15/01/2026
देवगुरु की कृपा से श्री नवकार परिवार इंदौर के द्वारा श्रीमती टीना जयसिंह जैन के जन्मदिवस (15 जनवरी 2026) के उपलक्ष में 150 साधार्मिक परिवारों की भक्ति की जा रही है जिसके अंतर्गत
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ परमात्मा की बहुत सुंदर प्रतिमा की प्रभावना के साथ राशन सामग्री जिसमें गुड़ ,शक्कर ,सेव मिच्चर ,आटा ,तुवर दाल ,मूंग मोगर ,चावल, पोहा ,चाय पत्ती ,रवा, बेसन, गुड, हल्दी, मिर्च ,जीरा, धनिया, राई जीरावन, खजूर, मूंगफली दाने, नगद लिफाफा.
इस तरह कुल 23 राशन सामग्री द्वारा भक्ति जिसका संपूर्ण लाभ उदारदिल प्रभुभक्त परिवार श्रीमती टीना जयसिंह हर्षम वान्या जैन परिवार टांडा वाले हाल मुकाम रेसकोर्स इंदौर ने लिया है, खूब-खूब अनुमोदना.