10/02/2024
*माघ गुप्त नवरात्रि की तिथियां*
गुप्त नवरात्रि में साधना
प्रत्यक्ष नवरात्रि में मां भगवती की पूजा जहां माता के ममत्व के रूप में की जाती है तो वहीं गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा शक्ति रूप में की जाती है. मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में देवी साधना किसी को बता कर नहीं की जाती है. इसलिए इस नवरात्रि का नाम ही गुप्त दिया गया है. गुप्त नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक गुप्त अनुष्ठान किये जाते हैं. इन दिनों देवी दुर्गा के दस रूपों (महाविद्या) की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस नवरात्रि में देवी साधना से शीघ्र प्रसन्न् होती हैं और मनोवांछित फल प्रदान करती हैं. जितनी अधिक गोपनीयता इस साधना की होगी उसका फल भी उतनी ही जल्दी मिलेगा.
देवी के मां कालिके, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी देवी, भुनेश्वरी देवी, मां धूम्रावती, बगलामुखी माता, मातंगी माता और देवी कमला की गुप्त नवरात्रि में पूजा की जाती है. मंत्र जाप, श्री दुर्गा सप्तशती, हवन के द्वारा इन दिनों देवी साधना करते हैं. यदि आप हवन आदि कर्मकांड करने में असहज हों तो नौ दिन का किसी भी तरह का संकल्प जैसे सवा लाख मंत्रों का जाप कर अनुष्ठान कर सकते हैं. या फिर राम रक्षा स्त्रोत, देवी भागवत आदि का नौ दिन का संकल्प लेकर पाठ कर सकते हैं. अखंड ज्योति जलाकर साधना करने से भी माता प्रसन्न होती हैं.
10 फरवरी - घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
11 फरवरी - ब्रह्मचारिणी पूजा
12 फरवरी - चन्द्रघण्टा पूजा
13 फरवरी - कूष्माण्डा पूजा
14 फरवरी - स्कन्दमाता पूजा
15 फरवरी - कात्यायनी पूजा
16 फरवरी - कालरात्रि पूजा
17 फरवरी - दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
18 फरवरी - सिद्धिदात्री पूजा, नवरात्रि पारण