19/05/2021
प्रख्यात शिल्पकार मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र श्राद्ध क्रम संपन्न।
-----------------------------------------------
प्रख्यात शिल्पकार मूर्तिकार का श्राद्ध के अवसर पर देश दुनिया मे उनका ब्राह्मण भोज हो रहा है। इसी क्रम में टेम्पल सिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा मीरा बिगहा मे श्राद्ध भोज का भी आयोजन किया गया जहां कोरोना को ध्यान में रखते हुए साधारण रूप से श्राद्ध का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ज्ञात हो कि प्रख्यात शिल्पकार मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र टेम्पल सिटी मीरा बिगहा मे भव्य मंदिर बनवा रहे थे और आधा दर्जन बार गाँव का दौरा कर चुके थे। यह मंदिर बनवाने के क्रम में 2018 मे राज्य सभा का सांसद प्रधानमंत्री के अनुसंशा पर राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा सदस्य बने, इसके पूर्व राष्ट्रपति द्वारा 1975 मे पद्मश्री ,2001 मे पद्म भूषण और 2013 मे पद्म विभूषण राष्ट्रपति से सम्मानित किए गए थे
बिहार के छोटे गाँव मीरा बीघा में खुदाई के क्रम में सैकड़ों हिन्दू संस्कृति के सैकड़ों मूर्तियां खुदाई में मिली थी। अब ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ चंद्रिका प्रसाद यादव के द्वारा इस कार्य को आगे बढ़ाने का भागीरथ प्रयास किया गया है। बिना चंदा का 10 एकड़ फैले भूभाग को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से एवं पटना हाई कोर्ट के निर्देशों पर 1800 वर्ष पुराने पाल वंश के समय का हिन्दू संस्कृति के मूर्तियों को सुसज्जित एवं इस स्थल को पर्यटन स्थाल बनाने का संकल्प लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
इस कार्य को 1995 में प्रारंभ किया गया।
प्रो यादव ने इस स्थल को विकसित करने के लिए वर्तमान प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भी मिलकर आग्रह किया था, तब प्रधानमंत्री ने देश के बड़े शिल्पकार मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र को निर्देश दिया था मीरा बिगहा टेम्पल सिटी में बड़े मंदिर का निर्माण करे। उस समय रघुनाथ महापात्र राज्यसभा सदस्य नहीं थे और लेकिन मंदिर में काम करने का वचन दिया था और मीरा बिगहा में अनोखे मंदिर का कार्य प्रारंभ किया।
प्रधान मंत्री ने इस मंदिर के शुरू होने के बाद प्रख्यात शिल्पकार मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र को राज्यसभा का संसद बनाया।
ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक हिन्दू संस्कृति के इकाई द्वारा रघुनाथ महापात्र का श्राद्ध संपन्न किया गया।
रघुनाथ महापात्र को शत शत नमन।
प्रो डॉ चंद्रिका प्रसाद यादव
अध्यक्ष
मीरा बिगहा डेवलपमेंट ट्रस्ट
जहानाबाद