श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट, जगदलपुर

  • Home
  • India
  • Jagdalpur
  • श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट, जगदलपुर

श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट, जगदलपुर Shri Jain Shwetambar Mandir Trust Jagdalpur

तप चक्रवर्ती प्रन्यास प्रवर परम पूज्य श्री वीरभद्र मुनि जी म.सा. की तपस्या निरंतर जारी हैं l आज आपके 135वाँ उपवास हैं l ...
15/05/2026

तप चक्रवर्ती प्रन्यास प्रवर परम पूज्य श्री वीरभद्र मुनि जी म.सा. की तपस्या निरंतर जारी हैं l आज आपके 135वाँ उपवास हैं l
आपको बारम्बार वंदना करते हुए आपके विहार व आपकी विराट तपस्या की साता पूछते हैं l 👏👏👏
आज परम पूज्य गणाधीश श्री विनय कुशल मुनि जी, श्री वीरभद्र मुनि जी आदि ठाणा धमतरी में विराजित हैं l आगे आपका विहार रायपुर की ओर होगा l

तपस्वी सम्राट प.पू. श्री वीरभद्र जी म.सा. के आज 104 उपवास,आपकी सुखसाता पूछते हैं, विधिपूर्वक वंदना 👏
14/04/2026

तपस्वी सम्राट प.पू. श्री वीरभद्र जी म.सा. के आज 104 उपवास,
आपकी सुखसाता पूछते हैं, विधिपूर्वक वंदना 👏

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव जगदलपुर में धूमधाम से मनाया गया l भव्य शोभायात्रा में श्री जैन श्वेताम्बर समाज व श्री ...
31/03/2026

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव जगदलपुर में धूमधाम से मनाया गया l भव्य शोभायात्रा में श्री जैन श्वेताम्बर समाज व श्री दिगंबर जैन समाज के धर्मावलंबी शामिल हुए l 👏👏👏

बस्तर के लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर हैं जब ऐसे परम तपस्वी गुरुवर बस्तर प्रवास पर हैं l संभाग के विभिन्न नगरों को पवित्र ...
30/03/2026

बस्तर के लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर हैं जब ऐसे परम तपस्वी गुरुवर बस्तर प्रवास पर हैं l संभाग के विभिन्न नगरों को पवित्र करते हुए 14 मार्च से आप जगदलपुर में विराजित हैं l
ऐसी कठिन तपस्या करने वाले साधक कई सौ सालों में अवतरित होते हैं l वर्तमान में परम पूज्य श्री विनय कुशल जी म.सा., श्री विराग मुनि जी आदि ठाणा 7 जगदलपुर में विराजित हैं l आपश्री क़ी शुभ निश्रा में नवपद ओली जी क़ी आराधना व भगवान महावीर जन्म कल्याणक के कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा के साथ सुसंपन्न हो रहे हैं l
आगामी जून माह में श्री विनय कुशल जी म.सा. को रायपुर में आचार्य पद से सुशोभित किया जायेगा, जिसकी तैयारियां छत्तीसगढ़ में जोर शोर से हो रही हैं l श्री विराग मुनि जी म.सा. के तपस्या में अग्रसर होने के दृढ भाव हैं l हम बारम्बार वंदन करते हुए आपकी तपस्या क़ी साता पूछते हैं l पूज्य गुरुवर इससे पूर्व 171, 121 व 65 उपवास क़ी तपस्या कर चुके हैं l आपका आशीर्वाद हमारी मोक्षयात्रा में सहायक बनें, यही भावना हैं l सादर वंदन 👏

परम उपकारी, प्रकट प्रभावी तृतीय दादागुरु श्री जिनकुशल सुरिश्वर जी के 693 वें स्वर्गरोहण दिवस पर कल फागन वद अमावस 17 फरवर...
18/02/2026

परम उपकारी, प्रकट प्रभावी तृतीय दादागुरु
श्री जिनकुशल सुरिश्वर जी के 693 वें स्वर्गरोहण दिवस पर कल फागन वद अमावस 17 फरवरी ‘26 को श्री जैन कुशल संगठन जगदलपुर द्वारा भव्य भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया l गुरुभक्तों को भक्ति के रंग में सरोबार करने धमतरी की बहनें सुश्री विधि निधि ललवानी विशेष आमंत्रित थीं l गुरुभक्तों ने कर्णप्रिय भजनों का खूब आनंद लिया और भक्ति सागर में डूबते उतराते रहे l
यही दिन 31 दिवसीय सामूहिक गुरु इकतीसा का समापन दिवस भी था l श्री जैन कुशल संगठन द्वारा 24 वर्षों से प्रति वर्ष गुरु इकतीसा का शानदार आयोजन किया जा रहा हैं l इन 31 दिनों के दौरान प्रत्येक सोमवार को सामूहिक एकासना भी करवाया जाता हैं l
गुरुदेव के स्वर्गारोहण दिवस पर दिन भर कई आयोजन किए गए l सुबह प्रभातफेरी, दादागुरु की पूजा, सामूहिक एकासना और संध्या में भव्य भक्ति समागम l
सुश्री विधि और निधि ललवानी ने भजनों के माध्यम से गुरुभाक्ति का ऐसा समा बांधा कि सभी गुरुभक्त झूमते रहे l सभी साथ में गा भी रहे थे, झूम रहे थे, कुछ साथ में नृत्य भी कर रहे थे l
ऐसे शानदार कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को आराधना, जाप, भक्ति से जोड़ने के लिए संगठन बधाई का पात्र हैं l
🙏🏼जय गुरुदेव 🙏🏼

01/01/2026
परम पूज्य गुरुवर श्री प्रशांत सागर जी म.सा. का पोष वद अमावस्या के दिन पावन तीर्थं भूमि केवल्यधाम में देवलोक गमन हो गया l...
28/12/2025

परम पूज्य गुरुवर श्री प्रशांत सागर जी म.सा. का पोष वद अमावस्या के दिन पावन तीर्थं भूमि केवल्यधाम में देवलोक गमन हो गया l आप अपनी सांसारिक कर्मभूमि जगदलपुर (बस्तर) के गौरव थे l अपने कई सामाजिक संस्थाओं में अपनी सेवाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया था l श्री धर्मनाथ जिनालाय का निर्माण आपकी अध्यक्षता में ही 50 वर्ष पूर्व हुआ था l
प.पू. उपाध्याय प्रवर आध्यात्म योगी श्री महेन्द्र सागर जी म.सा. प.पू. उपाध्याय प्रवर युवामनीषी श्री मनीष सागर जी म.सा. के शिष्य के रूप में इसी पावन स्थल पर फाल्गुन सुदी 12, ता.2 मार्च 2015 को आपने सांसारिक जीवन त्याग कर संयम जीवन स्वीकार किया था l उम्र के इस पड़ाव पर संयम ग्रहण करना ऐसे जीवट वालों के ही बस की बात है l स्वास्थ्य की अनुकूलता - प्रतिकूलता के साथ एक सा तालमेल बनाकर चलना आपने सिखाया l हमेशा धार्मिक स्वाध्याय व लेखन में रमे रहना आपकी मुख्य जीवन शैली थी l दीक्षा पूर्व भी आपका जीवन अत्यंत सरल व धर्म क्रिया में व्यस्त रहने वाला था, इसी कारण पूरे भारत वर्ष में आपकी अलग पहचान थी l
श्री प्रशांत सागर जी म.सा. नाम के अनुरूप आपने परम शांति व परम समाधि को पाने के लक्ष्य को लेकर संयम ग्रहण किया व उत्तरोत्तर उस दिशा में बढ़ते रहे l जो भी आपके दर्शन हेतु जाता था उसे हमेशा धर्म मार्ग में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे और आपका यह कहना कि “मैं आनंद में हूं” दर्शनार्थी के मन में एक अद्भुत आनंद का संचार करता था l
जीवन की अंतिम श्वास के समय भी आपके चेहरे पर जो शांति व प्रसन्नता झलक रही थी वो आपकी संयम जीवन की साधना का ही प्रतिबिम्ब था l
इतना लम्बा जीवन हर किसी को नहीं मिलता और इतने लम्बे में भी परिस्थितियां कभी उन हावी नहीं हो पाई l जीवन में पारिवारिक, सामाजिक व अंत में आध्यात्मिक, सभी क्षेत्रों में आपने आदर्श जीवन जीया l
आपके आर्शीवाद से ही पारख परिवार को जिनशासन की सेवा का अत्यंत दुर्लभ अवसर मिला जब आपसे प्रेरित होकर आपके सांसारिक पौत्र अरिहंत ने मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में ही इस नश्वर संसार को त्याग संयम जीवन अंगीकार कर लिया l मात्र दस वर्षों के अंतराल में ही दो चरित्र आत्माएं जिन शासन की सेवा में समर्पित हो गई l
श्री प्रशांत सागर जी के जीवन का अंतिम दिन भी उनके लिए अत्यंत सौभाग्यशाली रहा जब
प.पू. आचार्य भगवंत श्री महासेन सुरिश्वर जी अपनी शिष्य मंडली के साथ श्री केवल्यधाम तीर्थं पधारे और अपने मुखारबिंद से आपको संथारा का पच्चखाण करवाया और पंचसूत्र का श्रवण करवाया l अत्यंत शांति, समाधि व आंतरिक प्रसन्नता के साथ आपने अगले भव की ओर कदम बढ़ाया l अंत समय में 32 साधु साध्वीयों सहित पूरा चतुर्विध संघ आपके अगले भव की मंगल कामना करने वहां उपस्थित थे l
आपकी मोक्ष मार्ग की यात्रा शीघ्र पूर्ण हो हम यही भावना रखते हैँ l
सादर नमन 👏
शत शत नमन 👏

Address

Jagdalpur
494001

Telephone

+919424270779

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट, जगदलपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share