे कस्बे में घर घर जाकर धार्मिक चित्र, पुस्तक, खण्डित मूर्ति का एकत्रीकरण कर विधिवत निस्तारण की योज...
24/09/2025

बजरंग दल की नई पहल पूरे कस्बे में घर घर जाकर धार्मिक चित्र, पुस्तक, खण्डित मूर्ति का एकत्रीकरण कर विधिवत निस्तारण की योजना।

09/09/2025

विश्व हिंदू परिषद ने किया अवैध धर्मांतरण रोकने वाले कानून का स्वागत।

विश्व हिंदू परिषद ने राजस्थान विधानसभा में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 के पारित होने का स्वागत किया है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय राजाराम जी भाईसाहब ने राज्य सरकार के इस कदम को देशहित में आवश्यक बताते हुए आभार जताया।

भाईसाहब ने यह भी कहा कि कठोर कानून के माध्यम से प्रदेश में छल, प्रलोभन, डरा धमकाकर, बहला फुसलाकर किए जा रहे अवैध धर्मांतरण को प्रभावी रूप से रोका जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण की गतिविधियां अलगाववाद को बढावा देती हैं, जो कि भारतीय एकता, अखण्डता एवं राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। साथ ही जबरन धर्मांतरण हिंदू समाज की बहन बेटियों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गया है। हाल ही में खैरथल में एक विवाहिता द्वारा धर्मांतरण की बजाय आत्महत्या का विकल्प चुनने की घटना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह जबरन धर्मांतरण की घटनाएं राजस्थान के विभिन्न जिलों जैसे अलवर, भरतपुर, खैरथल तिजारा, बांसवाडा, सिरोही, डुंगरपुर, दौसा, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, सलुम्बर आदि जिलों में बड़ी मात्रा में हो रहीं हैं। इनका मुख्य निशाना दलित तथा जनजातीय समुदाय रहता है। ऐसी गतिविधियां साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाडती हैं।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा इस कानून के सहयोग के लिए हेल्प लाइन नंबर 9024669328 भी जारी किया गया है।

ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 🚩🚩🚩

जयपुर। सितंबर 07,2025।  बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक माननीय नीरज दौनेरिया ने जयपुर प्रवास पर मीडिया बंधुओं से की बातचीत। नी...
07/09/2025

जयपुर। सितंबर 07,2025। बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक माननीय नीरज दौनेरिया ने जयपुर प्रवास पर मीडिया बंधुओं से की बातचीत। नीरज जी ने बताया कि युवाओं में तेजी से बढ़ती नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। इस चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान की योजना तय हुई है। इस विशेष अभियान को विहिप के युवा संगठन बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी प्रमुख रूप से आगे बढ़ाएँगे । इसके अंतर्गत प्रथम चरण में विद्यालयों, महाविद्यालयों और समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता कार्यक्रम, खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । बजरंग दल द्वारा साप्ताहिक बैठकों में यह भी तय किया जाएगा कि युवाओं में नशा मुक्ति अभियानों को प्रभावी बनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों, समूहों और शासन के साथ समन्वय कैसे बढ़ाया जाए ।

उन्होंने यह भी बताया कि देश के अधिकांश बड़े मंदिरों पर सरकार का नियंत्रण है । परिषद् का मानना है कि मंदिरों का प्रबंधन हिन्दू ही करें और उनका धन केवल हिंदू समाज के हित में ही व्यय होना चाहिए। आगामी बैठकों में इस विषय पर ठोस रणनीति बनायी जायेगी एवं आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्रियों एवं विधायकों से संवाद, जनजागरण अभियान, सम्मेलन और जनसभाएँ आयोजित की जाएंगी ।

साथ ही दौनेरिया ने स्पष्ट किया है कि हिंदू समाज की अस्मिता को बचाने के लिए *अवैध धर्मांतरण* रोकने का हमारा अभियान निरंतर जारी है। गतमाह की घटनाओं को देखते हुए बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी इस दिशा में देशभर में व्यापक जन-जागरण कर रहे हैं । गौरक्षा और कन्या सुरक्षा, परिषद् की प्राथमिकताओं में पहले से ही है।

04/09/2025

अलवर पुलिस की धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई दो को किया गिरफ्तार। 52 बच्चों का ईसाई मिशनरियों द्वारा चल रहा था रैकेट। अलवर पुलिस कप्तान सुधीर चौधरी ने ZEE Media से की बात।

01/09/2025

अवैध मतांतरण के खिलाफ विधानसभा में विधेयक लाने का विश्व हिन्दू परिषद की ओर से किया गया स्वागत
राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2025 लाने का विश्व हिन्दू परिषद की ओर से स्वागत किया गया है। परिषद के प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम का कहना है कि यह विधेयक जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों पर रोक लगाने वाला साबित होगा। पेश है हमारे संवाददाता मनीष कुमार शर्मा की खास बातचीत ।

विश्व हिन्दू परिषद् के 60 वर्ष।। 🚩🚩धर्मो रक्षति रक्षितः
16/08/2025

विश्व हिन्दू परिषद् के 60 वर्ष।। 🚩🚩

धर्मो रक्षति रक्षितः


संपूर्ण विश्व में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले और उसके हितों की रक्षा, हिंदू एकता, समरस समाज बनाने हेतु संघर्ष करने...
16/08/2025

संपूर्ण विश्व में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले और उसके हितों की रक्षा, हिंदू एकता, समरस समाज बनाने हेतु संघर्ष करने वाले संगठन विश्व हिंदू परिषद् के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।

14/08/2025

जानिए अखंड भारत की पूरी कहानी..


#अखंड_भारत_संकल्प_दिवस

भारत के प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वप्न अखंड भारत का संकल्प
14/08/2025

भारत के प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वप्न अखंड भारत का संकल्प

Address

Bharat Mata Mandir, Near Civil Lines
Jaipur
302001

Telephone

+919983111333

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishva Hindu Parishad - Jaipur Prant posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Vishva Hindu Parishad - Jaipur Prant:

Share

Category