श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज

  • Home
  • India
  • Indore
  • श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज 🙏🏻 जय महर्षि गौतम 🙏🏻
जीवेषु करुणा चापि मैत्री तेषु विधीयताम् ।

एक वर्ष की तपस्‍या के पश्‍चात ऋषि वापस पुष्‍कर आए। राजा ने उनका स्‍वागत किया। एक दिन अवसर देखकर राजा ने ऋषि से निवेदन किया कि महाराज! अब पुत्रेष्टि यज्ञ किया जाए। इस प्रकार महर्षि ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया। गौतम स्‍वयं आचार्य बने, उनके शिष्‍यों में से कोई ब्रह्मा कोई ऋत्विक कोई होता उपदेशिष्‍टा आदि याज्ञिक बने। पुत्रों में से कोई वरण और कोई यज्ञ के उपस्‍कृत्‍य में नियत हुए, बाकी कुल ब्राह्मण भूयसी दक्षिणा के अधिकारी हुए। यज्ञ की समाप्ति पर यज्ञ कुंड से अग्निदेव हाथ में पायस का पात्र लिए प्रकट हुए। रानी को भोजन के साथ पायस दिया गया एवं इस प्रकार रानी गर्भवती हुई। तदनन्‍तर राजा ने महर्षि के कुलगुरु बनने हेतु निवेदन किया इस प्रकार गौतम ऋषि ने उत्तर दिया कि मेरे ये 12 एवं 153 पुत्र तुम्‍हारे यहां रहेंगे। इन्‍हें ही तुम कुलगुरु और पुरोहित आदि मानो। इतना कह म‍हर्षि स्‍वयं माता अहिल्‍या के साथ तपोवन में लौट आये। गौतम के शेष 12 शिष्‍य इनके 153 पुत्रों के गुरु हुए। गौतमजी के ये पुत्र जिन-जिन ऋषि पुत्रों के पास पढ़े उन शिष्‍यों को उन्‍हीं ऋषि के नाम से गौत्र हुआ और गुर्जरदेश में बसकर गुर्जरदेश के राजा गुर्जरकर्ण के पूज्‍य हुए अत: गुर्जरगौड़ ब्राह्मण कहलाये। आदि में ये गौतम जी के पुत्र हैं अत: गौड़ नाम पाया तथा गुर्जर देश में रहने से गुर्जर कहलाए। इस प्रकार गुर्जरगौड़ नाम से जाति का नामकरण हुआ।

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा (रजि), इंदौर----संस्कार शाला २०२६----       (ब्राह्मणत्व)दिनांक:- 12-13-14 जून 2026 (त...
02/06/2026

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा (रजि), इंदौर
----संस्कार शाला २०२६----
(ब्राह्मणत्व)
दिनांक:- 12-13-14 जून 2026 (तीन दिवसीय)

आदरणीय आत्मीय स्वजातीय बंधुओं एवं भगिनियों संस्कार हम सभी के स्वभाव और स्वाभिमान का ही विषय नहीं बल्कि हम सभी का परम कर्तव्य हैं। इसी उद्देश्य को ले कर इस वर्ष भी गुर्जर गौड़ ब्राह्मण के लिए बाह्मणत्व से संबंधित विषय पर चिंतन, अभ्यास शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

*रजिस्ट्रेशन लिंक*👇 🖇️
https://forms.gle/A81KDcu4KA7WzEwD7

नोट: पंजीयन सहयोग राशि ₹ 100/- (प्रति व्यक्ति) के लिए QR Code Google form में ही दिया है।
कृपया अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करे।🪷💐🙏✨

निवेदक एवं आयोजक -
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा (रजि), इंदौर

अध्यक्ष
- पं. श्री वीरेंद्र व्यास एवं
समस्त कार्यकारिणी

कार्यक्रम संयोजक
- डॉ. पं. सोमेश्वर जोशी
📞9907058430

Address

402 New Building, Indore Press Club Parisar, M. G. Road
Indore
452007

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज:

Shortcuts

Share