श्री दामोदर वंशीय जुना गुजराती दर्जी समाज

  • Home
  • India
  • Indore
  • श्री दामोदर वंशीय जुना गुजराती दर्जी समाज

श्री दामोदर वंशीय जुना गुजराती दर्जी समाज श्री दामोदर वंशीय जुना गुजराती दर्जी

*शोक सन्देश शुजालपुर**दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी* *♊समाज शुजालपुर(मध्य प्रदेश)*    *स्वजातीय बंधुवर*             *😢...
25/08/2026

*शोक सन्देश शुजालपुर*

*दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी*
*♊समाज शुजालपुर(मध्य प्रदेश)*
*स्वजातीय बंधुवर*
*😢*अत्यंत दुःख के साथ सूचित करने में आता है कि गोपाल जी (चौसला वाले) के बड़े भ्राता एवं कमलकिशोर,भागीरथ, मुकेश ,के पूज्यनीय पिताजी एवं सत्यनारायण,हरीश,रूपकिशोर,जगदीश के बड़े पापा एवं विकास,नितेश,रवि,और तरुण के दादाजी सेठ सा. श्री मांगीलाल जी महेश्वरी (चौसला वाले ) का स्वर्गवास आज*
*दिनांक 25/08/2026 मंगलवार को हो गया है जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 26/08/2026 बुधवार को सुबह 10.00 बजे निज निवास से मुक्तिधाम जाएगी*
*भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और अपने श्री चरणों में स्थान दें*
*।। ॐ शांति*
*🙏🙏शोकाकुल🙏🙏*

*🌟 गर्व का पल… सफलता की नई पहचान! 🌟**प्रिय अंकिता सुनील जी गोयल (डकाच्या)**मिलिट्री हॉस्पिटल में साइकोलॉजिस्ट के रूप में...
25/08/2026

*🌟 गर्व का पल… सफलता की नई पहचान! 🌟*

*प्रिय अंकिता सुनील जी गोयल (डकाच्या)*

*मिलिट्री हॉस्पिटल में साइकोलॉजिस्ट के रूप में चयनित होकर देशसेवा के प्रतिष्ठित क्षेत्र में कदम रखने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳🌹*

*आपकी मेहनत, प्रतिभा, संवेदनशीलता और समर्पण ने आज आपको इस गौरवपूर्ण मुकाम तक पहुँचाया है।*

*आपका यह सफर केवल करियर की सफलता नहीं, बल्कि ज्ञान, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की एक प्रेरणादायक शुरुआत है।*

*ईश्वर आपको निरंतर सफलता, सम्मान और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करें।*

*आप यूँ ही अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करती रहें।*

*✨ नई जिम्मेदारी… नई पहचान… नई उड़ान! ✨*
*अंकिता सुनील जी गोयल आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🇮🇳🌹*

*हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!*

*‼️‼️जय दामोदर 🔔जय गुरुदेव‼️‼️**श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज*================*♑ दलोदा (मध्य प्रदेश)〽️*=====...
25/08/2026

*‼️‼️जय दामोदर 🔔जय गुरुदेव‼️‼️*
*श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज*
================

*♑ दलोदा (मध्य प्रदेश)〽️*
================

*➡️स्वजातीय बंधुवर⬅️*

😢 *अत्यंत दुख के साथ सूचित करने में आता है कि स्वर्गीय शंकरलाल जी गहलोत के सुपुत्र एवं अशोक जी सुरेश जी राजेन्द्रजी प्रकाशजी के बड़े भाई साहब एवं विजय जितेंन्द्र के पूज्य पिता जी एवं सुजल सुभम गेहलोत के दादाजी एवं अजय रवि दीपू अभिषेक शिवम के काका जी*
🌹 *घनश्याम जी* *गहलोत* *रतलाम (वाले)🌹का स्वर्गवास*
*दिनांक 24=8=2026 सोमवार को हो गया है*
*जिनकी अंतिम संस्कार यात्रा दिनांक 25=8=2026 मंगलवार दोपहर 12 बजे निवास स्थान प्रगति चौराहा सेंट्रल बैंक के पीछे से दलोदा मुक्ति धाम जावेगी*

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
🌹 *भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे और संकट की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को शक्ति प्रदान करे*🌹
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
*🚩ॐ शांति शांति शांति ही.🚩*
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
*🙏🙏शोकाकुल🙏🙏*
*🌳समस्त गहलोत परिवार 🌳* *दलोदा*

🌹🌹  *शोक संदेश*   🌹🌹______________________श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज, इन्दौर )......          😥अत्यंत दुः...
24/08/2026

🌹🌹 *शोक संदेश* 🌹🌹
______________________
श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज, इन्दौर )......
😥अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि सेठ श्री मुकेश और संतोष जी सोंलकी के सुपुत्र, और पवन, गोविंद, गोपाल, रोहित के दादाजी का निधन हो गया है।
उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 25/08/2026 को सुबह 10:00 बजे उनके निज निवास (यादव नगर) से मुक्तिधाम, इन्दौर के लिए प्रस्थान करेगी।

🌹🌹🌹भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और श्री चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति
शांतिशोकाकुल: सोंलकी परिवार, इन्दौर वाले।
9987455347 , 9131310770

🙏🌹 *जय श्री महाकाल*🌹🙏*श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज का ( "सायंकालीन" )  आरती शृंगार दर्शन**🔱24 अगस्त 2026 (सोमवार)...
24/08/2026

🙏🌹 *जय श्री महाकाल*🌹🙏

*श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आज का ( "सायंकालीन" ) आरती शृंगार दर्शन*
*🔱24 अगस्त 2026 (सोमवार)*

*‼‼जय दामोदर 🔔जय गुरुदेव‼‼**श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज*================*♑देवास (मध्य प्रदेश)〽️*==========...
24/08/2026

*‼‼जय दामोदर 🔔जय गुरुदेव‼‼*
*श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज*
================

*♑देवास (मध्य प्रदेश)〽️*
================
*💐संयुक्त उठावना💐*

*➡️स्वजातीय बंधुवर⬅️*

😢
*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है की स्वर्गीय श्रीदुर्गा प्रसाद जी सोलंकी (गांजा भांग चौराहा)की पुत्र वधु, बालकृष्ण सोलंकी की भतीजा बहु,धर्मेंद्र जी सोलंकी की धर्मपत्नी स्वर्गीय राजेश जी,नीलेश जी सोलंकी की भाभी जी एवम वासुदेव परमार की छोटी बहन,महिमा सोलंकी की माताजी,श्री मति साधना सोलंकी का आकस्मिक निधन 23/08/2026हो गया है जिनका उठावना दिनांक 25/08/2026 मंगलवार को शाम 5 बजे*

*स्थान - श्री गुरु टेकचंद धर्म शाला मोती बंगला देवास पर रखा गया है*

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
🌹 *भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे और संकट की इस घड़ी में ईश्वर परिवार को शक्ति प्रदान करे*🌹

*🚩ॐ शांति शांति शांति ही🚩*

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
*🙏🙏शोकाकुल🙏🙏*
*🌳समस्त सोलंकी परिवार देवास 🌳*

*भारत के प्रसिद्ध मंदिर*  *बारहवाँ ज्योतिर्लिंग* लेख 2058.       ता 24/8/26 *ज्योतिर्लिंग श्री घृष्णेश्वर महादेव* ,     ...
24/08/2026

*भारत के प्रसिद्ध मंदिर*

*बारहवाँ ज्योतिर्लिंग*

लेख 2058. ता 24/8/26

*ज्योतिर्लिंग श्री घृष्णेश्वर महादेव* ,
औरंगाबाद ,
महाराष्ट्र
*****************'*' **

*घृष्णेश्वर का अर्थ है 'करुणा के भगवान'।*
यह भारत के महाराष्ट्र में दौलताबाद के पास एलोरा में स्थित है।
*'इस मंदिर का उल्लेख शिव पुराण और पद्म पुराण में मिलता है।*
*13 वीं -14 वीं शताब्दी ईस्वी में दिल्ली सल्तनत द्वारा साइट को नष्ट कर दिया गया था। मंदिर का पुनर्निर्माण 16 वीं शताब्दी ईस्वी में मराठा शासक शिवाजी के दादा, वेरुल के मालोजू भिसाले द्वारा किया गया था।

वर्तमान संरचना का निर्माण इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने 18वीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य के पतन के बाद किया था।

'घृष्णेश्वर मंदिर की विशेष विशेषताएं*

लाल चट्टानों से बना यह मंदिर पांच-स्तरीय शिखर या शिकारा से बना है। आप लाल पत्थर में उकेरे गए भगवान विष्णु के दशावतार (दस अवतार) देख सकते हैं।

24 खंभों पर बना एक दरबार हॉल है, जिस पर आपको भगवान शिव की विभिन्न किंवदंतियों और पौराणिक कथाओं की नक्काशी देखने को मिलेगी। गर्भगृह में पूर्वमुखी लिंग है। कोर्ट हॉल में आपको भगवान शिव के पर्वत नंदी, बैल की एक मूर्ति भी मिलेगी।
*इस ज्योतिर्लिंग के साथ दो कहानिया जुड़ी हुई हैं।*

*एक कहानी कहती है* कि एक बार कुसुमा नाम की एक महिला थी, जो हर दिन भगवान शिव की पूजा करती थी, अपनी प्रार्थनाओं के साथ एक टैंक में शिव लिंग को विसर्जित करती थी। उसके पति की पहली पत्नी ने उसकी भक्ति से ईर्ष्या की और उसके बेटे की हत्या कर दी।

हालाँकि कुसुमा दुःखी थी, उसने अपनी आस्था और भगवान के प्रति अपनी भक्ति को बनाए रखा। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव उनकी भक्ति से इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने उनके पुत्र को वापस जीवित कर दिया। कुसुमा ने भगवान से रुकने का अनुरोध किया, यही वजह है कि भगवान शिव ने खुद को यहां ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट किया।

*एक अन्य कहानी* यह है*कि ब्रह्मवेत्ता सुधारम नामक एक ब्राह्मण था, जो अपनी पत्नी सुदेहा के साथ देवगिरी पहाड़ों में रहता था। दंपति निःसंतान थे, इसलिए सुदेहा ने अपनी बहन घुश्मा की शादी अपने पति से करा दी। अपनी बहन की सलाह पर, घुश्मा लिंग बनाती, उनकी पूजा करती और उन्हें पास की झील में विसर्जित करती। आखिरकार, उसे एक बच्चे का आशीर्वाद मिला। समय के साथ, सुदेहा को अपनी बहन से जलन होने लगी और उसने अपने बेटे की हत्या कर दी और उसे उसी झील में फेंक दिया जहाँ उसकी बहन लिंगों को विसर्जित करती थी।

हालाँकि घुश्मा की बहू ने उसे बताया कि उसके बेटे की हत्या में सुदेहा का हाथ था, घुश्मा ने अपने दैनिक अनुष्ठानों को पूरी तरह से भगवान की दया पर विश्वास करते हुए जारी रखा। और अपनी मान्यताओं के अनुसार, जैसे ही वह लिंग विसर्जित करने गई, उसने देखा कि उसका बेटा उसकी ओर चल रहा है। भगवान शिव उनके सामने प्रकट हुए और उन्हें अपनी बहन के जघन्य कृत्य के बारे में बताया।

घुश्मा ने भगवान से अपनी बहन को क्षमा करने का अनुरोध किया। प्रसन्न होकर भगवान ने उसे वरदान दिया। उसने उसे उस स्थान पर रहने के लिए कहा, यही वजह है कि उसने खुद को घुश्मेश्वर नामक ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट किया। घुश्मा ने जिस सरोवर में लिंगों को विसर्जित किया, उसे शिवालय कहा गया।

घृष्णेश्वर को घुश्मेश्वर और कुसुमेश्वर भी कहा जाता है।
पुरुषों को मंदिर में सिर्फ़ धोती पहन के जाने की आवश्यकता होती है।
*यह भारत का सबसे छोटा ज्योतिर्लिंग मंदिर है।*
*यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, एलोरा गुफाएं, एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर हैं।*

*संकलन मुकुंदराय धारैया राजकोट*

आज के दर्शन  #सांवरियासेठ
24/08/2026

आज के दर्शन #सांवरियासेठ

24/08/2026
📚 श्री दामोदर सेवा मंडल, इंदौर द्वारा कॉपियों का वितरण 📚समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं उनका मनो...
23/08/2026

📚 श्री दामोदर सेवा मंडल, इंदौर द्वारा कॉपियों का वितरण 📚
समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से श्री दामोदर सेवा मंडल, इंदौर द्वारा कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों को कॉपियों का वितरण किया गया।
इस पुनीत सेवा कार्य में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहभागिता रही।
शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। 🙏📖
🌹 श्री दामोदर सेवा मंडल, इंदौर 🌹

Address

Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री दामोदर वंशीय जुना गुजराती दर्जी समाज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to श्री दामोदर वंशीय जुना गुजराती दर्जी समाज:

Shortcuts

Share

Category