14/09/2022
सब विश्वासियों को प्रभु यीशु मसीह की ओर से शांति बहुतायत से मिले।
आप सब से निवेदन है कि आज के समय में जितनी भी मसीह विरोधी गतिविधियां हमारे क्षेत्र में चल रही हैं, आप सब इसके लिए लगातार प्रार्थना करते रहें।
प्रभु का वचन कहता है कि
इफिसियों 6:10-12
[10]निदान, प्रभु में और उस की शक्ति के प्रभाव में बलवन्त बनो।
[11]परमेश्वर के सारे हथियार बान्ध लो; कि तुम शैतान की युक्तियों के साम्हने खड़े रह सको।
[12]क्योंकि हमारा यह मल्लयुद्ध, लोहू और मांस से नहीं, परन्तु प्रधानों से और अधिकारियों से, और इस संसार के अन्धकार के हाकिमों से, और उस दुष्टता की आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में हैं।""
ये अंतिम दिन चल रहें हैं, और प्रभु यीशु का आना कभी भी हो सकता है।
परन्तु जब तक वह ना आएं हम मसीहियों को बहुत से क्लेशों में से निकलना ज़रुरी है। इसलिए मैं आप से बार-बार बिनती करता हूँ कि संसार के लोगो के समान ना बने और ना ही उनकी संगति करें ,परन्तु सब सांसारिक लोगो में से और सांसारिक जीवन में से बाहर निकल आईये, और कलीसिया में प्रभु के साथ और पवित्र लोगो के साथ अपनी संगति को मज़बूत करें, और सभी पवित्र लोगो के लिए प्रार्थना करते रहें, ख़ास तौर पर पासबान लोगो के लिए और उनके परिवारों के लिए, ताकि प्रभु का वचन बेख़ौफ़ होकर सुनाया जा सके और सभी कलीसियाओं के लिए भी बोझ के साथ प्रार्थना करें।
प्रभु आपको आशीष बरकत दे।
Pr.Sunny John