जय श्री सियाराम
"श्री सबके राम" आपके और हमारे बीच एक ऐसा पावन सेतु है, जो प्रभु श्रीराम की दिव्यता, उनके आदर्शों और उनकी अलौकिक गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
हमारा उद्देश्य
‘राम’ — यह नाम मात्र से तन-मन को शीतलता, आत्मा को शांति और हृदय को ऊर्जा मिलती है। यही राम नाम भारतीय संस्कृति का आधार और सनातन धर्म का सार है।
प्रभु श्रीराम ने अपने आदर्श जीवन से समाज को एकता, सत्य और मर्यादा का संदेश दिया। प्रभु श्रीराम न केवल इतिहास के अमर नायक हैं, बल्कि वे भारत की आत्मा हैं।
हमारा उद्देश्य है कि श्रीराम के आदर्शों, उनसे जुड़ी कथाओं, स्थलों और उन प्रेरणादायक प्रसंगों को आपके समक्ष लाया जाए, जिनसे जीवन में धर्म, प्रेम और मानवता के मूल्यों को आत्मसात किया जा सके।
हमारी सेवाएं एवं संकल्प
"श्री सबके राम" के माध्यम से हम आप तक सत्यनिष्ठ, व्यापक और सरल भाषा में धार्मिक सामग्री एवं प्रभु श्रीराम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, हमारा संगठन सेवा, समर्पण और समरसता के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है। निर्धनों की सहायता, जरूरतमंदों को सहयोग और समाज में सद्भावना स्थापित करना हमारे प्रमुख उद्देश्य हैं।
यहाँ आपको वर्षभर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों, पूजन-अनुष्ठानों और शुभ आयोजनों की पूरी जानकारी प्राप्त होगी ताकि आप इनका पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।
आइए, इस पुण्य अभियान में हम सब मिलकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें।
जय श्रीराम