29/06/2024
परम पिता परमेश्वर की महान योजना मे होकर 28 जून 2024 डायोसीस ऑफ़ भोपाल सी. एन. आई के लिए बड़ा ही गौरवमय दिन रहा!
जब प्रभु के महान सेवक मिशनरी डॉ जॉन बुकानन की स्मृति मे विंध्याचल सतपुड़ा के आमखुट मे
भोपाल डायोसीस के बिशप आदरणीय रा रेव्ह मनोज चरण सर द्वारा सेंट जॉन बुकानन स्कूल (अंग्रेजी माध्यम )का समर्पण एवं उद्घाटन किया इस अवसर पर डायोसिस ऑफ़ भोपाल के वाईस प्रेसिडेंट रेव्ह सचिन बेनिडिक,ट्रेसरर श्री शरद बोरडे, डायोसिस ऑफ़ भोपाल के प्रॉपर्टी मैनेजर श्री एडवर्ड मगनजी, डायोसिस के पास्टर रेव्ह संध्या मेस्सी, रेव्ह एम्मानुल एरिएल, रेव्ह नवनीत वसकला, रेव्ह सुरेश काल्टन,
रेव्ह विवेक सलातीयल, रेव्ह सेमसन दास,रेव्ह सन्नी मसीह,रेव्ह एब्राहिम सिंग,भोपाल डायोसिस कार्यकारिणी सदस्य श्रीमाती ब्लेंडीना सिंग श्री जयराज बामनिया, जोबट मिशन हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रीडेंट डॉ हेमंत विल्सन, श्री सुधांशु पौल
एवं विंध्या सतपुड़ा की समस्त पा कमेटी, आमखुट कलीसिया के जवान, महिला सभा, एवं विश्वासी जन उपस्थित रहे!
कृपया प्रभु की इस सेवकाई क़ो अपनी प्रार्थना मे स्मरण रखे! 🙏
रेव्ह जयवंत कटारा
सचिव
डायोसिस ऑफ़ भोपाल